Transcript Unavailable.

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर तथा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर युवा कांग्रेस के द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता समस्तीपुर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री सौरव कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधि व्यवस्था व गश्ती को सुदृढ बनाने के लिये पुलिस मुख्यालय ने जिले के विभिन्न थानों को 12 बोलेरो उपलब्ध कराया है। एसपी के आदेश पर जिले के 10 थानों में सभी नयी गाड़िया भेज दी गयी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोगो में टीका के प्रति कितना जज्बा है सुनिए

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में एकता युवा मंडल सैदपुर के अध्यक्ष मो० एजाज के दिशा निर्देश मैं मालीनगर पंचायत में विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर महिला और युवती के द्वारा पौधारोपण किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता मेरी कॉम युक्ति मंडल बरगामा के निशि कुमारी ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल के शहर से सटे पंचवटी चौक के समीप देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई वहीं दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए मृतकों की पहचान सीमावर्ती बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के जतरा ही निवासी मोहम्मद एवं 23 वर्ष और इसी थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी मोहम्मद शाहबाज खान 20 वर्ष के रूप में की गई घायलों में तेरा ही गांव के मोहम्मद सीरियस का पुत्र मोहम्मद इब्राहिम 18 वर्ष तथा थाना क्षेत्र के निवासी विनोद शाक्य पुत्र दीपक शामिल है घायलों का इलाज किया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया गया परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों के इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है की ओर से बेगूसराय की ओर जा रही थी वही बाइक सवार तीन युवक की ओर आ रहे थे स्कॉर्पियो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जानिए covid काल में भी कैसे छात्र से ज्यादा पैसा लिया जाता है

समस्तीपुर।जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 27 प्रवासी मजदूरों को उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर देसुआ गांव में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वैसे प्रवासी मजदूर हैं जिनका सर्वेक्षण जन साहस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जिला पलायन श्रोत केंद्र, समस्तीपुर की टीम द्वारा करने के बाद राहत सामग्री के लिये चिन्हित किया गया था।ये ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो लॉक डाउन में अपने घर लौट आये और बेरोजगार हैं।खाने के लिये न तो पर्याप्त भोजन है और न ही आर्थिक स्थिति ठीक करने को कोई काम ही है।प्राथमिकता के आधार पर उनको राहत सामग्री के लिए चिन्हित किया गया।बाघी एवं अधारपुर के वंचित समुदाय के प्रवासी मजदूरों के बीच बीच एक महीने का सूखा राशन का पैकेट दिया गया जिसमे आटा-10 किलोग्राम,चावल-25 किलोग्रामचना दाल-2किलोग्राम धनिया डस्ट-100ग्राम,हल्दी डस्ट-100ग्राम,मीर्च डस्ट-100ग्राम,साबुन नहाने वाला-05,सोयाबीन- 10 पैकेट तेल -2 किलोग्राम,नमक-2 किलोग्राम,सैनिटरी पैड 2 पैकेट, सैनीटाइजर-01 बोतल और डबल लेयर मास्क 05 वितरित किया गया।आशा सेवा संस्थान के सचिव सह जिला पलायन श्रोत के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।जन साहस संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जन साहस समस्तीपुर की टीम जन साहस के एफ.ओ.विजय कुमार राम एवं जितेंद कुमार रवि के साथ जनसाथी डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर कृष्ण मोहन पाठक,जनसाथी,अनुपम कुमार, ने राहत सामग्री का वितरण क्रमबद्ध ढंग से किया।।उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए जन साहस का आभार प्रकट किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाकपा माले के नेता व चर्चित आंदोलनकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह आदि पर मोतीपुर वार्ड-10 निवासी स्व० गुरूदेव सिंह के पुत्र मुकेश कुमार सिंह द्वारा फेसबुक समेत सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सामाजिक, राजनीतिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के खिलाफ मोतीपुर वार्ड-10 में ग्रामीणों समेत सर्वदलीय महापंचायत का आयोजन किया गया. पूर्व सूचना दिए जाने के बाबजूद आरोपी मुकेश कुमार सिंह एवं उसके भाई राजेश कुमार के महापंचायत में नहीं आने के खिलाफ नींदा प्रस्ताव पारित करते हुए सरपंच डा० गणेश प्रसाद सिंह के द्वारा महापंचायत शुरू किया गया. पीड़ित पक्ष की ओर से माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने अपना ब्यान दर्ज कराया. गवाह पक्ष की ओर से आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला, मातृ वंदना में लूटने एवं सोशल साइट्स पर गाली- गलौज करने वाला उनका दोस्त नहीं हो सकता. तत्पश्चात प्रभु साह, रक्टू सिंह, अमरनाथ भगत, बासुदेव राय, अर्जुन शर्मा, कुशेश्वर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, अमरेश सिंह, डाकबाबू महेंद्र शर्मा, राजदेव प्रसाद सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने महापंचायत को संबोधित किया. बार- बार अपील के बाद भी माले नेता पर कोई आरोप साबित नहीं हो पाया. सामाज के लोगों ने तहकीकात कर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आरोपी मुकेश कोचिंग चलाने के दौरान एक लड़की से छेड़खानी के अभियुक्त के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फर्जीवाड़ा में शामिल रहा है. माले इसके खिलाफ लड़ती रही है. इसका फोन एवं लैपटॉप की जांच से बड़ा फर्जीवाड़ा का खुलासा होगा. ये प्रतिक्रियावादी ताकतों के ईशारे पर माले नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं. इनके पीछे कुछ खास संगठन एवं दल के लोग हैं. इनके खिलाफ चार बार पंचायत होना इनके गलत रास्ते पर होने के प्रमाण है. ये बगल के अनील साहब के परिवार को परेशान करते रहे हैं. खुद शरीर पर तेल छींटकर आग लगाने का आरोप अनील साहब पर लगाकर थाना में आवेदन दे चुके हैं. ये सरेआम तलवार आदि घातक हथियार लेकर घौंस- धमकी देते फिरते हैं. इनके उपर कई मुकदमें दर्ज है. इनका असामाजिक तत्वों से संपर्क रहा है. पंचायत में उपस्थित लोगों ने ऐसे कई गंभीर आरोप इन पर प्रमाण समेत लगाये। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर में पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार , भेजा जेल फोटो-गिरफ्तार युवक के साथ पुलिसकर्मी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती से पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में मोहिउद्दीन नगर पुलिस के द्वारा पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को मंगलवार की संध्या को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप ने कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग मदूदाबाद बाजार में अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है इस आशय की सूचना उन्होंने प्रशिक्षु डीएसपी सहित थाना अध्यक्ष सत्य काम को दी एवं सूचना में बताए हुए जगह पर पहुंचे तो ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 4 एबी 2354 है पर दो युवक पुलिस को देखकर गाड़ी को घुमा कर भागने लगा जिसमें एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा एवं एक युवक को पुलिस बल के सहयोग से मेरे द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से पॉइंट 315 कैलीबर का पांच गोली बरामद की गई गिरफ्तार युवक की पहचान छपरा जिला के रवि शंकर कुमार उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 156 2021 दर्ज करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक शंभू सिंह को आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी देते हुए गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।