प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर अंचल में भूमि विवाद के निपटारे हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया इस आयोजन में कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। उनके द्वारा बताया गया कि पक्ष एवं विपक्ष के आपसी सहमति के आधार पर 4 मामलों का निपटारा किया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित दस्तावेज के साथ आने हेतु अगली तारीख दी गई। उल्लेखनीय हो कि मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में जिला अधिकारी के द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई उनके द्वारा की जाती है। मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान, दरोगा आनंद कुमार कश्यप इत्यादि लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।