बिहार में सरकारी बसों से सफर करना अब महँगा पड़ेगा। प्रदेश में डीजल से चलने वाली सभी बसों का किराया बढ़ाये जाने को लेकर तैयारी चल रही है। राज्य के बस मालिकों ने किराया दोगुना करने की मांग उठाई है। वे अपना प्रस्ताव जल्द ही राज्य सरकार को सौंपेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले में एक पड़ोसी ने जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया इलाज के लिए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Transcript Unavailable.

पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सौरव कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सौरव ने कहा कि केद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ई अबू तनवीर ने कहा कि लगातार कच्चे तेल के दामों में गिरावट हो रही है लेकिन भाजपा सरकार अत्यधिक टैक्स लगाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर आप जन मानस के जेबों पर बहुत बड़ा प्रहार कर रही है। सभा को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव मो मोहिउद्दीन, मुकेश कुमार चौधरी, सुनील कुमार पासवान, उजियारपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार में विकल्प बनेगा प्लुरल्स पार्टी

आज कुरथौल राजपूताना के फुलझड़ी गार्डन स्थित दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में 100 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि आज दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवाशीष जी के सहयोग से पाठ्य सामग्री कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर बाटा गया। बच्चों के बीच विभिन्न माध्यमों से किया गया यह सहयोग बच्चों को बार बार प्रोत्साहित करता है। धन्यवाद उन तमाम लोगों को जो लोग दीदी जी फाउंडेशन से जुड़ रहे हैं और अपने द्वारा दिए गए सहयोग से दीदी जी फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। बहुत सारे लोग समाज की सेवा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें मंच प्राप्त नहीं हो पाता, तो वैसे तमाम लोगों से यह विनती है कि आप सोशल मीडिया के माध्यम से आ रहे न्यूज़ को देखें और जो भी आपको सही लगे उसके साथ जुड़ें और गरीबों तक पहुंचे। ताकि आपके द्वारा मानवता की सेवा की जा सके। देवाशीष जी को बहुत-बहुत धन्यवाद जो सच में मानवता की मिसाल है। कैसे गरीब बच्चों के लिए कुछ करना है यह कोई उनसे पूछे। सच्ची सेवा, विनम्र व्यवहार उनका जरूरतमंदों के प्रति प्रेम और दीदी जी फाउंडेशन के साथ काम करके समाज की मदद करना एक सराहनीय प्रयास है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

"आओ साथ मिलकर कोरोना से लड़े" पुस्तक बिहार विधानसभा के सदस्य समस्तीपुर के माननीय विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम शाहीन को एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू की उपस्थिति में चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ0मिथिलेश कुमार ने प्रदान किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वा गांव में एक बुजुर्ग अचानक बीमार हो गया परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की डूबकर हुई मौत तो पुलिस ने लाश को बरामद का सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

जिले के स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा मानव तस्करी या बाल व्यापार से संबंधित संसद में लाये जाने वाले अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के नेतृत्व में चेतना सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार, युवा शौर्य के दीपक कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के कौशल कुमार, बलराम चौरसिया, दीपक चौरसिया के साथ समस्तीपुर जिले के दर्जनों स्वयंसेवक समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया।