राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के कुलपति महानुभाव विश्वविद्यालय के प्रांगण में हर जगह कुछ न कुछ भवन निर्माण कराने के लिए जगह की खोजबीन में लगे रहते हैं। चर्चा है कि किसी भी तरह की काउंसिल की मीटिंग में सदस्यों द्वारा नए- नए निर्माण कार्यों की हामी भरवाकर के भवनों का निर्माण कराने में व्यस्त हो जाते हैं ताकि अधिक से अधिक धन अर्जित कर सके। इस प्रक्रिया में इंजीनियर सुमंत और डाॅ. एस.के.जैन का कुलपति को भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा विद्यापीठ प्रांगण में रह रहे लोगों को विस्थापित करके सभी क्वाटर्स तोड़ कर वहां पर hostel बनाने का काम कुलपति के द्वारा कराया जा रहा है। उस प्रांगण में जितने भी पेड़ पौधे थे उनको जड़ से उखाड़ कर के किसान घर के आस-पास के जगहों पर लगाया गया। चर्चा है कि इसमें बड़े स्तर पर इंजीनियर सुमंत द्वारा धांधली की गई। जैसे कि चुनिंदा कंपनियों से Quotation मंगवाकर इंजीनियर सुमंत द्वारा पूरी प्रक्रिया को कुलपति के मौखिक निर्देशानुसार मैनेज कर लिया गया और इसका मूल्य ज्यादा से ज्यादा फिक्स किया गया जो कि प्रत्येक पेड़ के विस्थापन के लिए 90 हजार से 1 लाख के बीच में खर्च किए गए । तथा इस प्रक्रिया द्वारा किसान घर के आस-पास विघापीठ के कुल 14 पेड़ लगाए गये जिनमें से 08 पेड़ सूख गए...कुल लागत के अधिकतर हिस्से का इंजीनियर सुमंत ने कुलपति और अपने बीच में कमीशनखोरी की तथा इस कमीशनखोरी के चक्कर में पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाकर अपनी- अपनी जेब भारी किए। इसके खिलाफ इन दोनों पर वन विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की जाती है। साथ ही भ्रष्टाचार उन्मूलन के तहत भी कार्रवाई की मांग की जाती है।
अपनी मांगों को लेकर विधायकों को दिया ज्ञापन। शिवाजी नगर प्रखंड के बढ़िया ही पुल पर एक कार्यक्रम के दौरान टोला सेवक एवं तालिमी मरकज के द्वारा रोसरा के विधायक वीरेंद्र कुमार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें टोला सेवक एवं तालिमी मरकज के कर्मी मौजूद थे विधायक ने दिया आश्वासन आप लोगों की मांग पर किया जाएगा विचार।
जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बरियाही घाट करेह नदी बाया भाग का किया निरीक्षण जल संसाधन मंत्री संजय झा ने गुरुवार को बरियाही घाट से लेकर ढाई किलो मीटर लालपुर ढाला करेह नदी तटबंध के बायां भाग का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहां सिरनिया सिरसिया करेह नदी तटबंध के बायां भाग में इस वर्ष मिट्टी करण की कार्य से हम संतुष्ट हैं। कुछ जगहों पर मिट्टी करण की कार्य जहां पर नहीं हुए हैं उसे भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने बरियाही घाट से लेकर बेलहर महादलित टोला लालपुर तक तटबंध में किए गए जीओ बैग में मिट्टी भरकर क्रेटिंग का कार्य को भी समीक्षा की तथा इस अवसर पर उपस्थित चीफ इंजीनियर से लेकर और अन्य विभागीय पदाधिकारी को भी कई दिशा निर्देश दिए। बाढ़ कटाव निरोधक कार्य 29 दशमलव 50 किलोमीटर मजरैहिया और खरशाम एवं 38 किलोमीटर कांकर में अधूरे कार्य को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। भारी वर्षा के कारण रेन कट काफी जगहों पर हो गया है जिसकी मरम्मत ई के लिए लोगों ने मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया।जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बरियाही घाट स्थित करेह नदी तटबंध के बायां भाग बरियाही घाट, मजरैहिया, लालपुर ढाला, खरशाम, बोरज, घिवाही का लिया जायजा। रोसड़ा के विधायक विरेंद्र कुमार पासवान ने मंत्री को पागल,माला,चादर से सम्मानित किया।काफिला के साथ भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, गुंजन सिंह, राहुल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर चीफ अभियंता रामा शंकर द्विवेदी मॉनिटरिंग एसी लक्ष्मण झा बांध संघर्षों आत्मक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता मोहम्मद सोहेल जय मुरलीधर सुधांशु शेखर सिंह संदीप कुमार महतो अवर प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वा घाट मनोज कुमार अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण, ओपी कमल राम पूर्व संवेदक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह राजेश कुमार शिवनंदन सिंह सहित अन्य ने भाग लिया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनके यहाँ अभी तक नल जल योजना का लाभ नहीं मिला है जिससे गांव के लोगों को बहुत दिक्कतें आ रही हैं। वह कहते हैं कि सरकार द्वारा इस योजना की सारी राशी का निकाशी कर लिया गया है उसके बाद भी उन्हें पानी की सुविधा नहीं दी गयी है
