समस्तीपुर/बिथान :- प्रखंड के चार पंचायतों के निचले इलाके के बेलसंडी, नरपा, सलहाबुजूर्ग, सलहा चंदन पंचायत के तेतराही, नरपा, कौराही, खुटौना, बनभौरा, भुईधर, खोटातीलकपुर आदि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से यातायात बाधित हो गया है। बाढ़ प्रभावित पंचायत के लोगों का एकमात्र सहारा नाव हीं है। लगातार हो रही बारिश के कारण करेह, कमला, कोशी, बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से बिथान के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश करते ही लोग ऊंचे स्थान पर शरण लेने लगे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।