बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर संवाददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है कि विगत दिनों मोबाइल वाणी पर इनके द्वारा एक खबर प्रसारित हुई थी। जिसमे बताया गया था कि मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर सुल्तानपुर मुख्य सड़क पर बीते दिनों हुए भारी बारिश के वजह से दर्जनों जगहों पर सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे जो कभी भी किसी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकते थे। इस खबर के प्रसारित होने के बाद इस संदेश को सम्बंधित अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम को सूचित किया गया। जिसका असर यह देखने को मिला कि अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उस गड्ढे को भरवा दिया जायेगा और अपने आश्वासन के मद्देनजर उन्होंने इस पर कार्रवाई करवाते हुए संबंधित एजेंसी से सड़क किनारे बने गड्ढे को भरवा कर जनहित में सराहनीय कार्य किया है।

समस्तीपुर/चकमेहसी :- बागमती नदी के जलस्तर में पिछले चार पांच दिनों से तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे क्षेत्र के नामापुर व कलौंजर पंचायत के निचले हिस्सों में पानी प्रवेश करने लगा है। वही जीरो किलो मीटर बांध रामपारन से घोघराहा बागमती वाटर वेज बांध पर जगह-जगह बड़े बड़े रेनकट बन गए हैं। जिससे बांध के इस पार के लोग बाढ़ की आशंका से दहशत में है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर/बिथान :- प्रखंड के चार पंचायतों के निचले इलाके के बेलसंडी, नरपा, सलहाबुजूर्ग, सलहा चंदन पंचायत के तेतराही, नरपा, कौराही, खुटौना, बनभौरा, भुईधर, खोटातीलकपुर आदि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से यातायात बाधित हो गया है। बाढ़ प्रभावित पंचायत के लोगों का एकमात्र सहारा नाव हीं है। लगातार हो रही बारिश के कारण करेह, कमला, कोशी, बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से बिथान के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश करते ही लोग ऊंचे स्थान पर शरण लेने लगे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 5 के निवासी राजेंद्र शाह का 12 वर्षीय नाती सनी कुमार पिता दीनानाथ साह ग्राम पोस्ट मीरपुर थाना सराय जिला वैशाली का मूल निवासी है लापता है इस बाबत उसके नाना राजेंद्र शाह ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि उनका नाती विगत 4 सालों से उनके यहां रह कर अध्ययनरत था वह मिडिल स्कूल मोहिउद्दीन नगर के कक्षा 4 का विद्यार्थी था बीते 4 जुलाई को वह घर से बाजार के लिए निकला उस दिन से घर वापस नहीं लौटा है इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 146 2021 दर्ज करते हुए उक्त गुमशुदा बालक की तलाश शुरू कर दी गई है दूसरी तरफ उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत अंतर्गत काली स्थान में मंगलवार की देर रात्रि नहाने के क्रम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई मृतक की पहचान ग्राम पोस्ट चंद्रपुरा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के विनोद कुमार के रूप में की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आईजी दरभंगा से मिलकर न्याय मांगने जा रही आधारपुर मर्डर कांड के दौरान भीड़ हत्या में अपनी शिक्षिका मां सरोवर खातुन, चचेरे भाई मो० अनवर को खो चुकी पीड़िता नुसरत परवीन को पुलिस अधिकारियों द्वारा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास से लौटाये जाने की घटना की निंदा करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने पुलिस के इस कृत को न्याय का गला घोंटने वाला कृत बताया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली गांव निवासी पवन साहनी मछली पकड़ने करेह नदी में कल डूबा था आज सुबह 25 घंटे बाद उनकी लाश बरामद हुआ मौके पर ओपी अध्यक्ष कमल राम अनिल कुमार सिंह वीरेंद्र राम दल बल के साथ पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

