समस्तीपुर ज़िले में मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, दिए गए निर्देश

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध* *प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था विभाग, पूमरे, हाजीपुर द्वारा जन-जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इन कार्यक्रमों में बच्चों को पर्यावरण संबंधी जागरूकता तथा प्रोत्साहन हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी संदर्भ में पूर्व मध्य रेलवे स्तर पर रेलकर्मियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें निबंध का शीर्षक Ecosystem restoration रखा गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 04 प्रतिभागियों को सफल घोषित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान श्रेया सिंह पिता-श्रीनिवास, लेखा सहायक/लेखा, द्वितीय स्थान आशुतोष नारायण, पिता-श्री अमरनाथ पाण्डेय, यातायात निरीक्षक/सवारी, परिचालन को प्राप्त हुआ जबकि तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागी सफल रहे एक सूर्यांश गोस्वामी, पिता- महेश कुमार, वरीय अभियंता/आईटी, लेखा एवं दूसरा अंशिका माही, पिता- दिलीप कुमार सिंह, कार्याधी, इंजीनियरिंग । इन सभी प्रतिभागियों को श्री एस.एस.पाराशर, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक (CEnHM) के द्वारा सोमबार को, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर प्रसाद, उप मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक एवं पर्यावरण अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे ।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाढ़ के पानी के जलस्तर में कमी तथा ट्रैक को परिचालन हेतु फिट पाए जाने के बाद* *समस्तीपुर-मुक्तापुर रेलखंड के डाउन लाइन पर*ट्रेनों का परिचालन शुरू हाजीपुर: 19.07.2021 समस्तीपुर मंडल के मुक्तापुर और समस्तीपुर रेलखंड (डाउन लाइन) के मध्य रेल पुल के निकट बाढ़ के पानी के जलस्तर में कमी आने तथा रेलवे ट्रैक को परिचालन हेतु फिट पाए जाने के बाद आज दिनांक 19 जुलाई, 2021 से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। विदित हो कि मुक्तापुर- समस्तीपुर स्टेशन के मध्य रेल पुल संख्या 01 के निकट बाढ़ का पानी आ जाने के कारण संरक्षा और यात्री सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया था । डाउन लाइन पर परिचालन पुनर्बहाली के बाद पूर्व में रद्द/मार्ग परिवर्तन/आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों की पुनर्बहाली की गयी है: *पुनर्बहाल की गई स्पेशल ट्रेनें:* 1. 19.07.2021 को 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल जयनगर से भागलपुर तक जाएगी। 2. 19.07.2021 को 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल का परिचालन समस्तीपुर-दरभंगा के मध्य किया गया । 3. 19.07.2021 को 05590 दरभंगा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दरभंगा और समस्तीपुर के मध्य किया गया । 4. 18.07.2021 को अमृतसर से खुलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन जयनगर तक जाएगी। 5. 18.07.2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन जयनगर तक जाएगी। 6. 18.07.2021 को अमृतसर से खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन जयनगर तक जाएगी। 7. 20.07.2021 को 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर से प्रस्थान करेगी । 8. 20.07.2021 को 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर से प्रस्थान करेगी । 9. 20.07.2021 को 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जयनगर से प्रस्थान करेगी । 10. 20.07.2021 को 07008 दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन दरभंगा से प्रस्थान करेगी। 11. 19.07.2021 को 03156 सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग से किया गया। 12. 19.07.2021 को 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग से जाएगी।