एस्पारकी कंपनी का नकली रेडीमेड कपड़ा को पुलिस ने किया जब्त कंपनी के मालिक ने बताया 15 लाख का नकली माल को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है समस्तीपुर !गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने शहर के कई रेडीमेड की दुकानों में छापेमारी कर लाखों रूपये का नकली एस्पारकी कंपनी का जीन्स पैंट व शर्ट बरामद किया है!कंपनी के सह मालिक सरदार परविन्द्र सिंह ने बताया कि भारत में सिर्फ मैं एस्पारकी का रेडीमेड माल बनाता हूँ इधर काफी समय से मेरे कंपनी का सेल कम होने लगा जब मैने जाँच करवाई तो पता चला कि मेरे ब्राण्ड का डुप्लीकेट माल बाजार में आने से मेरी कंपनी का सेल कम हुआ है उन्होंने बताया कि मेरे कंपनी का सबसे ज्यादा माल बिहार के समस्तीपुर में है तब मैं और मेरी कंपनी के इन्वेस्टिगेटर पवन कुमार ने नगर थाने में इसको लेकर एक आवेदन दिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर के रूबी स्टोर्स मालती स्टोर्स एवँ कैलाश इन मार्केट में स्थित रिटेल आउटलेट के तीन दुकानों में छापेमारी की जहाँ पुलिस को लगभग 15 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है !पुलिस ने सभी माल को जब्त कर थाना लायें !इस मामले में समाचारलिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नही है
डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में आज दो समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डा पीपी श्रीवास्तव और निदेशक अनुसंधान डा मिथिलेश कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। पहले समझौते में एक औद्योगिक फर्म के साथ मिलकर विश्वविद्यालय कम कीमत की कंपोस्ट स्टरलाइजेशन मशीन का निर्माण करेगी ।दूसरा समझौता मोकामा टाल ट्रस्ट के साथ किया गया है ।इस समझौते में मोकामा के औंटा गांव में गोबर और घरेलू कचरे के बदले ग्रामीणों को एलपीजी सिलिंडर दिया जायेगा। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कुलपति डा श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी कोशिश है कि विश्वविद्यालय की तकनीक का लाभ आम लोगों तक पहुंचे । इन समझौतोे से विश्वविद्यालय की तकनीक से लोगों को लाभ मिलेगा। समझौता ज्ञापन समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, डा शंकर झा, डा कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न अधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बरियाही घाट करेह नदी बाया भाग का किया निरीक्षण
बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की कब लेगी सुध : पुष्पम प्रिया चौधरी समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ प्रभावित लोग बदतर हालात में जीने को विवश हैं. सरकार इन विस्थापितों को लेकर असंवेदनशील है. रहने, पानी पीने और शौचालय की समस्यायों के बीच जूझ रहे हैं लोगों के बीच से सरकार लापता दिख रही है. यह बात प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कह रही थी. समस्तीपुर में मगरदही घाट पर रोड़ पर जिंदगी जी रहे लोगों ने रो रो कर अपना दुखड़ा बताया. बाढ़ से विस्थापित लोगों ने बताया कि हर साल उनका आसरा गंडक की चपेट में आ जाता है ,ना उन्हें सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा मिली है ना ही प्रधानमंत्री आवास योजना का. विधवा पेंशन को मुद्दे पर भी लोगों ने भी पुष्पम प्रिया चौधरी को बताया. इसके बाद पुष्पम प्रिया चौधरी जी ने जल जमाव से डूबे बीएड कॉलेज का भी दौरा किया. शहर के बीचों बीच अवस्थित होने के बावजूद बिना किसी प्लान के बनाए गए इस कॉलेज को सरकार की नाकामी ने बंद होने को मजबूर कर दिया है. जलजमाव के मुद्दे पर कहा कि सरकार के नगर नियोजन की कोई नीति ही नहीं है क्योंकि नगरीय बसावट की कोई नीति बनाने ही नहीं आती है. इसके बाद पार्टी अध्यक्ष ने शहर के के ई इंटर स्कूल की डूबे हुए मैदान का निरीक्षण भी किया. विभूतिपुर के बैंती नदी का टूटे हुए बांध का भी निरीक्षण किया. ग्रामीण लोगों ने अपने बर्बाद हुए फसल के बारे में बताया. ग्रामीण स्थायी और पक्की बांध की मांग प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से की. इस दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अनुपम सुमन , प्रेस सेक्रेटरी मुकेश कुमार , जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन , उपाध्यक्ष शिवम , नगर अध्यक्ष आदित्य मौजूद थे.
द पलूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी समस्तीपुर ज़िले के बाढ़ प्रभावी क्षेत्रो का दौरा किया। जिसमें समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक के किनारे बांध पर अपना गुजर बसर कर रहे लोगों से मुलाकात की और उनके हालात का जायज़ा लिया, प्रभावित लोगों ने बताया कि सरकार एवं प्रशासन के द्वारा उन्हें कोई सुविधा मुहैया नही कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने समस्तीपुर के विभिन्न जगहों का जायज़ा भी लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर शिवाजी नगर माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग बिहार सरकार संजय कुमार झा का आगमन शिवाजी नगर बरियाही घाट से हथौड़ी करेह नदी बाया तटबंध किलोमीटर 25 पॉइंट साइट बरियाही घाट से किलोमीटर 14 पॉइंट पचासी हथौड़ी पुल के बीच विभागीय निरीक्षण जिसमें मंत्री जी के आगमन पर स्वागत में जुटे शिवाजीनगर सीईओ रामदत्त पासवान और प्रखंड के अन्य पदाधिकारी गण
