मोहिउद्दीन नगर सीएचसी में डायरिया नियंत्रण हेतु बीएलटी एफ की मीटिंग संपन्न फोटो-मीटिंग करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को डायरिया नियंत्रण हेतु बी एल टी एफ की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक गुरुवार से संघनन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू करना है। इस बाबत बताते हुए उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि डायरिया मुख्य रूप से बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है इसलिए उस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। मीटिंग में उन्होंने डायरिया नियंत्रण पखवारे को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के महत्व भूमिका की चर्चा करते हुए उन्हें सक्रिय सहयोग देने की अपील की। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी रंजन कुमार, प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह एवं सुभाष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार, बीसीएम सुमन कुमार , मंजूर आलम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।