समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गए इलाज के लिए पुलिसकर्मियों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा की हालत नाजुक बताई जा रही है

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बकरीद को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की और शांति समिति को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए सुझाव भी सुने और उस पर लाने की बात भी कही

मुजफ्फरपुर (मुरौल ) आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)के द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतू मुरौल प्रखण्ड के सभी ANM,और डाक्टरों को सुरक्षा किट वितरण किया गया इस सुरक्षा किट मे 10 N95 मास्क 1 आक्सीमीटर 1थर्मल गन," 4फेस सिलड 2 जोड़ा गल्बस 1 "रजिस्टर पेन इत्यादि समान थे इस कार्यक्रम मे आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत से आये हुए रणबीर कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा किट देने का उद्देश्य ANM की सुरक्षा पहला तथा इससे वह अपने अपने क्षेत्र मे लोगो का बुखार, ऑक्सिजन पल्स इत्यादि की जाच कर सकते हैं जिससे तीसरी लहर के प्रभाव को कम किया जा सकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरौल के प्रभारी डॉक्टर ज्योति ने बताया कि आगा खान संस्थान को बहुत बहुत धन्‍यवाद हमलोग अपने व्यवहार को बदलकर कोरोना पर वार कर सकते है PHC हेल्थ मैनेजर संजीव जी ने कहा कि आगा खान संस्थान का बहुत सहयोग रहा 100%वेक्सिनेशन हेतु वन वीक मुरौल कम्पलीट कार्यक्रम मे आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत का काफी सहयोग मिला संचालन ज्योति कुमारी ने किया मौके पर अरविंद कुमार, सुजीत कुमार,आदर्श कुमार,चन्द्रमणि इत्यादि शामिल थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

कुलपति के द्वारा की जा रही तानाशाही,भ्रष्टाचार व नियुक्तियों में की गई धांधली को दिल्ली में आवाज बुलंद करेगी आइसा की राष्ट्रीय परिषद् :- प्रसेनजीत कुमार* *#एलडीसी और जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क की विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई शॉर्टलिस्ट को खारिज करते हुए फाॅर्म भरे हुए सभी विधार्थियों की परीक्षा ली जाए :- आइसा* *#भ्रष्ट तानाशाह कुलपति हटाओ,पूसा कृषि विश्वविद्यालय बचाओ अभियान तेज़ होगा :- अमित कुमार* पूसा, 20 जुलाई 2021. डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति के द्वारा की जा रही तानाशाही, विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार व नियुक्तियों में की गई धांधली की जांच व कुलपति व नियुक्ति अधिकारी महेश हुड्डा को बर्खास्त करने को आइसा की राष्ट्रीय परिषद् दिल्ली में आवाज बुलंद करेगी। उक्त बातें मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कुलपति वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता के लिये जिम्मेवार कुलपति को तत्काल हटाने, कुलपति द्वारा नियुक्ति में की गई और की जा रही अनियमितता की जांच का आदेश देने, कुलपति द्वारा अवैध तौर तरीके से अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों की जांच सीबीआई से कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक लाख लोगों से हस्ताक्षर कराकर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि एलडीसी और जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क की विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई शॉर्टलिस्ट को खारिज करते हुए फाॅर्म भरे हुए सभी विधार्थियों की परीक्षा ली जाए अन्यथा फाॅर्म भरे हुए छात्रों को एकत्रित करके आइसा आंदोलन करेगी। भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्ट तानाशाह कुलपति हटाओ,पूसा कृषि विश्वविद्यालय बचाओ अभियान तेज़ होगा। तीन मांगों को केंद्र कर पूसा,पटना से लेकर दिल्ली तक अभियान चलेगा। आइसा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति व नियुक्ति अधिकारी महेश हुड्डा को जब तक बर्खास्त नहीं किया जाता तब तब आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य मयंक यादव, आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, जिला सह सचिव जितेन्द्र सहनी, जिला कार्यालय सचिव राजू झा, जिला कमिटी सदस्य दीपक यदुवंशी, आइसा नेता अजय कुमार, अनमोल कुमार, मनीष यादव, प्रभात कुमार, माले नेता महेश सिंह आदि मौजूद थे।

