समस्तीपुर।जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 25 प्रवासी मजदूरों को बाजोपुर में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वैसे प्रवासी मजदूर हैं जिनका सर्वेक्षण जन साहस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जिला पलायन श्रोत केंद्र, समस्तीपुर की टीम द्वारा करने के बाद राहत सामग्री के लिये चिन्हित किया गया था।ये ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो लॉक डाउन में अपने घर लौट आये और बेरोजगार हैं।खाने के लिये न तो पर्याप्त भोजन है और न ही आर्थिक स्थिति ठीक करने को कोई काम ही है।प्राथमिकता के आधार पर उनको राहत सामग्री के लिए चिन्हित किया गया।बाघी एवं अधारपुर के वंचित समुदाय के प्रवासी मजदूरों के बीच बीच एक महीने का सूखा राशन का पैकेट दिया गया जिसमे आटा-10 किलोग्राम,चावल-25 किलोग्रामचना दाल-2किलोग्राम धनिया डस्ट-100ग्राम,हल्दी डस्ट-100ग्राम,मीर्च डस्ट-100ग्राम,साबुन नहाने वाला-05,सोयाबीन- 10 पैकेट तेल -2 किलोग्राम,नमक-2 किलोग्राम,सैनिटरी पैड 2 पैकेट, सैनीटाइजर-01 बोतल और डबल लेयर मास्क 05 वितरित किया गया।आशा सेवा संस्थान के सचिव सह जिला पलायन श्रोत के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर ईडेन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार,आदि उपस्थित थे।जन साहस संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जन साहस समस्तीपुर की टीम जन साहस के एफ.ओ.विजय कुमार राम एवं जितेंद कुमार रवि के साथ जनसाथी डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर कृष्ण मोहन पाठक,जनसाथी दिव्या ज्योति,अनुपम कुमार, ज्योति कुमारी, नगमा प्रवीण और मीनू वालिया ने राहत सामग्री का वितरण क्रमबद्ध ढंग से किया।।उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए जन साहस का आभार प्रकट किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
दैनिक वेतनभोगी कर्मी कमलेश कुमार राय को बगैर किसी पूर्व सूचना के 02 जुलाई से बेवजह काम से हटाने के विरोध में जारी अनशन दूसरे दिन समाप्त हो गया। मंगलवार को विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व पूसा थानाध्यक्ष निशा भारती ने अनशनकारी कमलेश कुमार राय को जूूूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया । संबंधित पदाधिकारी ने लिखित आश्वासन दिया कि 19 जुलाई से पुनः उन्हें कार्य दिया जाएगा। इससे पूर्व अनशनकारी के समर्थन में भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार, खेग्रामस के प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ,आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनीष कुमार भी अनशन स्थल पर पहुंचे। ज्ञात हो कि दैनिक वेतनभोगी कर्मी कमलेश कुमार राय को बगैर किसी पूर्व सूचना के 02 जुलाई से बेवजह काम से हटा दिया गया था। इसके बाद फिर उन्हें वापस काम नहीं दिया गया। थक हार कर सोमवार को वे विश्वविद्यालय के पशु प्रक्षेत्र कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी गरीब लोगों का जीवन बेहाल
पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन की जीने की आधार है ऑक्सीजन के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं किया जा सकता
जल जमाव से परेशान स्थानीय नागरिकों द्वारा समस्तीपुर शहर के भोला टाकीज के पास सड़क जाम आंदोलन को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय समर्थन कर जल निकासी को लेकर जिला समेत नगर प्रशासन की निष्क्रियता पर आक्रोश व्यक्त किया. माले नेताओं ने पंप सेट से पानी निकालने की कोशिश को सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाला नौटंकी बताते हुए जल जमाव वाले क्षेत्र में अविलंब कच्चा नाला चीरकर जल निकासी करने के साथ बंद पड़े पुल, पुलिस, नाला खोलकर नियमित जल निकासी करने की मांग जिलाधिकारी से की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 52 प्रवासी मजदूरों को धरमपुरऔर दुधपुरा,में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वैसे प्रवासी मजदूर हैं जिनका सर्वेक्षण जन साहस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जिला पलायन श्रोत केंद्र, समस्तीपुर की टीम द्वारा करने के बाद राहत सामग्री के लिये चिन्हित किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
* कोविड मृतकों को श्रद्धांजलि देकर अपनों को नम आंखो से याद किया गया * मृतकों को 4 लाख रूपये मुआवजा दो- सुरेन्द्र * संभावित तीसरी लहर की मुकम्मल तैयारी करे सरकार- आशिफ कोविड महामारी के दौरान आक्सीजन, बेड, ऐंबुलेंस, आक्सीमिटर, सीटी स्कैन, वेंटिलेटर, चिकित्सक, नर्स, टेक्निशियन आदि के आभाव में मरे लोगों की याद में भाकपा माले द्वारा मोतीपुर पोस्ट आफिस के पास दो मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डब्ल्यू० एच० ओ० द्वारा जानकारी देने के बाबजूद केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दिया. स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में बड़ी संख्या में लोगों की अकाल मौत हुई. एक ही ऐंबुलेंस में कोच कर 5-5 शव ढ़ोये जा रहे थे. एक ही चिता पर कई शव जलाये जा रहे थे. लाश को नदी, तालाब में फेंका