पश्चिम रेलवे द्वारा राजधानी एक्सप्रेस का नये अपग्रेडेड तेजस रेक के साथ परिचालन शुरू* पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय रेलवे पर विशेष तेजस टाइप स्मार्ट स्लीपर कोच के साथ पहले रेक का शुभारम्‍भ* बेहतर आराम के साथ ट्रेन यात्रा के बेहतरीन अनुभव के एक नये युग का शुभारम्भ पश्चिम रेलवे द्वारा नए अपग्रेडेड तेजस स्लीपर कोच रेक की शुरुआत के साथ किया गया है। पश्चिम रेलवे की प्रतिष्ठित मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए अपग्रेडेड स्मार्ट सुविधाओं के साथ ये चमकीले सुनहरे रंग के कोच शुरू किए गये हैं, जो बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे। इस नये आकर्षक रेक का परिचालन सोमवार, 19 जुलाई, 2021 को पहली बार किया गया। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के कुशल मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ-साथ निरंतर निगरानी के फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक ट्रेन संख्या 02951/52 मुंबई-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस के मौजूदा रेक को नये तेजस टाइप के स्लीपर कोच के साथ बदला गया है। ऐसे दो तेजस टाइप स्लीपर कोच रेक राजधानी एक्सप्रेस के रूप में चलाने के लिए तैयार किये गये हैं। इन दो रेकों में से एक रेक में विशेष तेजस स्मार्ट स्लीपर कोच शामिल हैं, जो भारतीय रेलवे पर शुरू होने वाला अपनी तरह का पहला कोच है। नई ट्रेन में यात्री सुरक्षा और आराम को बढ़ाने के लिए विशेष स्मार्ट फीचर्स होंगे। स्मार्ट कोच का उद्देश्य इंटेलिजेंट सेंसर-आधारित सिस्टम की मदद से यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाऍं प्रदान करना है। यह जीएसएम नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ प्रदान की गई यात्री सूचना और कोच कम्प्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) से लैस है, जो रिमोट सर्वर को रिपोर्ट करता है। पीआईसीसीयू डब्ल्यूएसपी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, टॉयलेट गंध सेंसर, पैनिक स्विच और आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम के साथ एकीकृत अन्य वस्तुओं, वायु गुणवत्ता और चोक फिल्टर सेंसर और ऊर्जा मीटर का डेटा रिकॉर्ड करेगा। श्री ठाकुर ने बताया कि तेजस स्मार्ट कोच के उपयोग के साथ, भारतीय रेलवे का लक्ष्य निवारक अनुरक्षण के बजाय भविष्यसूचक अनुरक्षण की ओर आगे बढ़ना है। लम्‍बी दूरी की यात्रा के लिए इस आधुनिक तेजस टाइप स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, यात्रियों के यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा एक और आदर्श बदलाव है। अतिरिक्त स्मार्ट विशेषताएं: PA/PIS (यात्री घोषणा/यात्री सूचना प्रणाली): प्रत्येक कोच के अंदर दो एलसीडी यात्रियों को यात्रा सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन का अपेक्षित समय, देरी और सुरक्षा सम्बंधी संदेश प्रदर्शित करेंगे। डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड: फ्लश टाइप एलईडी डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड प्रत्येक कोच पर प्रदर्शित डेटा को दो पंक्तियों में विभाजित करके स्थापित किया गया है। पहली पंक्ति ट्रेन संख्या और कोच प्रकार प्रदर्शित करती है जबकि दूसरी पंक्ति गंतव्य और मध्यवर्ती स्टेशन के स्क्रॉलिंग टेक्स्ट को कई भाषाओं में प्रदर्शित करती है। सुरक्षा और निगरानी: प्रत्येक कोच में छह कैमरे लगे हैं, जो लाइव रिकॉर्डिंग करते हैं। दिन-रात दृष्टि क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे, कम रोशनी की स्थिति में भी चेहरे की पहचान, नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर लगाये गये हैं। स्वचालित प्लग द्वार: सभी मुख्य प्रवेश द्वार गार्ड द्वारा केंद्रीकृत नियंत्रित हैं। जब तक सभी दरवाजे बंद नहीं हो जाते तब तक ट्रेन शुरू नहीं होती है। फायर अलार्म, डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम: सभी कोचों में ऑटोमैटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगाये गये हैं। पेंट्री और पावर कारों में आग लगने का पता चलने पर स्वचालित अग्नि शमन प्रणाली कार्य शुरू कर देती है। आपातकालीन चिकित्सा या सुरक्षा जैसी आपात स्थिति में टॉक बैक पर बात की जा सकती है। बेहतर टॉयलेट यूनिट: एंटी-ग्रैफिटी कोटिंग, जेल कोटेड शेल्फ, नए डिजाइन का डस्टबिन, डोर लैच एक्टिवेटेड लाइट, एंगेजमेंट डिस्प्ले के साथ लगाये गये हैं। शौचालय ऑक्‍यूपेंसी सेंसर: प्रत्येक कोच के अंदर शौचालय ऑक्‍यूपेंसी को स्वचालित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। शौचालयों में पैनिक बटन: किसी भी आपात स्थिति के लिए इस बटन को प्रत्येक शौचालय में लगाया गया है। टॉयलेट एनुसिएशन सेंसर इंटेग्रेशन (टीएएसआई): प्रत्येक कोच में दो टॉयलेट एनुसिएशन सेंसर इंटीग्रेशन लगे हैं, जो उपयोग के समय 'शौचालयों में क्या करें और क्या न करें' की घोषणा को प्रसारित करेंगे। बायो-वैक्यूम शौचालय प्रणाली: बेहतर फ्लशिंग के कारण शौचालय में बेहतर स्वच्छता की स्थिति प्रदान करता है और प्रति फ्लश पानी भी बचाता है। स्टेनलेस स्टील अंडर-फ्रेम: पूरा अंडर-फ्रेम ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील (एसएस 201 एलएन) का है जो कम जंग के कारण कोच के जीवन को बढ़ाता है। एयर सस्पेंशन बोगियाँ: इन कोचों के यात्री आराम और सवारी की गुणवत्ता में सुधार के लिए बोगियों में एयर स्प्रिंग सस्पेंशन लगाया गया है। संरक्षा में सुधार के लिए बेयरिंग, व्हील के लिए ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम एचवीएसी - एयर कंडीशनिंग सिस्टम के लिए वायु गुणवत्ता माप वास्तविक समय के आधार पर पानी की उपलब्धता को इंगित करने के लिए जल स्तर सेंसर बनावट वाली बाहरी पीवीसी फिल्म: बाहरी बनावट में टेक्‍सचर्ड पीवीसी फिल्म के साथ उपलब्‍धता। बेहतर इंटीरियर: आग प्रतिरोधी सिलिकॉन फोम वाली सीटें और बर्थ यात्रियों को बेहतर आराम और सुरक्षा प्रदान करते हैं। खिड़की पर रोलर ब्लाइंड: पर्दों के बजाय आसान सैनिटाइजेशन के लिए रोलर ब्लाइंड्स दिए गए हैं। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट: प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया है। बर्थ रीडिंग लाइट: प्रत्येक यात्री के लिए प्रदान किया गया है। अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधा: सुविधाजनक अपर बर्थ व्यवस्था। श्री ठाकुर ने बताया कि तेजस टाइप स्लीपर कोच मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) में निर्मित हो रहे हैं, जो धीरे-धीरे भारतीय रेल नेटवर्क पर लम्‍बी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में लगाये जायेंगे।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समस्तीपुर की अध्यक्षता में *शिक्षा विभाग* की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) आदि उपस्थित थे।

महिला कल्याण संगठन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत वितरण ! समस्तीपुर !पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के महिला कल्याण संगठन ने बाढ़ से पीड़ित विस्थापित परिवारों के बीच राहत वितरण किया ! बताया जाता है कि समस्तीपुर रेल मंडल के महिला कल्याण संगठन की सचिव कल्पना माहेश्वरी ने सोमवार को समस्तीपुर और कल्यानपुर प्रखंड के खरसन्द एवं जतमलपुर बाँध पर बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच राहत वितरण किया !समस्तीपुर स्थित मगरदही घाट पर विस्थापितों के बीच सैकड़ों परिवारों को राशन मास्क एवं सेनेटाइजर आदि वितरण किया है !इस बाबत पूछे जाने पर महिला कल्याण संगठन की सचिव कल्पना माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन हमेशा से ही प्रकृति आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए खड़ा रहा है और हर संभव सहायता पहुंचाने का कार्य करती है चाहे बाढ़ भूकंप कोरोना महामारी हो सभी विपदा में ये संगठन कार्य करती है और हमेशा करती रहेगी !इस मौके पर डब्लू आईं विनय कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल के दर्जनों कर्मी मौजूद थे!

