समस्तीपुर में दसवीं पास युवाओं को सेल्स व मार्केटिंग में अपना कैरियर बनाने का मौका मिलेगा। जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से शनिवार को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। समस्तीपुर शहर स्तिथ जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मुजफ्फरपुर की नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी युवाओं की भर्ती करेगी। समस्तीपुर के अलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी आदि जगहों पर युवाओं को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसके बाद उनकी बहाली की जाएगी। नियमित वेतन से इनका भुगतान किया जाएगा। पता : जिला नियोजनालय कार्यालय, सरयुग महाविद्यालय के पास, मोहनपुर पुल के निकट, मोहनपुर, समस्तीपुर 848101 जरूरी प्रमाणपत्र : बायोडाटा, 10वी की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो. समय : 11 बजे सुबह से 3 बजे संध्या तक, शनिवार, 24 जुलाई, 2021. कुल पोस्ट : 40 .
