एक तरफ जहां कोविड-19 महामारी को देखते हुए पूरे देश में टीका करन अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जिले में भी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। अभियान में सभी लोगों तक टीका पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी दौरान जिले में भी कई जगहों पर टीका केंद्र बनाया गया है जहां लोग टीका लगवा रहे हैं। शहर के भूतनाथ मंदिर प्रांगण में भी टीका केंद्र स्थापित किया गया है जहां आज सोमवार को दर्जनों की संख्या में किन्नरों ने कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। किन्नर समाज के मुखिया सपना ने बताया कि सभी लोगों को कोरोना का टीका लेना चाहिए ताकि इस वैश्विक महामारी से शरीर में लड़ने की क्षमता बनी रहे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।