प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत अंतर्गत कुरसाहा उच्च विद्यालय पर बना पानी टंकी मुख्यमंत्री नल जल योजना की धज्जियां उड़ा रहा है जब से पानी टंकी बनकर तैयार हुआ है आधे जगहों पर जहां इसका पाइपलाइन डाला हुआ है पानी ही नहीं पहुंचता है और जहां भी पहुंचता है अनियमित पहुंचता है कुल मिलाकर इस पानी टंकी से ग्रामीणों को कभी फायदा नहीं हो सका है इस में कार्यरत ऑपरेटर हीरा सिंह योगदान की तारीख से ही कभी भी इसका संचालन सुचारू रूप से नहीं करते हैं उनकी जब मर्जी होती है चलाते हैं अथवा बंद रखते हैं अमूमन ताला ही लगा रहता है इस बाबत जब कनीय अभियंता सुशांत शर्मा एवं एसडीओ वर्मा जी को दर्जनों बार मोबाइल के माध्यम मोबाइल बानी संवाददाता मोहिउद्दीन नगर के द्वारा सूचित किया गया तो उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की । इसी के मद्देनजर मोबाइल बाणी के द्वारा एक्सक्यूटिव इंजीनियर से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठोस कार्रवाई करते हुए लोगों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा क्योंकि मामला लोकहित से जुड़ा है इसलिए हम आशा करते हैं कि एक्सक्यूटिव इंजीनियर इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।