जा रहा था. कुत्ते, कौए नोंच रहे थे और मोदी सरकार चैन की नींद सो रही थी. लोग अपनों का अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार तक सम्मानजनक तरीके से नहीं कर पाये. ऐसी स्थिति में अपनों को याद कर सम्मानजनक तरीके से श्रद्धांजलि देकर तीसरे अवश्यंभावी लहर की तैयारी करने हेतु माले कार्यकर्ताओं ने सरकार से चिकित्सक, कर्मी, नर्स, ऐंबुलेंस, आक्सीजन, वेंटीलेटर, सीटी स्कैन आदि समेत उचित ईलाज की व्यवस्था उप स्वास्थ केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक में करने की मांग के साथ कोविड के मृतकों को 4-4 लाख रूपये मुआवजा, 3 महीने में सबको टीका देने की गारंटी की मांग मोदी सरकार से की. कार्यक्रम में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, कांग्रेस के अब्दुल मालिक, माले के राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, बासुदेव राय, अर्जुन शर्मा, कुशेश्वर शर्मा, रामविलास राय, ललन दास, रवींद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
* जन कन्वेंशन में लिए गये आंदोलनात्मक निर्णय * जलनिकासी को लेकर बीडीओ- सीओ का होगा घेराव- सुरेन्द्र * किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दो- ब्रहमदेव ताजपुर, नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र से जलनिकासी की मांग को लेकर रविवार को मोतीपुर खैनी गोदाम पर जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन आशिफ होदा ने किया. मौके पर अर्जुन शर्मा, कुशेश्वर शर्मा, राजदेव प्रसाद सिंह, पंसस नौशाद तौहीदी, ललन दास, जवाहर सिंह, सुरेश सिंह, सुनील शर्मा, मनोज राय, बासुदेव राय, रामबाबू सिंह, अनील शर्मा, शंकर सिंह, अमर कुमार सिंह, मिथिलेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रामविलास राय, सुरेश सिंह, कांग्रेस के अब्दुल मालिक, शम्भु शर्मा आदि ने कन्वेंशन को संबोधित किया. वक्ताओं ने प्रखण्ड क्षेत्र के अलावे बाजार क्षेत्र के थाना रोड, हास्पीटल रोड, फलमंडी रोड, आलू- प्याज मंडी रोड आदि में जलजमाव पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल कच्चा नाला चीरकर युद्ध स्तर पर जलनिकासी करने की मांग की गई. किसानों ने कहा कि उनके खेत में पानी लगने से फसल बर्बाद हो चुके हैं साथ ही अगली फसल लगने की भी संभावना नहीं है. किसानों ने विकल्प ढ़ुंढ़कर जल निकासी करने के साथ केसीसी लोन माफ करने, फसल क्षति मुआवजा देने की मांग की. कन्वेंशन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जल जमाव से लोग परेशान हैं लेकिन सरकारी मुलाजिम मजे में हैं. मुख्यालय में रहकर समस्या का समाधान तलाशने के बजाय वे अपने आवास में आराम फरमा रहे हैं. लोग चंदा वसूलकर जेसीबी, मजदूर रखकर जल निकासी कराने को मजबूर हैं. ऐसे में कामचोर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन ही अंतिम रास्ता बचा है. मौके पर जन कन्वेंशन से 15 जुलाई को किसानों का प्रतिरोध मार्च एवं 16 जुलाई को पूसा कृषि विश्वविद्यालय पर आहूत कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया.

Comments
सीपीआईएम विभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी एवं ब्रांच सचिवों की विस्तारित बैठक शशिकांत झा की अध्यक्षता में एवं राज्य सचिव अवधेश कुमार राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक अजय कुमार, रामदयाल भारती एवं महेश कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार ने कहा की शासक वर्ग की गलत नीतियों के चलते उत्पन्न नई राजनीतिक परिस्थितियों से मुकाबला के लिए पार्टी संगठन को सुदृढ़ करना होगा तथा जन संगठनों का विस्तार करना होगा। जनता के जुड़े हुए मुद्दों पर संघर्ष को केंद्रित करना होगा। आज किसानों के ऊपर चौतरफा हमला हो रहा है एक तरफ प्रकृति की मार एवं दूसरी और सत्तारूढ़ दल एक किसान विरोधी रवैया के चलते आज किसानों की जिंदगी तबाह हो रही है वहीं दूसरी ओर रोजगार का संकट युवाओं के लिए बड़ा सवाल है केवल चुनावी घोषणाओं में रोजगार की बात होती है और बाद में वादाखिलाफी किया जाता है किसान मजदूर नौजवान महिलाओं के संगठन को व्यापक बनाकर संघर्ष को तेज करना हमारी पार्टी का लक्ष्य है और इसके लिए तमाम पार्टी सदस्यों को अपनी गतिविधियों को बढ़ाना होगा सक्रियता बढ़ानी होगी और जनता के एक एक छोटे से बड़े सवाल को देखना हमारी पार्टी का दायित्व है पार्टी कार्यकर्ता इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे बढ़े वहीं दूसरी ओर पार्टी के विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने पूरे क्षेत्र में और बारिश से हर गांव में ऐसे दर्जनों परिवार हैं जो तबाही झेल रहे हैं संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देशित किया है। बैठक को पार्टी जिला मंत्री रामाश्रय महतो रामदयाल भारती श्याम किशोर कमल विद्यानंद विद्यार्थी ललन सिंह कृष्णमूर्ति प्रिया प्रसाद यादव क्रांति कुमार मनोज कुमार शंभू कुमार यादव उमेश दास रघुनंदन सिंह जागेश्वर महतो शंकर मलिक उमेश पौदार आदि लोगों ने संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को और जन संगठनों के विस्तार का संकल्प लिया।
July 12, 2021, 7:31 p.m. | Tags: autopub