समस्तीपुर।जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 37 प्रवासी मजदूरों को हसनपुर प्रखंड में रामपुर और शासन में और सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल गांव में राहत सामग्री वितरण किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

मुजफ्फरपुर, (सकरा), कोरोना वैश्विक महामारी अभी समाप्त नहीं हुआ है इसी बीच तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है इसी के मद्देनजर देखते हुए सकरा प्रखंड के 28 ग्राम पंचायतों में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं डी एफ आई डी के सहयोग से नो टच हैंड वाश यूनिट मशीन लगाया गया है ताकि लोगों में हाथ धुलाई का आदत बने! आगा खान संस्था से कंसलटेंट मेराज ने बताया कि इसको लगाने के सभी पंचायतों से मुखिया ने अनुरोध किया था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आज दिनांक 17 जुलाई को एक बैठक किया गया जिसमे 18 जुलाई को मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ तेजस्वी जी के आवाह्न पर धरना-प्रदर्शन पर चर्चा हुई इस बैठक मे रोसङा प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव जी नगर अध्यक्ष सौरभ सुमन जी एस के धन्नू जी नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो कासिम जी राहुल मेहता जी राजेश यादव जी पूर्व मुखिया लालटून पासवान जी इरशाद जी नौशाद जी रूपेश यादव मो इब्राहिम जी तथा राजद प्रखंड मिडिया प्रभारी प्रदीप कुमार पासवान जी उपस्थित हुए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी मैं मोबाइल वाणी मीडिया के पहल से कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ जिसमें कुल 150 लोगों ने सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन ली जिसकी सहयोग मोबाइल वाली मीडिया संवाददाता शशि प्रभाकर जी लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन दिलवाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ट्रक की चकमा से इंडिगो कार बूढ़ी गंडक नदी में कूदी,बाल बाल बचे चालक सहित सवार तीन लोग घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है जहां रोसरा समस्तीपुर के मुख्य एस एच 88 पर बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल से पश्चिम व सिंघिया घाट बाजार से पूरब श्मशान घाट के समीप रोसरा से समस्तीपुर की ओर जा रही एक इंडिगो कार ने ट्रक की चकमा से नदी में कूद गई।जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। वही तीन राहगीरों ने आनन-फानन में पानी में डूबे कार से सुरक्षित तीनो सवार लोगों को बाहर निकाल लिए। जिसमें एक महिल व दो पुरुष थे। बताया जाता है कि इंडिगो कार ट्रक का ओवरटेक करके आगे निकल रहा था की ट्रक चालक ने चकमा दे दिया इसी दौरान कार वृक्ष से टकराते हुए बुढ़ी गंडक नदी में जा गिरी। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज दिनांक 17/07/2021 को जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता जो 15 जून 2021 से 31 जून 2021 तक चलेगी आज कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत मालीनगर पंचायत के मनरेगा भवन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता शिक्षक जयप्रकाश कुमार ने किया वही कार्यक्रम का नेतृत्व एकता युवा मंडल सैदपुर के अध्यक्ष मो० एजाज़ ने किया कार्यक्रम का उपरांत संस्थान के निदेशक अमरदीप कुमार जी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया एवं महात्मा गांधी जी ने जिस भारत की सपना देखी थी उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर मां भारती को आजाद कराया था इन सभी बातों पर विशेष चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री का जो उद्देश्य है लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना उन सभी बातों पर चर्चा की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी इरशाद आलम थे वरिष्ठ अतिथि सा कार्यक्रम पदाधिकारी रामनरेश सिंह कार्यक्रम के उपरांत जन शिक्षण संस्थान के सभी पदाधिकारी करने स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलाई एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रोशन कुमार ने व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में सभी युवती व महिलाओं को बताया। मौके पर उपस्थित है चाइल्डलाइन समस्तीपुर से अजीत कुमार जन शिक्षण संस्थान से प्रशांत कुमार मोहम्मद अजमत अली नागेंद्र कुमार क्वेस्ट एलाइंस से बादल मिश्रा भावना कुमारी मैरी कॉम युवती मंडल के अध्यक्ष निशी कुमारी युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार आयुष कुमार शिक्षक अमित कुमार बिट्टू झा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

क्राई-अमेरिका के समर्थन से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के चयनित 30 सदस्यों का कोविद-19 के दूसरे लहर के बाद विद्यालय खोलने, बच्चों के सुरक्षित ठहराव, सुरक्षा मानकों को पुरा करते हुए कक्षा संचालन और मध्याह्न भोजन वितरण, पुस्तकों की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल, बालिकाओं के लिए विशेष प्रावधान तथा विद्यालय शिक्षा समिति का नियमित बैठक हो, इसके लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन संस्था कार्यालय अख्तियारपुर के सभागार में किया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया और संचालन परियोजना के वरीय प्रशिक्षण प्रभारी सह कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें किया। इस अवसर पर ग्राम वाणी परियोजना के राज्य स्तरीय प्रभारी दिपक कुमार द्वारा मोबिलाईजेशन, आम लोगों तक पहुंच, बच्चों की समस्याओं का रिकार्डिंग तथा एडवोकेसी के लिए प्रेरित किया। उपस्थित समिति सदस्यों को रामप्रित चौरसिया, किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, वीभा कुमारी, कौशल कुमार, अर्चना कुमारी, अंजू कुमारी, प्रियरंजन रजक, वार्ड सदस्य फुलकुमारी, बचपन बचाओ आंदोलन के क्षेत्रीय कार्यकर्ता विजय कुमार चौरसिया नें संबोधित किया। धन्यवाद् ज्ञापन सुरेन्द्र कुमार नें किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोरोना का टीका लेने हेतु भारी बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोग वैक्सीन लेने के लिए छाता लगा कर लाइन में लगकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मुस्तैद दिखे। वही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजूद प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा भी लोगों को रजिस्ट्रेशन करते हुए टीकाकरण हेतु भेजने में पसीना बहाते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनका टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। टीकाकरण के संबंध में बताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण एक्सप्रेस एवं कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया की यह टीका आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित है पूर्णत: सुरक्षित है इसीलिए आप टीका अवश्य ले एवं दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। टीकाकरण ए एनएम सिद्धि कुमारी के द्वारा लगाया गया, मौके पर मनीष कुमार, भूषण वेद प्रकाश, मंजूर आलम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर अंचल में भूमि विवाद के निपटारे हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया इस आयोजन में कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। उनके द्वारा बताया गया कि पक्ष एवं विपक्ष के आपसी सहमति के आधार पर 4 मामलों का निपटारा किया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित दस्तावेज के साथ आने हेतु अगली तारीख दी गई। उल्लेखनीय हो कि मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में जिला अधिकारी के द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई उनके द्वारा की जाती है। मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान, दरोगा आनंद कुमार कश्यप इत्यादि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.