समस्तीपुर से सटे खगड़िया जिले में अपराधियो पर पुलिस ने कारवाई तेज कर दी है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर मानसी ओर मुफस्सिल पुलिस ने हथियार के साथ चार अपराधियो को अरेस्ट किया है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अपराधियो पर करवाई तेज कर दिया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार मुफस्सिल पुलिस ने दियारा इलाके में नाव से जाकर छापेमारी कि जिसमे दो देशी पिस्टल ओर सात अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है।वही मानसी थाना पुलिस ने हथियार के साथ नशे कि हालत में तीन युवक को अरेस्ट किया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
