मोहिउद्दीन नगर सीएचसी में डायरिया नियंत्रण हेतु बीएलटी एफ की मीटिंग संपन्न फोटो-मीटिंग करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को डायरिया नियंत्रण हेतु बी एल टी एफ की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक गुरुवार से संघनन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू करना है। इस बाबत बताते हुए उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि डायरिया मुख्य रूप से बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है इसलिए उस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। मीटिंग में उन्होंने डायरिया नियंत्रण पखवारे को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के महत्व भूमिका की चर्चा करते हुए उन्हें सक्रिय सहयोग देने की अपील की। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी रंजन कुमार, प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह एवं सुभाष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार, बीसीएम सुमन कुमार , मंजूर आलम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बीस हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूट का मामला प्रकाश में आया है.दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के ढेपुरा शिव मंदिर से कुछ दूर पहले बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है.इतना ही नही जब तक युवक ने एटीएम बन्द करता तब तक बदमाशो ने एटीएम के जरिये खाता से 50 हजार रुपये निकाल भी कर लिया.पीड़ित युवक की पहचान सीमावर्ती जिला बेगूसराय के बछबड़ा थाना क्षेत्र रसीदपुर निवासी भूषण साह के पुत्र बेद प्रकाश के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट- थलवारा स्टेशन के बीच बागमती नदी पर स्थित रेलवे के पुल नंबर 16 पर पानी का दबाव और बढ़ गया है। 24 घंटे के दौरान 12 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ा है। जिससे ट्रेनों के परिचालन पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
बिहार में अब बिजली का स्मार्ट मीटर लगवा चुके लोगों को परेशानी नहीं होगी। अब रिचार्ज करने के साथ ही तुरंत बिजली बहाल होगी। पहले रिचार्ज के बाद बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर के उभरते गायक व संगीतकार सुमित झा का “तेरे लिए” गाना आने वाला है। सुमित झा का कहना है की ये गीत एक प्रेम गीत है जो कि हृदय को स्पर्श करने वाला है। इस गीत को मृतुंजय दुबे ने लिखा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र स्थित विद्युत कार्यालय में उपभोक्ताओं के रसीद के साथ छेड़छाड़ कर हजारों का गबन करने वाले राजस्व संग्रह काउंटर पर कार्यरत विद्युत कर्मी मनोज कुमार राय को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं को डायरिया की रोकथाम एवं जनसंख्या नियंत्रण सहित विभिन्न रोगों से बचाव हेतु मंगलवार को प्रशिक्षण दिया। आईसीडीएल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर नूर हसन ने आशा कार्यकर्ताओं को दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेतना सामाजिक संस्था,मोहनपुर,समस्तीपुर के तत्वावधान में एवं पैरवी,नई दिल्ली, के सहयोग से चेतना सामाजिक संस्था,समस्तीपुर द्वारा मुक्तापुर में स्वयं सहायता समूह भवन,परतापुर एवं वार्ड संख्या-07 में प्रवासी मजदूर परिवार की युवतियों एवं महिलाओं के बीच जागरूकता एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-ज़िला स्वयं सेवी संस्था संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बब्लू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये दो गज की दूरी बना कर तथा मास्क पहन कर, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के फैलाव को रोक सकते हैं।संक्रमण से बचने हेतु खाना खाने एवं चेहरा को छूने के पूर्व हाथो को सेनिटाइजर से सेनिटाइज करने अथवा साबुन से हाथ धोना चाहिये।संजय कुमार बब्लू ने कहा कि चेतना सामाजिक संस्था,कोरोना काल में परामर्श केन्द्र संचालित कर पीड़ित मानवता की सेवा हेतु समर्पण भाव से कार्य करती रही हैं। कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता सह सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि चेतना महिलाओं व युवतियों के स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं यौनिक अधिकार के लिये समस्तीपुर ज़िले में संघर्षरत रही हैं।कोरोना संक्रमण से बचाब हेतु चेतना का यह कार्यक्रम सराहनीय व अनुकरणीय हैं। चेतना सामाजिक संस्था,कीसचिव श्रीमती सविता कुमारी ने कहा कि कोरोना काल मे आर्थिक विपन्नता बढ़ी हैं।जिससे महिलाओं एवं युवतियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर होने बारे खर्च में कमी आई हैं जिसके फलस्वरूप उनके महावारी प्रबंधन पर असर पड़ा है और यौन जनित बीमारी में बेतहाशा वृद्धि होने से उनके जीवन का संकट बढ़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार ने कहा कि -पीड़ित मानवता के सेवार्थ शहरी गरीब, अभिवंचित समुदाय एवं प्रवासी मजदूरों के जीवन सुरक्षा में सहयोग प्रदान करने हेतु कोरोना संक्रमित मरीजों और परिचारकों के लिए COVID-19 सुविधा-सह-समन्वय केंद्र संचालित किया जा रहा है।सुविधा-सह-समन्वय केंद्र द्वारा समस्तीपुर में अब तक 36 लोगो को परामर्श (काउंसलिंग),03 कोरोना संक्रमित लोगो को अस्पताल में भर्ती में सहयोग किया गया हैं, 09 कोरोना संक्रमित लोगों को डॉक्टरी सहायता,02 कोरोना संक्रमित रोगी को रक्त की व्यवस्था, और 05 लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद की गयी है तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ज्यादा-से-ज्यादा कोविद परीक्षण एवं टीकाकरण के लिये जन-जागरूकता एवं 19 लोगों को टीका के रजिस्ट्रेशन में मदद पहुचाई गयी है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर100 जरूरतमंद लोगों विशेषकर किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ एंड हाइजीन) किट में सेनेट्री पैड,मास्क, सेनिटाइजर आदि दिया गया है।जिसके उपयोग से युवती एवं महिला कोरोना संक्रमण एवं यौनजनित रोगों से अपना बचाव कर सकेगी।कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन MSW की प्रशिक्षु छात्रा नन्दिता रानी ने किया।कार्यक्रम में उपसरपंच श्री शिवनाथ महतो,वार्ड सदस्य मेहरून निशा,अनिता कुमारी,सुनीता,सोनी,अनिल कुमार,पुरुषोत्तम कुमार सिंह,रिंकू कुमारी,पूजा कुमारी,ममता कुमारी एवं रामसुरेश सिंह आदि शामिल थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
समस्तीपुर से सटे खगड़िया जिले में अपराधियो पर पुलिस ने कारवाई तेज कर दी है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर मानसी ओर मुफस्सिल पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियो को अरेस्ट किया है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अपराधियो पर करवाई तेज कर दिया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार मुफस्सिल पुलिस ने दियारा इलाके में नाव से जाकर छापेमारी कि जिसमे दो देशी पिस्टल ओर सात अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है।वही मानसी थाना पुलिस ने हथियार के साथ नशे कि हालत में तीन युवक को अरेस्ट किया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
