Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत लगाए गए लगभग सभी नल जल योजनाओं की स्थिति यह है कि यह योजना अफसरशाही या संबंधित एजेंसी के दादागिरी की भेंट चढ़ कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस कड़ी में कुरसाहा पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय कुरसाहा पर लगाए गए वाटर टावर की स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ या वाटर टावर सिर्फ दिखावे की वस्तु बनकर रह गया है । इसका वजह है संबंधित ऑपरेटर जो कभी समय से नहीं आते हैं कनीय अभियंता सुशांत शर्मा, एसडीओ पीएचइडी वर्मा जी एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जिन से ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से दर्जनों वार अपनी शिकायतें की लेकिन इन लोगों ने कभी कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की वह मनियर की स्थिति यह है कि सारी राशि की निकासी हो जाने के बावजूद आज तक बनकर तैयार नहीं हुआ है मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 4 की शिकायत जब ग्रामीणों के द्वारा एसडीओ वर्मा जी से की गई उसके बावजूद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और लोग पानी के वजह से परेशानी झेलने को मजबूर है। दूसरी तरफ इन अधिकारियों के द्वारा और वाटर एजेंसी जिनके द्वारा नल जल योजना संचालित किया जा रहा है को फोन किया जाता है तो यह लोग फोन नहीं उठाते हैं और अगर उठाते हैं तो ग्रामीणों के साथ अभद्रता से बात करते हैं । दोस्तों अगर आपके साथ भी नल जल योजना से संबंधित किसी तरह की शिकायत हो आपके पास पानी नहीं पहुंचता हो या ऑपरेटर समय से नहीं चला रहा हो या पीने का साफ पानी नहीं आ रहा हो तो आप 3 दबाकर अपनी आवाज हम तक पहुंचा सकते हैं और हम आपको आश्वासन देते हैं कि संबंधित वरिय पदाधिकारियों तक आपकी समस्याओं को पहुंचा कर उसका निदान कराने का प्रयास करेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति वा बूंद सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर स्थित महिला योग पार्क में वृक्षारोपण का 21वां चरण सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्या व शुभम त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे। जिन्होनें फलदार एवम् औषधियुक्त वृक्षों को रोपित किया। संस्थान की अध्यक्ष रीतिका गुप्ता वा दीपिका सिंह नें बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन इस वर्ष 10 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया था। जिसके बाद शहर के अलग-अलग जगह पर चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण किया गया। उसी क्रम में 21 वें चरण में महिला योग पार्क में वृक्षारोपण सम्पन्न किया गया। जो भविष्य में निरन्तर चलता रहेगा। इसका उद्देश्य समाज के लोगो को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना व पर्यावरण में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा बनाये रखना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के अध्यक्ष दीपिका व रीतिका,कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्या ,शुभम त्रिवेदी,क्रष्ण दीक्षित (बड़े जी),मनोज शुक्ला ,ममता,विनायक, शिवि,अग्र सिंह ,अमित,रेखा व सुनील शुक्ला,आदित्य पोद्दार,मंजू जोशी,गोपाल तुलस्यान,सुरभि,ज्योति तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जमुआरी नदी में मिली वृद्ध की उपलाती लाश मोरवा उत्तरी पंचायत निवासी के रूप में हुई पहचान मोरवा ।प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा प्रखंड मुख्यालय के निकट जमुवारी नदी धोबी घाट में बुधवार की शाम एक वृद्ध की उपलाती हुई लाश बरामद की गई है। मृतक वृद्ध की पहचान स्थानीय मोरवा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या ग्यारह निवासी स्वर्गीय चंद्रशेखर ठाकुर के पुत्र पचपन वर्षीय कृष्ण कांत ठाकुर उर्फ भोला ठाकुर के रूप में की गई है। इसकी सूचना ताजपुर पुलिस को दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार एवं लाश को देखने से प्रतीत होता है की रास्ता पार करते समय पांव फिसल जाने से नदी के गहरे जल में डूबकर मौत हो गई है। स्थानीय राहगीरों द्वारा नदी में जलकुंभी में फंसी हुई लाश को देखकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई। मृतक वृद्ध की लाश मिलने की सूचना स्थानीय परिजनों को भी दी गई है। