समस्तीपुर में लोगों से भरी नाव पलटी, दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के चकमेहसी में नाव हादसा में दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं। आंधी की वजह से नाव अपना संतुलन खो बैठा जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर बांध से लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटने से दर्जन भर से अधिक लोग लापता हो गए। घटना के संबंध में बताया गया है की आंधी की वजह से नाव अपना संतुलन खो बैठा जिसके कारण या बड़ा हादसा हुआ है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गयी है। रात होने के कारण थोड़ी दिक्कते आ रही है, लेकिन तलाश में जुटी टीम पूरजोर कोशिश में लगी हुई है। नाव सवार लोग नामापुर बांध से गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान इनकी नाव तेज आंधी की चपेट में आ गयी। नाव को संभालने की पूरी कोशिश की गयी लेकिन आंधी इतनी तेज थी कि नाव को अपने साथ बहा ले गयी। पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गयी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
डीलर हो जाएं सावधान, राशन कार्ड धारियों को कम वजन या अधिक पैसे लेने पर डीलर के साथ नपेंगे प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकरी। सार्वजनिक सरकारी जगहों पर प्रदर्शित होंगे रेट चार्ट और खाद्यान्न उठाव की विवरणी- जिलाधिकारी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर के चकमेहसी में नाव हादसा में दर्जन भर से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं। आंधी की वजह से नाव अपना संतुलन खो बैठा जिसके कारण या बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर बांध से लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटने से दर्जन भर से अधिक लोग लापता हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर विभूतिपुर:- भारत का छात्र फाउंडेशन एसएफआई के प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में डीबीकेएन कॉलेज नरहन के प्राचार्य के समक्ष अनिश्चितकालीन वार्ता में शामिल हुए I जब तक कॉलेज प्रबंधन वार्ता में छात्र प्रतिनिधि को संतुष्ट नहीं कर पाते तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा I विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की पुनर्बहाली के क्रम में वर्तमान मे चलायी जा रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अलावा 26 जुलाई, 2021 से बरौनी से पटना एवं दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य 03 जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।
डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर के कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वैशाली के महिला किसान श्रीमती मनोरमा सिंह एवं पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डा श्रीवास्तव ने कहा कि ये विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि केवीके वैशाली से जुड़ी महिला किसान श्रीमती मनोरमा सिंह को जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार तथा कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी को सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके लिये उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह सभी कर्मचारियों की निष्ठा और सतत कार्यशीलता का परिणाम है कि विश्वविद्यालय को रोज नई उपलधियाँ हासिल हो रही हैं। समारोह में बोलते हुये निदेशक प्रसार शिक्षा डा एम एस कुंडू ने केवीके पिपराकोठी के वरीय वैज्ञानिक श्री अरविंद कुमार एवं उनकी टीम के सभी सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी कर्मियों को साल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केवीके पिपराकोठी से अन्य कृषि विज्ञान केंद्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रयास करना चाहिये कि वे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर सकें। समारोह में बोलते हुये श्रीमती मनोरमा सिंह ने कहा कि केवीके वैशाली के वैज्ञानिकों एवं डा दयाराम के सतत प्रेरणा से वे मशरूम क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केवीके पिपराकोठी के वैज्ञानिक श्री अरविंद कुमार ने कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा एम एस कुंडू एवंं डा के एम सिंह को अपनी सफलता का श्रेय देते हुये कहा कि इन लोगों से उन्हें लगातार सहयोग मिलता रहा। समारोह को डीन बेसिक साइंस, डा सोमनाथ राय चौधरी ने भी संबोधित किया।केवीके पिपराकोठी की टीम एवं श्रीमती मनोरमा सिंह के सम्मान में विश्वविद्यालय की ओर से रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक प्रसार शिक्षा श्रीमती अनुपमा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा पुष्पा ने किया । कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डा पी पी श्रीवास्तव, निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, डीन पीजी, डा के एम सिंह, डा ए के सिंह, डा कृष्ण कुमार , निदेशक अनुसंधान डा मिथिलेश कुमार, डा राकेश मणि शर्मा, डा कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में निर्माणाधीन शौचालय के टंकी के शटरिंग खोलने के दौरान दम घूटने से मरे तीनों मजदूर के परिजनों को अंतिम संस्कार से पहले 4-4 लाख रूपये मुआवजा, आवास, कबीर अंत्येष्टि योजना, पत्नी को मोसमाती पेंशन, बच्चे की पढ़ाई का सरकार खर्च देने की मांग भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रशासन से किया है.
जनविरोधी सरकार के नीतियो के खिलाफ जनहितैसी मुद्दों को लेकर होगा 24,जुलाई 2021 को प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, सारी तैयारी पूरी-महावीर पोद्दार भाकपा माले उजियार पुर प्रखंडकमिटीके आह्वान पर बढती महंगाई, ध्वस्त स्वास्थ्य एवं अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ लोकतांत्रिक अधिकारों एवं आम जनता के बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए, बेरोजगारो को रोजगार देने या जीने लायक बेरोजगारी भत्ता देने, पेट्रोल डीजल रसोई गैस तथा सरसों के तेल की कीमत कम करने, बी सी ओ को बर्खास्त करने, जनवितरण प्रणाली में धान्धली, किसानों के ऋण माफ एवं अति वॄष्टि के कारण हुए हजारों एकड़ में फसलों की क्षति का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा।
लोगों ने की प्रशासन से जल निकासी की मांग।
