समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में खाता संख्या 721 एवं खेसरा नंबर 2412 और 2455 जो सरकारी सड़क है पर सड़क निर्माण हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र और सीमांकन के आदेश के आलोक में अंचल अमीन विशाल कुमार के द्वारा सरकारी सड़क का सीमांकन करने हेतु पहुंचे, जिसमें दबंगई के स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी के द्वारा पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी बावजूद दबंगों ने सरकारी सड़क का सीमांकन नहीं होने दिया एवं पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम भी सरकारी सड़क का सीमांकन कराने में विफल हुई। संबंधित एजेंसी के द्वारा बताया गया कि राम गोविंद राय उनका लड़का बसंत कुमार एवं शिवनाथ राय सहित उनके दर्जनों सहयोगियों के द्वारा सरकारी सड़क का सीमांकन नहीं होने दिया गया एवं उस सड़क पर उन लोगों के द्वारा जलजमाव की स्थिति बना दी गई है जिससे सैकड़ों की संख्या में लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं सरकारी सड़क होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन उसे सड़क पर स्थानीय दबंगों की दबंगई के वजह से सड़क निर्माण कराने में विफल हो रही है और मौन है।
