सड़क का मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का समय सीमा समाप्त हो गई लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ ग्रामीणों में रोष मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के निकसपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत सड़कों कि मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का शिलान्यास एक वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक ने किया था।सड़क का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा कार्यस्थल पर लगाए गए कार्ययोजना का बोर्ड लगभग भी लगा दिया गया था।उस बोर्ड पर कार्य आरंभ करने की तिथि 17 फरवरी 020 व कार्य समाप्ति की तिथि 26 सितंबर 020 अंकित है। कार्य समाप्ति की तय तिथि समाप्त हुए 9 माह से अधिक समय भी बीत गया। लेकिन सड़क पर एक कंक्रीट का टुकड़ा भी संवेदक व कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नहीं डाली गई।सड़क निर्माण कार्य की समय सीमा समाप्त होने वाली सड़कों में 72 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से निकसपुर कॉलेज से बेसिक स्कूल रायटोल को जानेवाली सड़क शामिल हैैं।जर्जर व गढ़्ढेनुमा सड़क पर निर्माण कार्यों का नहीं होने से व जलजमाव व कीचड़नुमा सड़क पर लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।