खगौल रोड फुलवारी शरीफ गोपाल नगर स्थित स्वर्गीय नेता शर्मा स्मृति अनाथ आश्रम में दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से अनाथ बच्चों के लिए खाने की सामग्री बिस्किट, टॉफी, मिक्सचर दिया गया। साथी एक कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए आर्थिक सहायता की गई। डॉ नम्रता आनंद एवं दीदी जी फाउंडेशन के सदस्य राजू कुमार ने अनाथ बच्चों के लिए सहायता की। नम्रता ने कहा दीदी जी फाउंडेशन के सदस्य श्री राजू कुमार जी को बहुत-बहुत धन्यवाद जो समय समय पर आगे आकर समाज के जरूरतमंद गरीब की सेवा कर ,मदद कर, मानवता की मिशाल पेश करते हैं। समाज सेविका ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रताआनंद ने बच्चों से बातचीत की एवं उस अनाथालय का मुआयना किया और जो भी वहां जरूरत की चीजें है वह उपलब्ध कराने के लिए कहा। दीदी जी फाउंडेशन ने इस अनाथालय को अडॉप्ट किया और भविष्य मैं हर संभव मदद करने का वादा किया। सभी से निवेदन है कि वैसे जगहों को जरूर अडॉप्ट करें जहां पर आपके कमाए धन की सार्थकता है। आज दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से ₹2500 रुपया का डोनेशन ओम जयसवाल के लिए उनके माता पिता जी को दिया गया। आप सभी से निवेदन है कि जो भी मदद करना चाहे वह आगे आ सकते हैं। इस अनाथालय के संचालक महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने बड़े प्यार से इन बच्चों को अपने बच्चे की तरह रखा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर ज़िले के गंडक बाईपास पर सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया इलाज के लिए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारियां अस्पताल प्रशासन ने शुरू कर दी

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण ने शिक्षक नियोजन पूर्व तैयारी का की समीक्षा जिन 5 पंचायतों में नियोजन होना है उनके मुखिया सचिव एवं नियोजन में लगे शिक्षक गण सभी मौजूद थे

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के ओपी का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सही यार अख्तर लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करने का दिया निर्देश मौके पर ओपी अध्यक्ष कमल राम अनिल कुमार सिंह वीरेंद्र राम विनोद कुमार आदि मौजूद थे

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव के एक युवक राजीव कुमार उर्फ पप्पू राय ने मारपीट एवं लूट की घटना का आवेदन देते हुए कहा है कि रविवार की सुबह जब वे गांव में होने वाले अष्टयाम यज्ञ का मंडप बनवा रहे थे तो गांव के हैं उनके ग्रामीण कृष्ण भद्र राय एवं उसका भाई बलभद्र राय दारू के नशे में धुत होकर मेरे पास आए और मेरे कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारपीट की एवं चंदा का ₹13000 तथा मेरा सोने का चैन जिसकी कीमत₹84000 है लेकर चले गए बाद में ग्रामीणों के जुटने के बाद वे दोनों भाई भी भाग गए इस बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 9 के निवासी नरेश पासवान बल्द स्वर्गीय राजनारायण पासवान ने मारपीट के संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि जब वे लोग टोला स्थित हनुमान मंदिर पर बैठे हुए थे तो गांव के ही कृष्ण देव पासवान एवं शिव दुलारी देवी ने लाठी-डंडे से पीटकर उनका बाया हाथ तोड़ दिया एवं उनके बेटे एवं पत्नी के साथ मारपीट की तथा उनके पास दुकानदारी का जमा ₹1000 एवं उनके पत्नी का चांदी का चैन छीन कर ले गए इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 151(2021) दर्ज करते हुए एएसआई राजेश कुमार को अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

CPIM विभूतिपुर (द•) लोकल कमिटी की विस्तारित बैठक कॉमरेड राजगीर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पार्टी राज सचिव कॉ अवधेश कुमार, विधायक कॉमरेड अजय कुमार, पार्टी जिला मंत्री कॉमरेड रामाश्रय महतो, रामदयाल भारती, मनोज गुप्ता ने पर्यवेक्षण किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार ने कहा कि पार्टी संगठन के कार्यों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। जनता के हर सवालों को लेकर आंदोलन खड़ा करने के लिए पार्टी के हर साथी को सक्रिय भूमिका में आना होगा पार्टी के विधायक अजय कुमार ने जन समाधान ओं के निदान के लिए सदस्यों को आगे आना होगा। बैठक को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश, कुमार कॉमरेड नवीन सिंह, कॉमरेड मिथिलेश सिंह, विश्वनाथ महतो, दिनेश पासवान, गणेश पासवान, शंकर शर्मा, रामाश्रय सिंह, वासुदेव पासवान, श्याम बिहारी चौरसिया, कॉमरेड रामबालक सहनी, आदि संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन "कोविड-19 महामारी एक वैश्विक समस्या: बचाव के उपाय" विषय पर आयोजन किया गया! कार्यक्रम एन.एस.एस.महाविद्यालय स्तर पर छात्रों/स्वयंसेवकों के बीच हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो(डॉ)रमेश यादव अध्यक्षता एवं संचालन एन.एस.एस.कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण यादव के कुशल नेतृत्व में हुआ! अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रो यादव ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण करके ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास की कल्पना कर सकते है! साथ ही कोविड 19 वैश्विक महामारी ने मानवीय समस्या को बढ़ाया है जिससे कि मानव समुदाय बड़े पैमाने पर वैश्विक स्तर प्रभावित हुआ है! उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों,समाजसेवियों,छात्रों व एन.एस.एस.स्वयंसेवकों ने भाग लिया!स्वयंसेवकों सुजाता,अनामिका,मोहन,रणधीर,बबलू,विकास,गुड्डू,रविंद्र,पिंटू,अजय इत्यादि ने भी अपने विचार रखे!

विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू पार्टी की एक दिवसीय बैठक सिंघिया घाट चंद्रगुप्त मौर्य पुस्तकालय भवन में आदरणीय प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूती पर बल दिया गया एवं आगामी पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पूरी मजबूती के साथ सभी पदों पर पार्टी की अपनी उम्मीदवारी देने पर बल दिया गया, और विभूतिपुर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुटता के साथ संघर्ष करने पर विचार विमर्श किया गया एवं चरणबद्ध आंदोलन करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में सहमतिबनी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जन-कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, इस बैठक में उपस्थित विभूतिपुर के पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव माननीय श्री रामबालक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आदरणीय अशोक पटेल, जिला मीडिया सेल संयोजक राजीव कुमार मिश्र, प्रखंड मीडिया सेल संयोजक अशोक झा, सतनारायण राय, रामचंद्र सिंह ,नरेश प्रभाकर ,तरुण कुमार सिंह ,नकुन चौधरी ,क्रांति कुमार ,अर्जुन सिंह दिवाकर सिंह, गुड्डू सिंह यूनिस खान ,क्रांति कुमार चांदनी देवी, यूनुस खान उमेश झा ,संतोष झा, रुद्रा सिंह, प्रीति कुमारी दिनेश कुमार सिंह रामनिवास कुमार अमर सिंह राजेंद्र ठाकुर रमेश सिंह रंजय सिंह रणधीर राय एवं सैकड़ों कार्यकर्ता गण ।