अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अभाविप स्थापना दिवस के उपलक्ष में सीएम विधि महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया! वही इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय प्रभारी उज्जवल आनंद कर रहे थे उन्होंने ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुये कहा कि वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है। वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। वही इस महाविद्यालय के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है! लोग पर्व- त्यौहार व निजी समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण करें और उस पल को यादगार बनाएं जिससे पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो गया है ऐसे में हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रा राहुल सिंह, रोशन कुमार, अलका कुमारी, परी कुमारी, बृजेश्वर कुमार, सिकंदर कुमार झा, अतुल कुमार, नीरज कुमार, राजपरि भारती, कॉलेज के कर्मचारी गगन कुमार, रणबीर कुमार उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