मुजफ्फरपुर, (सकरा), कोरोना वैश्विक महामारी अभी समाप्त नहीं हुआ है इसी बीच तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है इसी के मद्देनजर देखते हुए सकरा प्रखंड के 28 ग्राम पंचायतों में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं डी एफ आई डी के सहयोग से नो टच हैंड वाश यूनिट मशीन लगाया गया है ताकि लोगों में हाथ धुलाई का आदत बने! आगा खान संस्था से विकास संगठक रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि इसको लगाने के लिए सभी पंचायतों से मुखिया ने अनुरोध किया था कि पंचायत मे इसे लगाने से लोगों मे जागरुकता आएगी और लोग इसे अपने व्यवहार में लाएंगे! कोरोंना संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धुलाई का विशेष ख्याल रखना है कहा जाता है कि* कोविड महामारी से बचाव के लिए हाथ धुलाई, मास्क,सफाई एक कारगर उपाय है इसे हम सबको अपनाना होगा तभी हम सब अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बिमारियों से से बच सकते हैं! थोड़ी सी ढिलाई के बाद लोग संक्रमण से बचाव मे लापरवाही बरत रहे है लोगों को चाहिए कि अभी भी कोविड-19 तीन मूल मंत्र को अपना आधार बनाए है मास्क व सफ़ाई के सतत उपयोग से ही इस वायरस को मात दे सकते हैं! लोग घबराए नहीं बल्कि सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां बरते! इसके साथ ही जरूरी कामों से ही घर से बाहर जाए मास्क और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखे! साथ ही पंचायतों मे कोविद 19 के प्रसार से बचाव हेतु जागरुकता कार्यक्रम एवं वैक्सीन लेने के लिए भी विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हो सके!इस कार्यक्रम मे विकास संघटक रणबीर कुमार सिंह,कंसल्टेंट मेराज ग्राम समन्वय चंद्रमनी कुमार, प्रभात कुमार, अनिल कुमार परमानंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना परिसर में बकरीद एवं शराबनी पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने की लोगों से अपील करते हुए क्षेत्र में शांति वातावरण कायम रखने के लिए बारी बारी से लोगों को अपनी राय देने की अपील किया। तथा दिए गए सुझाव पर अमल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। मौके पर राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा, मनोज कुमार, रामबाबू यादव, मोहम्मद तुफैल, अरुण राय, लालबाबू पासवान, मोहम्मद अजीज,ललन पासवान, हरि नारायण सिंह, महेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

एक तरफ जहां कोविड-19 महामारी को देखते हुए पूरे देश में टीका करन अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिले में भी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। अभियान में सभी लोगों तक टीका पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दौरान जिले में भी कई जगहों पर टीका केंद्र बनाया गया है जहां लोग टीका लगवा रहे हैं। शहर के भूतनाथ मंदिर प्रांगण में भी टीका केंद्र स्थापित किया गया है जहां आज सोमवार को दर्जनों की संख्या में किन्नरों ने कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। किन्नर समाज के मुखिया सपना ने बताया कि सभी लोगों को कोरोना का टीका लेना चाहिए ताकि इस वैश्विक महामारी से शरीर में लड़ने की क्षमता बनी रहे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट में हिन्दी मैथिली के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं वरिष्ट पत्रकार सेवा निवृत्त शिक्षक सत्यनारायण झा को उनके आवास पर अभिव्यक्ति, संस्था की ओर से वयोवृद्ध साहित्यकार को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता समस्तीपुर के वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफ़िर ने की। इस दौरान मौजूद कवि अरूण मालपुरी, सुमन कुमार मिश्रा ने काव्य पाठ किया। सत्यनारायण झा के काव्य रचना को उनकी सुपुत्री चन्दा झा ने गा कर सुनाया एवं धन्यवाद ज्ञापन रोहन कुमार झा ने किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य स्वर्ण रेखा देवी, नरेन्द्र कुमार झा, कविता झा, कोमल झा, मुस्कान झा और वहां पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को सराहा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में बनेगा वाटर पार्क, जल्द निर्माण शुरू की जाएगी।