समस्तीपुर।जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 25 प्रवासी मजदूरों को बाजोपुर में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वैसे प्रवासी मजदूर हैं जिनका सर्वेक्षण जन साहस के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जिला पलायन श्रोत केंद्र, समस्तीपुर की टीम द्वारा करने के बाद राहत सामग्री के लिये चिन्हित किया गया था।ये ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो लॉक डाउन में अपने घर लौट आये और बेरोजगार हैं।खाने के लिये न तो पर्याप्त भोजन है और न ही आर्थिक स्थिति ठीक करने को कोई काम ही है।प्राथमिकता के आधार पर उनको राहत सामग्री के लिए चिन्हित किया गया।बाघी एवं अधारपुर के वंचित समुदाय के प्रवासी मजदूरों के बीच बीच एक महीने का सूखा राशन का पैकेट दिया गया जिसमे आटा-10 किलोग्राम,चावल-25 किलोग्रामचना दाल-2किलोग्राम धनिया डस्ट-100ग्राम,हल्दी डस्ट-100ग्राम,मीर्च डस्ट-100ग्राम,साबुन नहाने वाला-05,सोयाबीन- 10 पैकेट तेल -2 किलोग्राम,नमक-2 किलोग्राम,सैनिटरी पैड 2 पैकेट, सैनीटाइजर-01 बोतल और डबल लेयर मास्क 05 वितरित किया गया।आशा सेवा संस्थान के सचिव सह जिला पलायन श्रोत के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर ईडेन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार,आदि उपस्थित थे।जन साहस संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जन साहस समस्तीपुर की टीम जन साहस के एफ.ओ.विजय कुमार राम एवं जितेंद कुमार रवि के साथ जनसाथी डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर कृष्ण मोहन पाठक,जनसाथी दिव्या ज्योति,अनुपम कुमार, ज्योति कुमारी, नगमा प्रवीण और मीनू वालिया ने राहत सामग्री का वितरण क्रमबद्ध ढंग से किया।।उपस्थित लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए जन साहस का आभार प्रकट किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।