ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। बिहार प्रदेश जीकेसी अध्यक्ष डॉ नम्रता आंनद के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया और स्वागत युवा संभाग के राष्ट्रीय सचिव राहुल मणि ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य हुए शामिल उपस्थित लोगों में भाकपा-माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक राय, प्रिति कुमारी, लोकेश राज, रौशन कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुशवंशी, दीलीप कुमार, राजा कुमार, आशीष देवी, मनीष कुमार, दीपक कुमार, मनीषा कुमारी, हिमांशु कुमार, गंगा पासवान, जितेंद्र सहनी, राजू कुमार झा समेत अन्य आइसा नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अपनी मातृभाषा और माटी सँ आत्मीय स्नेह रखनेवाले वालीवुड के प्रसिद्ध युवा निर्देशक एन मण्डल विगत सप्ताह भर से मिथिला के सुदूर क्षेत्रों का दौरा ग्रेटर मिथिला एसोसिएशन की टीम के साथ कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य है आमलोगों में भाषिक सांस्कृतिक जागृति लाना । इस क्रम में रविवार सुबह सहरसा पहुँचा उनका काफिला । बातचीत में उन्होंने कहा कि मातृभाषा ही हमारी नींव है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के पहले चरण का परिचालन शीघ्र शुरू होने वाला है। वर्ष 2014 से जयनगर- जनकपुर के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद था। परिचालन फिर से शुरू होने की संभावना से सीमावर्ती भारत व नेपाल क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर उत्साह है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व मध्य हाजीपुर रैलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समस्तीपुर मंडल के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक*सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्पीड ट्रायल* समस्तीपुर मंडल के जयनगर और नेपाल के कुर्था के मध्य 34.50 किलोमीटर लंबे नव-आमान परिवर्तित रेलखंड पर आज 18.07.2021 को लोकोमोटिव द्वारा 110 किमी प्रतिघंटा की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया । इस दौरान इरकॉन और नेपाल रेलवे के वरिष्ठ उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे । स्पीड ट्रायल के सफल होने के बाद अब रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा । रेल संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलने तथा भारत और नेपाल के बीच सहमति के बाद आवश्यक तकनीकी और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के पश्चात् जल्द ही ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा सकता है । विदित हो कि भारतीय रेल संचालन और रख-रखाव की प्रक्रिया आदि की जानकारी साझा कर बड़ी रेल लाइन यात्री सेवा के संचालन में नेपाल को पूर्ण सहयोग दे रही है । भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के तहत् प्रथम चरण में आमान परिवर्तित 34.50 किलोमीटर लंबा जयनगर-कुर्था (नेपाल) रेलखंड लगभग 619 करोड़ की अनुमानित लागत वाली जयनगर- बिजलपुरा-बर्दीबास (69.08 किमी) रेल परियोजना का एक भाग है । इस परियोजना के पहले चरण में बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर स्टेशन को नेपाल के कुर्था से जोड़ा जाएगा। भविष्य में इसका विस्तार कुर्था से लगभग 18 किलोमीटर आगे बीजलपुरा तक किया जाएगा । यह परियोजना दोनों देशों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा ।

पेट्रोलियम उत्पादों में बेतहाशा हुई मूल्य विधि एवं बढ़ती महंगाई को लेकर पार्टी के आह्वान पर राजद के पूर्व विधायक डॉ एज्या यादव के नेतृत्व में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा में हल्ला बोल रैली निकाली गई। इस अवसर पर राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में दर्जनों बैल गाड़ियों पर सवार होकर केंद्र के मोदी सरकार एवं राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक के आवास से होकर एनएच 122 होते हुए प्रखंड मुख्यालय मोहनपुर पहुंची। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अपने समर्थकों के साथ श्री वरुणेश विजय हुए हम में शामिल इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मोबाइल वाणी संवाददाता की वार्ता

 कांग्रेस के छात्र इकाई एनएसयूआई के जिला कमेटी की बैठक शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्व. बलिराम भगत पौत्र आयुष भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज 18 जुलाई को रोसङा प्रखंड मे राजद प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता मे बढते मंहगाई और बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए राजद कार्यकर्ता। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

यह कोई एनिमेटेड तस्वीर नहीं है. यह चालू ट्रांसफार्मर का वास्तविक तस्वीर है जो समस्तीपुर- गंगापुर वाया बांदे मार्ग के अलता चौर के पूर्वी भाग पर मुख्य सड़क के दक्षिण सरायरंजन प्रखण्ड के अंतर्गत स्थित है. सटे उत्तर ताजपुर प्रखण्ड का चकश्यामनगर है.बगल में सघन आबादी की दलित बस्ती से लेकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में माल- मवेशी पाले जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।