मोरवा के निकसपुर पंचायत वार्ड 5 के लोगों का एकमात्र सहारा कीचड़युक्त पगडण्डी सड़क मोरवा।मोरवा प्रखंड के निकसपुर पंचायत के वार्ड 5 स्थित महादलित टोला की सड़क की बदहाली सुशासन सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के विकास कार्य का पोल खोलती है।एक बड़ी आबादी के आवागमन के लिए सड़क नहीं है।पगडण्डी के सहारे किसी प्रकार लोग अपने घरों तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में पगडण्डी सड़क पर जलजमाव कीचड़युक्त बन जाने से लोगों को घर से बाहर निकली में परेशानी और बढ जाती है।पगडण्डी सड़क से पैदल चलने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार यह कच्ची पगडण्डी सड़क हर रोज सैंकड़ो लोगों के आवागमन में होनेवाली तकलीफों का गवाह है।सड़क नहीं रहने से विवाह, श्राद्ध कर्म के अवसर पर व बीमार मरीज व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महादलित टोले के निवासी सह निकसपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जगदीश राम बताते हैं सरकार की मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना के तहत इस टोले में सड़क बनवाने के लिए प्रखंड से जिला समाहरणालय तक दर्जनों बार चक्कर लगाया लेकिन आज तक टोला में सड़क नहीं आ पाया है।
