प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगरथाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के हसनपुर गांव में निर्माणाधीन शौचालय की टंकी के सैंटरिंग खोलने गए तीन मजदूर की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहीउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में निर्माणाधीन शौचालय का सेंटरिंग खोलने तीन मजदूर टंकी के अंदर घुसे थे,अंदर जाने के बाद काफी देर तक टंकी से तीनों मजदूरों की चहल पहल सुनाई नहीं पड़ने पर बाकी लोगो ने झांक के देखा तो तीनों मजदूर बेसुध पड़े हुए थे।उसके बाद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को टंकी से बाहर निकाला और बेसुध हालत में मोहिउद्दीनगर अस्पताल इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसनपुर निवासी कृष्ण नंदन राय के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, विद्यापति नगर प्रखंड के सुहानी पुर के सुखदेव राय के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राय एवं तेतारपुर पंचायत के धर्मपुर गांव के नारायण पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है। ऐसी आशंका है कि टंकी में गैस भरे होने के कारण अंदर जाते ही तीनों का दम घुटने से मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक मजदूर के परिवार में हाहाकर मच गया वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। हादसा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में खाता संख्या 721 एवं खेसरा नंबर 2412 और 2455 जो सरकारी सड़क है पर सड़क निर्माण हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र और सीमांकन के आदेश के आलोक में अंचल अमीन विशाल कुमार के द्वारा सरकारी सड़क का सीमांकन करने हेतु पहुंचे, जिसमें दबंगई के स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी के द्वारा पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी बावजूद दबंगों ने सरकारी सड़क का सीमांकन नहीं होने दिया एवं पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम भी सरकारी सड़क का सीमांकन कराने में विफल हुई। संबंधित एजेंसी के द्वारा बताया गया कि राम गोविंद राय उनका लड़का बसंत कुमार एवं शिवनाथ राय सहित उनके दर्जनों सहयोगियों के द्वारा सरकारी सड़क का सीमांकन नहीं होने दिया गया एवं उस सड़क पर उन लोगों के द्वारा जलजमाव की स्थिति बना दी गई है जिससे सैकड़ों की संख्या में लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं सरकारी सड़क होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन उसे सड़क पर स्थानीय दबंगों की दबंगई के वजह से सड़क निर्माण कराने में विफल हो रही है और मौन है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की पुनर्बहाली के क्रम में वर्तमान मे चलायी जा रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अलावा 26 जुलाई, 2021 से बरौनी से पटना एवं दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य 03 जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।
पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वाधान में भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे लोहिया आश्रम के प्रांगण में संपन्न हुई
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत लाभुकों के एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आप सभी कार्यक्रम के कवरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में *आपूर्ति एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित* समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर/रोसरा/शाहपुर पटोरी/ दलसिंहसराय,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर जक्शन के रेल परिसर में लगा एसबीआई की एटीएम का एटीएम में नो कैश होने का बोर्ड लगा देख उपभोकताओ को कई परेशानियों का सामना हर रोज करना पड़ रहा है उपभोक्ताओं ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार बैंक प्रबमधक से की गई है ऐसे में लोग नो कैस का बोर्ड लगे होने के कारण उपभोक्ताओं को जरूरी काम के लिए भी कर्ज लेकर सफर में यात्रा के समय कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा है इसकी शिकायतें भी बैंक प्रबंधक से की गई है लेकिन कार्रवाई के नाम पर कभी भो ठोस कदम नही उठाया जाता है
समस्तीपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में आथ बच्चों को दवा पिलाते हैं बेहोश हो गया और उल्टी होने लगी परिजनों को सूचना मिलते ही इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल और थाने को सूचना दिया जब कई घंटों तक कोई उपचार नहीं हुआ तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जिला प्रशासन ने अभिलंब इलाज कराने का आदेश अस्पताल प्रशासन को दिया और बताया जाता है कि कई घंटों तक बच्चों को उल्टियां होती रही दवा पिलाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर दबा पिलाने के बाद बच्चों पर विपरीत रिएक्शन प्रभाव पड़ा इससे परिजनों में आक्रोश है परिजनों ने आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ काफी आक्रोश है इस बात को उचित न्याय जिला प्रशासन से दिलाने दिलाने की मांग की बच्चे अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे है
देश हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम जैसे नारों से गूंज उठा लोहिया आश्रम संघ की ओर से रेल कर्मचारियों के समस्याओं पर मदद हेतू कर्मचारी हेल्पलाइन नंबर भी जारी, पूरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वाधान में आज भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे लोहिया आश्रम के प्रांगण में संपन्न हुई .
