समस्तीपुर ज़िला के परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन परिवहन योजना के तहत समस्तीपुर ज़िले में लाभुकों के बीच आठ एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सौंपा गया जिसका विधिवत उद्घाटन हरी झंडी देकर परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया मौके यातायात पुलिस निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे

बाइक की ठोकर में महिला घायल प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा डीएमसीएच रेफर। शिवाजीनगर के ठनका चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने शनिवार को एक महिला को ठोकर मार कर घायल कर दिया अचेतावस्था में उक्त महिला को लोगों ने स्थानीय क्लिनीक में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया। बताया जा रहा है कि बेनीपुर ( दरभंगा) थाना के महवा गांव निवासी पुरुषोत्तम झां की 25 वर्षीय पत्नी 2 वर्ष की बच्ची के साथ रोसड़ा के पचगामा गांव अपनी माईके जा रही थी। इसी क्रम में ठनका चौक पर एक टेंपो से उतारकर दूसरी टैंपू पकड़ने जा रही थी उसी दौरान तेज गति से विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उक्त महिला को पिछे से धक्का मार दिया जिससे वह मस्तिष्क के बल सड़क पर गिर गई और मस्तिष्क के पिछले भाग दिमाग में उसे गंभीर चोट लगी वह महिला अचेत हो गई। उसकी गोद में छोटी बच्ची को भी हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत् क्षण उक्त महिला एवं बच्ची को उठाकर स्थानीय हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया जहां के डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक उपचार के उपरांत अचेतावस्था में ही गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच ले गया।

समस्तीपुर जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई की हत्या में शामिल पांच और अपराधी गिरफ्तार. ---------------- समस्तीपुर में पूर्व सांसद एवं जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई एवं सीएसपी संचालक सुनील कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल पांच अपराधियों एवं पूर्व में गिरफ्तार चार अपराधियों सहित कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के झगड़ा गांव में बीते 7 जून को हथियारबंद अपराधियों ने सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी राजेश्वर महतो के पुत्र एवं सीएसपी संचालक सुनील कुमार की लूट के दौरान निर्मम हत्या कर दी थी। जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। आपको बता दें कि सीएसपी संचालक सुनील कुमार समस्तीपुर के पूर्व सांसद एवं जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी के भाई थे। मृतक सुनील कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाते थे। घटना के दिन वे बैंक से ₹3 लाख 60 हज़ार निकालकर अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में अपराध कर्मियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनसे सारा पैसा लूट लिया गया और लूट के दौरान विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर ही चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही थी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस की टीम ने पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार को गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर डीह निवासी ब्रज भूषण चौधरी के पुत्र शुभम कुमार चौधरी एवं शम्मी उर्फ राजेश चौधरी, चांदचौर डीह निवासी शंभू झा के पुत्र रामलाल झा, चांदचौर डीह निवासी शंभू झा के पुत्र आनंद मोहन झा उर्फ मोहन झा एवं सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी राम शगुन झा के पुत्र प्रदीप झा के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। घटना के संबंध पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली है कि घटना की पूरी योजना अपराधी प्रदीप झा द्वारा बनाई गई थी। वह झखड़ा गांव का निवासी है तथा पूर्वी दो बैंकों का सीएसपी संचालक है एवं अपराधियों को मृतक के बारे में रुपए लाने ले जाने के बारे में सभी जानकारी थी। प्रदीप झा द्वारा ही अपने ममेरे भाई एवं मुफस्सिल थाना के ग्राम चांदचौर डीह निवासी रामलाल झा के माध्यम से घटना को अंजाम दिलवाया गया था। रामलाल झा पूर्व में अपने इलाज के दौरान प्रदीप झा के यहां एक साल पूर्व में रह रहा था। छः माह से ही इस अपराधी घटना की योजना बना रहा था। वहीं इस घटना में शामिल शूटर शुभम कुमार चौधरी तथा आनंद मोहन झा की गिरफ्तारी कर ली गई है। शुभम पूर्व का कुख्यात अपराधी है जिस पर करीब एक दर्जन कांड दर्ज है। वही इस गिरोह के द्वारा वर्तमान घटना के अलावा अन्य कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई है। जिसमें उजियारपुर थाना क्षेत्र में बाईट 12 जुलाई एवं 13 जुलाई को सुबह में टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल छीन ली गई थी। यह बाइक भी पुलिस द्वाराबरामद कर ली गई हैं।

सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत में लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है ,खासकर किसानों को ज्यादा मार देना पड़ रहा है, किसी तरह खेतों में धान रोपाई की मगर भारी बारिश के कारण वह धान का फसल भी अब पूरी तरह डूब चुका है जिससे किसान हताश है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आधारपुर बबाल कांड में पलायन किये लोगों को आर्थिक सहायता देकर पुनर्वास की गारंटी करे सरकार- महबूब आलम * कांड के दोषियों को सजा दिलाने को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी माले- नेयाज अहमद श्रवण राय, सनोवर खातुन एवं मो० अनवर के हत्यारे को अविलंब सजा मिले- बंदना सिंह समस्तीपुर जिले के आधारपुर बबाल कांड में पीड़ित परिवारों से मिलकर भाकपा माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम ने शनिवार को आधारपुर पहुंचकर शोक- संवेदना व्यक्त करते हुए दोनों मुकदमें के दोषियों को सजा देने, विडियो फुटेज के आधार पर छूटे नाम जोड़ने, पलायन किये लोगों को आर्थिक सहायता देकर सरकार से तत्काल पुनर्वास कराने, श्रवण राय, सनोवर खातुन, मो० अनवर के परिजनों को मुआवजा देने, बच्चे को सरकारी स्तर पर शिक्षा- दीक्षा की व्यवस्था करने, कांड के दौरान मुकदर्शक बनी पुलिस पर कारबाई करने, भविष्य में ऐसे कांडों की पुनरावृत्ति न हो, इसकी व्यवस्था करने की मांग सरकार से की. का० महबूब आलम फाजिलपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. मौके पर इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, दरभंगा जिला सचिव शैयद अकबर रजा, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, जिला स्थाई समिति सदस्य अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राज्य कमिटी सदस्य का० संतोष शहर, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, आशिफ होदा, चांद बाबू, नौशाद तौहिदी, अरशद कमाल बबलू, खुर्शीद खैर, राहूल कुमार आदि उपस्थित थे. विधायक दल के नेता का० महबूब आलम ने कहा कि अगर ऐसे हृदयविदारक कांड रोका नहीं गया तो लोकतंत्र के साथ भारतीय संविधान पर से देशवासियों का विश्वास उठ जाएगा. भाकपा माले इस मसले पर न्याय दिलाने को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि कुछ खास संगठन के लोगों द्वारा साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की उपस्थिति में हुरदंगी नंगा नाच किया और पुलिस मुकदर्शक बन देखती रही. सब कुछ विडियो में कैद है लेकिन प्रशासन कारबाई से भाग रही है. भागती सरकार को घरने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा. का० महबूब आलम ने श्रवण राय, सनोवर खातुन, मो० अनवर, धायल मो० नुरैन, भीड़ की शिकार बच्चियों, आगलगी स्थल आदि का भी मुआयना कर, पीड़ितों एवं बगलगीर से बातें कर कई महत्वपूर्ण जानकारी ईकट्ठा कर पटना के लिए शाम में रवाना हो गये.

