समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल गांव में शुक्रवार की देर शाम ई- रिक्शा की बैटरी की चोरी कर बेचने जा रहे कतिथ चोर को ई रिक्शा मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे एक ़खंभे से बांधकर बड़ी बेरहमी से घंटों जमकर मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी ई रिक्शा मालिक से आवेदन लेकर कथित भटगामा गांव के वार्ड- दो निवासी महाकान्त मिश्रा के पुत्र कन्हैया मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।