समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 5 के निवासी राजेंद्र शाह का 12 वर्षीय नाती सनी कुमार पिता दीनानाथ साह ग्राम पोस्ट मीरपुर थाना सराय जिला वैशाली का मूल निवासी है लापता है इस बाबत उसके नाना राजेंद्र शाह ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि उनका नाती विगत 4 सालों से उनके यहां रह कर अध्ययनरत था वह मिडिल स्कूल मोहिउद्दीन नगर के कक्षा 4 का विद्यार्थी था बीते 4 जुलाई को वह घर से बाजार के लिए निकला उस दिन से घर वापस नहीं लौटा है इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 146 2021 दर्ज करते हुए उक्त गुमशुदा बालक की तलाश शुरू कर दी गई है दूसरी तरफ उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
