प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगरथाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के हसनपुर गांव में निर्माणाधीन शौचालय की टंकी के सैंटरिंग खोलने गए तीन मजदूर की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहीउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में निर्माणाधीन शौचालय का सेंटरिंग खोलने तीन मजदूर टंकी के अंदर घुसे थे,अंदर जाने के बाद काफी देर तक टंकी से तीनों मजदूरों की चहल पहल सुनाई नहीं पड़ने पर बाकी लोगो ने झांक के देखा तो तीनों मजदूर बेसुध पड़े हुए थे।उसके बाद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को टंकी से बाहर निकाला और बेसुध हालत में मोहिउद्दीनगर अस्पताल इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसनपुर निवासी कृष्ण नंदन राय के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, विद्यापति नगर प्रखंड के सुहानी पुर के सुखदेव राय के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राय एवं तेतारपुर पंचायत के धर्मपुर गांव के नारायण पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है। ऐसी आशंका है कि टंकी में गैस भरे होने के कारण अंदर जाते ही तीनों का दम घुटने से मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक मजदूर के परिवार में हाहाकर मच गया वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। हादसा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।