मोहिउद्दीन नगर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोरोना का टीका लेने हेतु भारी बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोग वैक्सीन लेने के लिए छाता लगा कर लाइन में लगकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मुस्तैद दिखे। वही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजूद प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा भी लोगों को रजिस्ट्रेशन करते हुए टीकाकरण हेतु भेजने में पसीना बहाते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनका टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। टीकाकरण के संबंध में बताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण एक्सप्रेस एवं कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया की यह टीका आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित है पूर्णत: सुरक्षित है इसीलिए आप टीका अवश्य ले एवं दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। टीकाकरण ए एनएम सिद्धि कुमारी के द्वारा लगाया गया, मौके पर मनीष कुमार, भूषण वेद प्रकाश, मंजूर आलम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।