मोरवा के निकसपुर पंचायत वार्ड 5 के लोगों का एकमात्र सहारा कीचड़युक्त पगडण्डी सड़क मोरवा।मोरवा प्रखंड के निकसपुर पंचायत के वार्ड 5 स्थित महादलित टोला की सड़क की बदहाली सुशासन सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के विकास कार्य का पोल खोलती है।एक बड़ी आबादी के आवागमन के लिए सड़क नहीं है।पगडण्डी के सहारे किसी प्रकार लोग अपने घरों तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में पगडण्डी सड़क पर जलजमाव कीचड़युक्त बन जाने से लोगों को घर से बाहर निकली में परेशानी और बढ जाती है।पगडण्डी सड़क से पैदल चलने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार यह कच्ची पगडण्डी सड़क हर रोज सैंकड़ो लोगों के आवागमन में होनेवाली तकलीफों का गवाह है।सड़क नहीं रहने से विवाह, श्राद्ध कर्म के अवसर पर व बीमार मरीज व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महादलित टोले के निवासी सह निकसपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश राम बताते हैं सरकार की मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना के तहत इस टोले में सड़क बनवाने के लिए प्रखंड से जिला समाहरणालय तक दर्जनों बार चक्कर लगाया लेकिन आज तक टोला में सड़क नहीं आ पाया है।

सड़क का मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का समय सीमा समाप्त हो गई लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ ग्रामीणों में रोष मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के निकसपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत सड़कों कि मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का शिलान्यास एक वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक ने किया था।सड़क का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा कार्यस्थल पर लगाए गए कार्ययोजना का बोर्ड लगभग भी लगा दिया गया था।उस बोर्ड पर कार्य आरंभ करने की तिथि 17 फरवरी 020 व कार्य समाप्ति की तिथि 26 सितंबर 020 अंकित है। कार्य समाप्ति की तय तिथि समाप्त हुए 9 माह से अधिक समय भी बीत गया। लेकिन सड़क पर एक कंक्रीट का टुकड़ा भी संवेदक व कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नहीं डाली गई।सड़क निर्माण कार्य की समय सीमा समाप्त होने वाली सड़कों में 72 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से निकसपुर कॉलेज से बेसिक स्कूल रायटोल को जानेवाली सड़क शामिल हैैं।जर्जर व गढ़्ढेनुमा सड़क पर निर्माण कार्यों का नहीं होने से व जलजमाव व कीचड़नुमा सड़क पर लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

मोहिउद्दीन नगर आगामी बुधवार को देश भर में मनाए जा रहे इस्लाम धर्म के पावन पर्व बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। सभा की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी मोहम्मद जफर आलम ने की एवं संचालन अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि बकरीद पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं एवं किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। सभा को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने कहा कि कोरोना महामारी के तीसरे लहर के आशंकाओं को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। शांति समिति में सम्मिलित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने को लेकर अपने-अपने सलाह व सुझाव देते हुए लोगों से अपील की की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से ही ईद उल जोहा की नमाज अदा करने की गुजारिश की। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी सत्यकाम, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, समाजसेवी पिंकू सिंह, गणेश कुमार, पूर्व उपप्रमुख त्रिलोकी राय, उप प्रमुख सेराज अंसारी, मुखिया रामाश्रय ठाकुर के साथ क्षेत्र के अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 7 निश्चय योजना जल जीवन हरियाली के अंतर्गत माननीय प्रदेश अध्यक्ष कलमजीवी प्रकोष्ठ डॉ प्रभात चंद्रा जी के अध्यक्षता में पौधारोपण का कार्यक्रम पोस्टल पार्क किदवईपुरी पोस्ट ऑफिस के बगल में सम्पन हुआ । इस अवसर पर कलमजीवी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि समय-समय पर प्रकोष्ठ के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम चलता रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस एवं बिहार पृथ्वी दिवस पर भी हम लोगों ने पौधारोपण का कार्यक्रम किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।