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 26 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक 26 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक* *बरौनी से पटना एवं दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य*मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन* यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की पुनर्बहाली के क्रम में वर्तमान मे चलायी जा रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अलावा 26 जुलाई, 2021 से बरौनी से पटना एवं दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य 03 जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । 1. *03284 पटना-बरौनी मेमू* : 03284 पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन पटना से 08.40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 13.25 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी । 2. *03283 बरौनी-पटना मेमू*: 03283 बरौनी-पटना मेमू पैसेजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरौनी जंक्शन से 14.55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 19.20 बजे पटना पहुंचेगी । 3. *03217 बरौनी-दानापुर मेमू स्पेशल* - 03217 बरौनी-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 27.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरौनी से 05.00 बजे खुलकर 09.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । 4. *03218 दानापुर-बरौनी मेमू स्पेशल* - 03218 दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन दानापुर से 17.55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 23.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 5. *03672 सासाराम-आरा डेमू स्पेशल:* 03672 सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन सासाराम से 11.15 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 14.20 बजे आरा पहुंचेगी। 6. *03673 आरा-सासाराम डेमू स्पेशल* : 03673 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन आरा से 15.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 18.25 बजे सासाराम पहुंचेगी। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत् रहेगा । यात्रीगण परिचालन से जुड़ी समस्त सूचनाएं एन.टी.ई.एस. अथवा 139 डायल कर प्राप्त कर सकते हैं । दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य*मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन* हाजीपुर: 23.07.2021 यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की पुनर्बहाली के क्रम में वर्तमान मे चलायी जा रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के अलावा 26 जुलाई, 2021 से बरौनी से पटना एवं दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य 03 जोड़ी मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । 1. *03284 पटना-बरौनी मेमू* : 03284 पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन पटना से 08.40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 13.25 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी । 2. *03283 बरौनी-पटना मेमू*: 03283 बरौनी-पटना मेमू पैसेजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरौनी जंक्शन से 14.55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 19.20 बजे पटना पहुंचेगी । 3. *03217 बरौनी-दानापुर मेमू स्पेशल* - 03217 बरौनी-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 27.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन बरौनी से 05.00 बजे खुलकर 09.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । 4. *03218 दानापुर-बरौनी मेमू स्पेशल* - 03218 दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन दानापुर से 17.55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 23.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। 5. *03672 सासाराम-आरा डेमू स्पेशल:* 03672 सासाराम-आरा डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन सासाराम से 11.15 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 14.20 बजे आरा पहुंचेगी। 6. *03673 आरा-सासाराम डेमू स्पेशल* : 03673 आरा-सासाराम डेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26.07.2021 से अगले आदेश तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन आरा से 15.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 18.25 बजे सासाराम पहुंचेगी। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत् रहेगा । यात्रीगण परिचालन से जुड़ी समस्त सूचनाएं एन.टी.ई.एस. अथवा 139 डायल कर प्राप्त कर सकते हैं ।

चकमेहसी नामापुर नाव हादसा में 6 लोगो की लास मिल चुकी है एक लोग अभी भी एसडीआरएफ के द्वारा खोज की जा रही है सुबह 6 बजे से मैं घटना स्थल पर उपस्थित हुँ। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी जिला अनुमंडल पदाधिकारी जिला न्यायिक दंडाधिकारी सब इंस्पेक्टर चकमेहसी प्रखंड अध्यक्ष कल्याणपुर एवं समस्त युवा नेता जनप्रतिनिधि के साथ बैठक चल रही हैlविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुकेश कुमार

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर में दसवीं पास युवाओं को सेल्स व मार्केटिंग में अपना कैरियर बनाने का मौका मिलेगा। जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से शनिवार को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। समस्तीपुर शहर स्तिथ जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मुजफ्फरपुर की नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी युवाओं की भर्ती करेगी। समस्तीपुर के अलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी आदि जगहों पर युवाओं को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसके बाद उनकी बहाली की जाएगी। नियमित वेतन से इनका भुगतान किया जाएगा। पता : जिला नियोजनालय कार्यालय, सरयुग महाविद्यालय के पास, मोहनपुर पुल के निकट, मोहनपुर, समस्तीपुर 848101 जरूरी प्रमाणपत्र : बायोडाटा, 10वी की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो. समय : 11 बजे सुबह से 3 बजे संध्या तक, शनिवार, 24 जुलाई, 2021. कुल पोस्ट : 40 .