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के निर्देशन में ताजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लाश को जप्त कर लिया गया है। पंचनामे के साथ लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन साईं लायंस नेत्रालय की डॉक्टर की टीम के तरफ से किया गया । जिसका उद्घाटन जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक अभिषेक जी ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के बरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वताया की दिनांक 21.07.2021 " गाडियों के समय पालन में समस्तीपुर मंडल अव्वल " समस्तीपुर मंडल दिनांक 20.07.2021 को गाडियों के शत- प्रतिशत समय पालन के लक्ष्य को हासिल कर पूर्व मध्य रेल के पाँचों मंडल में अव्वल रहा। विदित हो कि परिचालन विभाग ट्रेनों को 100% समय से परिचालन हेतु सतत प्रयासशील रहा है और इस हेतु अन्य संबंधित विभागों का भी सक्रिय सहयोग मिलता रहा है। अशोक माहेश्वरी, मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन और रूपेश कुमार, सीनियर डीओएम, के कुशल नेतृत्व में परिचालन विभाग के अधिकारियों, कंट्रोलर, स्टेशन मास्टर एक टीम की तरह कार्य करते हुए समय पालन की दिशा में यह सफलता पाई है। यहाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.07.2021 को समस्तीपुर मंडल समय पालन की दिशा में भारतीय रेल के सभी 67 मंडलों में प्रथम स्थान पाने में सफल रहा था। मंडल के प्रथम स्थान पाने पर डीआरएम ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अगर इसी प्रकार सभी विभाग सामूहिक रूप से कार्य करते रहे तो आगामी समय में भी समस्तीपुर मंडल समय पालन के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी अग्रणी रहेगा। दिनांक 20.07.2021 को पूर्व मध्य रेल समय पालन के क्षेत्र में सभी 17 जोनों में दूसरे स्थान पर रहा।
समस्तीपुर में सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट, इलाके में दहसत. *********** समस्तीपुर जिले के आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को पिस्तौल के बल पर लाखों रुपये से भरा बैग छीनकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक सवार चार की संख्या में अपराधी मोरवा डीह की तरफ भाग निकले। विदित हो कि भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक 24 वर्षीय त्रिपुरारी झा उर्फ अभय सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा का रहने वाले हैं। इनका सीएसपी बैंक आज़ाद चौक गंगापुर के पास चलता है। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे मोरवा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से लगभग चार लाख साथ मे एक लैपटॉप निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोरवा मुसहरी काली स्थान से आगे रामदयाल राय के घर के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को पिस्तौल के बल पर रुपए से भरा छीनकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह अपने एएसआई अलख नारायण तिवारी के साथ सदल-बल लेकर मौके पर पहुंच गये हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता परीक्षा में डैनी पगड़ा निवासी शिक्षक स्व० कुशेश्वर राय एवं राम कुमारी देवी के सबसे छोटे पुत्र चंद्रज्योति कुमार उर्फ गणेश ने 37वां रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एनआइटी रायपुर से सिविल से इंजीनियरिंग की उपाधि लेकर चंद्रज्योति ने अपने आप को योग्य साबित किया। चन्द्र ज्योति के पिता स्व० कुशेश्वर राय खुद विज्ञान शिक्षक थे जबकि उनके सात के पुत्रों में से छह सरकारी सेवा में हैं। बड़ा भाई रत्नेश्वर कुमार नई दिल्ली में शिक्षक है, चन्द्र मोहन टेक्नीशियन है, चंद्रभूषण आरपीएफ में है, चन्द्रमणि सचिवालय सहायक हैं। और अब चन्द्र ज्योति ने भी अपनी योग्यता साबित करते हुए अपने परिवार को एक आदर्श के रूप में स्थापित किया है। उनकी इस सफलता पर ग्रामीण हरिओम पटेल, गुरुदेव कुमार पटेल, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, उत्तम कुमार, शिक्षिका अनीता कुमारी, पूर्व मुखिया नवल पासवान, कुमोद कुमार सहित परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दिया।
राजाजान पंचायत के वर्तमान मुखिया जगन्नाथ राय उर्फ झम्मन राय की मौत मंगलवार की अल सुबह इलाज के दौरान पटना में हो गई। वे ब्लैक फंगस से ग्रसित थे। उनका इलाज पटना के आईजीआइएमएस में महीनों से चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। बुलंद हौसले और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुखिया के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मुखिया के पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास राजाजान पहुंचते ही अंतिम दर्शन को ले लोगों की भीड उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शव से लिपट कर रोती- बिलखती पत्नी मीणा देवी, भाई, बेटे- बेटियों की चीख पुकार से हर आंखों से बरवस आंसू की धारा बह रही थी। राजाजान के मुखिया अमर रहे के उद्धोष के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। बाद में मुखिया के शव को प्रखंड परिसर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। लोगों के दर्शन के लिए शव को रखा गया। नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