* बढ़ती महंगाई के खिलाफ ऐपवा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन * डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस, सरसों तेल की मूल्यवृद्धि वापस लें मोदी सरकार- बंदना सिंह * खाली गैस सिलिंडर लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन "रोको महंगी, बांधो दाम नहीं तो होगा नींद हराम' , "महंगाई के जिम्मेवार सरकार को गद्दी से उतार दो" , "महंगाई के जिम्मेवार मोदी- शाह की सरकार" , "4 सौ रुपये का रसोई गैस 1 हजार में क्यों मोदी सरकार जबाब दो", "डीजल- पेट्रोल- सरसों तेल की महंगाई पर खामोश क्यों मोदी सरकार जबाब दो" आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां अपने हाथों में लेकर सोमवार को महिला संगठन ऐपवा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में ताजपुर गांधी चौक के पास नेशनल हाईवे पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. बढ़ते महंगाई से आक्रोशित महिलाएं अपने हाथों में झंडे, बैनर, खाली गैस सिलेंडर, सरसों तेल, डीजल- पेट्रोल का गैलन समेत मोटर साईकिल, पंपसेट के साथ प्रदर्शन कर रहीं थीं. इसे देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की भीड़ ईकट्ठा हो गई. कुछ राहगीर भी कार्यक्रम में अपने को शामिल करने से रोक न सके. बतौर मुमुख्य वक्ता मौके पर आहूत भा को संबोधित करते हुए चर्चित आंदोलनकारी बंदना सिंह ने कहा कि महंगाई घटाने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा की मोदी सरकार ने महंगाई को करीब दोगुना कर लोगों का जीना मुहाल कर दी है. 1 सौ रूपये का सयसों तेल 2 सौ रूपये में, 4 सौ रुपये का रसोईगैस 1 हजार रुपये में, 40-45 रूपये का डीजल 1 सौ रुपये में, 60-65 रूपये का पेट्रोल 1 पार कर दिया गया है. रेलवे टिकट से लेकर प्लेटफार्म टिकट को 3-4 गुना महंगा कर दिया गया है. छात्रों के पठन सामग्री से लेकर किसानों के खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि की कीमत आकाश छू रही है. बगैर बताए बैंक जमा, निकासी समेत कई प्रकार के चार्जेज ग्राहकों के खाते से काट रहे हैं. मोटर साईकिल से लेकर वाहनों की कीमत, एश्योरेंस महंगा कर दिया गया है. जमीन रजिस्ट्री पहले के वनिस्पत कई गुना महंगा कर दिया गया है. दवा से लेकर स्वास्थ्य सामग्री लोगों के पहुंच से दूर होते जा रही है. तन के कपड़े से लेकर बिल्डिंग मेटेरियल, खेल सामग्री, बिजली उपकरण, बर्तन, लोहा सामग्री आदि की कीमत आकश छू रही है. करीब- करीब जीवन के हर क्षेत्र में महंगाई बेतहाशा बढ़ाई गई है. दूसरी ओर देशवासियों से वसूले जा रहे रुपये बतौर सब्सीडी कारपोरेट घराने को दिया जा रहा है. ऐसी स्थिति में मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष के दूसरा रास्ता ही नहीं बचा है. महिला नेत्री ने लोगों से अपील किया कि वे भी महंगाई के खिलाफ जारी संघर्ष में शामिल होकर आगामी चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करें. कार्यक्रम में चंद्रकला देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, रेखा देवी, कांति देवी, पिंकी देवी, रंजू देवी, बसंती देवी, मासूम खातुन, सोनिया देवी, अनीता देवी, रजनी देवी, नीलम देवी आदि उपस्थित रहीं जबकी सभा की अध्यक्षता ऐपवा प्रखण्ड सचिव रंजू कुमारी ने किया. मौके पर माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, मो० गुलाब आदि उपस्थित थे.

समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड स्थित गंगापुर पंचायत भवन परिसर पर बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक अध्यक्ष अनूप दास जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ किस्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में 14 नवंबर 2021 को जिला सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया साथ ही श्रम विभाग के अधिकारियों पदाधिकारियों द्वारा श्रमिक संघों को नजरअंदाज करते हुए बिचौलियों के माध्यम से निर्माण मजदूरों का जोकि सही में निर्माण मजदूर ना होकर अन्य किसी कार्य में लगे मजदूरों का बिहार भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्यता हेतु कार्ड बनाया जा रहा है जोकि गलत है इसी को लेकर जिला मंत्री उमेश राम जी द्वारा उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि जिला अधिकारी समस्तीपुर श्रम अधीक्षक समस्तीपुर को पत्र के द्वारा सारी स्थिति से अवगत कराए जाएगी एवं संघ से संबंधित सदस्यों का कल्याण बोर्ड में सदस्यता हेतु कार्ड बनवाने पर जोर दिया जाएगा पत्र के द्वारा स्थिति से अवगत कराने के बावजूद भी अगर शासन प्रशासन नहीं सुनती है तू अगली कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा शासन प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा आंदोलन की रूपरेखा उसी कार्यसमिति में की जाएगी इस बैठक में कार्यसमिति सदस्य के रूप में गुड़िया कुमारी अमित कुमार अनूप दास उमेश राम मोहम्मद परवेज के अलावे मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री रामबाबू सिंह भी उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में शुक्रवार की देर शाम ई- रिक्शा की बैटरी की चोरी कर बेचने जा रहे कतिथ चोर को ई रिक्शा मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे एक ़खंभे से बांधकर बड़ी बेरहमी से घंटों जमकर मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी ई रिक्शा मालिक से आवेदन लेकर कथित भटगामा गांव के वार्ड- दो निवासी महाकान्त मिश्रा के पुत्र कन्हैया मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।