दैनिक वेतनभोगी कर्मी कमलेश कुमार राय को बगैर किसी पूर्व सूचना के 02 जुलाई से बेवजह काम से हटाने के विरोध में जारी अनशन दूसरे दिन समाप्त हो गया। मंगलवार को विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व पूसा थानाध्यक्ष निशा भारती ने अनशनकारी कमलेश कुमार राय को जूूूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया । संबंधित पदाधिकारी ने लिखित आश्वासन दिया कि 19 जुलाई से पुनः उन्हें कार्य दिया जाएगा। इससे पूर्व अनशनकारी के समर्थन में भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार, खेग्रामस के प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ,आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनीष कुमार भी अनशन स्थल पर पहुंचे। ज्ञात हो कि दैनिक वेतनभोगी कर्मी कमलेश कुमार राय को बगैर किसी पूर्व सूचना के 02 जुलाई से बेवजह काम से हटा दिया गया था। इसके बाद फिर उन्हें वापस काम नहीं दिया गया। थक हार कर सोमवार को वे विश्वविद्यालय के पशु प्रक्षेत्र कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
