ट्रक की चकमा से इंडिगो कार बूढ़ी गंडक नदी में कूदी,बाल बाल बचे चालक सहित सवार तीन लोग घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है जहां रोसरा समस्तीपुर के मुख्य एस एच 88 पर बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल से पश्चिम व सिंघिया घाट बाजार से पूरब श्मशान घाट के समीप रोसरा से समस्तीपुर की ओर जा रही एक इंडिगो कार ने ट्रक की चकमा से नदी में कूद गई।जिसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। वही तीन राहगीरों ने आनन-फानन में पानी में डूबे कार से सुरक्षित तीनो सवार लोगों को बाहर निकाल लिए। जिसमें एक महिल व दो पुरुष थे। बताया जाता है कि इंडिगो कार ट्रक का ओवरटेक करके आगे निकल रहा था की ट्रक चालक ने चकमा दे दिया इसी दौरान कार वृक्ष से टकराते हुए बुढ़ी गंडक नदी में जा गिरी। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।