समस्तीपुर ज़िले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने एक युवती को अगवा कर लिया। वह अपनी भाभी के साथ पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकासी करने गयी थी। घटना को लेकर अपहृता की मां ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से वाहनों का किराया बढ़ा, यात्रियों को ₹50 के बदले ₹70 देकर सफर करना पड़ रहा है महंगाई की मार मध्य वर्गीय लोग झेल रहे हैं
भारतीय सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन वे 98 वर्ष के थे उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म जगत के कई सितारों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है ट्विटर पर
सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों को खोलने के लिए बिहार सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है
कल्याणपुर प्रखंड में जन शिक्षण संस्थान के द्वारा एक सौ ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया ,प्रशिक्षण उपरांत संस्था की ओर से प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया
स्कूल फीस मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर लॉकडाउन अवधि के दौरान भी प्राइवेट स्कूल पूरा फीस वसूली मामले में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने डीएम को लोक डॉन अवधि में फीस निर्धारण का निर्देश दिया है
लगभग महीनों से डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का मुख्य गेट खोलने समेत विश्वविद्यालय में नियुक्तियों व विकास योजनाओं में हुई धांधली की जांच को लेकर निरंतर आंदोलन कर रहे आइसा- माले कार्यकर्ताओं का आंदोलन रंग लाया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर :- आगामी 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आमजन को त्वरित व सुलभ न्याय के लिए बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस दौरान सुलहनीय फौजदारी मामला, सिविल वाद, परिवार वाद, विद्युत, मापतौल, श्रम, बैंक ऋण सहित अन्य मामलों का निपटारा सुलहनामा के आधार पर त्वरित व निशुल्क किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बटेश्वर नाथ पांडेय ने दी।डीजे ने बताया कि त्वरित व सुलभ न्याय के लिए लोक अदालत से बढ़कर कोई अदालत नहीं है। लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा हो जाता है। साथ ही पक्षकार अपने सुलहनीय मामलों को आवेदन देकर कोर्ट से लोक अदालत में भेजवा कर मामलों का निपटारा करा सकते हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन बाजार स्थित जलमीनार से जलापूर्ति तीन दिनों से बंद है। इस कारण बाजार के व्यवसायियों को पानी की घोर किल्लत है। लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। बाजार के लोगों ने बताया कि सरायरंजन पश्चिमी पंचायत अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में मात्र एक ही जलमीनार है। जिससे पूरे पंचायत में जलापूर्ति होती है।यहां एक भी चापाकल नहीं है। जो भी है वह भी खराब पड़ा हुआ है। इस जलमीनार से जलापूर्ति बंद हो जाने पर बाज़ार वासियों को पीने के लिए भी पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। यह जलमीनार बराबर खराब ही रहता है। जलमीनार के निकट जाते है तो वहां एक भी कर्मी नहीं मिलते है। जिससे बाज़ार वासियों को भारी परेशानी होती है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत अंतर्गत कुरसाहा उच्च विद्यालय पर बना पानी टंकी मुख्यमंत्री नल जल योजना की धज्जियां उड़ा रहा है जब से पानी टंकी बनकर तैयार हुआ है आधे जगहों पर जहां इसका पाइपलाइन डाला हुआ है पानी ही नहीं पहुंचता है और जहां भी पहुंचता है अनियमित पहुंचता है कुल मिलाकर इस पानी टंकी से ग्रामीणों को कभी फायदा नहीं हो सका है इस में कार्यरत ऑपरेटर हीरा सिंह योगदान की तारीख से ही कभी भी इसका संचालन सुचारू रूप से नहीं करते हैं उनकी जब मर्जी होती है चलाते हैं अथवा बंद रखते हैं अमूमन ताला ही लगा रहता है इस बाबत जब कनीय अभियंता सुशांत शर्मा एवं एसडीओ वर्मा जी को दर्जनों बार मोबाइल के माध्यम मोबाइल बानी संवाददाता मोहिउद्दीन नगर के द्वारा सूचित किया गया तो उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की । इसी के मद्देनजर मोबाइल बाणी के द्वारा एक्सक्यूटिव इंजीनियर से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठोस कार्रवाई करते हुए लोगों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा क्योंकि मामला लोकहित से जुड़ा है इसलिए हम आशा करते हैं कि एक्सक्यूटिव इंजीनियर इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
