समस्तीपुर में पुलिस को चकमा दे हथकड़ी समेत कुख्यात अपराधी फरार. ------------------------ समस्तीपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की चूक देखने को मिली है जहां लूट एवं हत्या आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से चकमा दे हथकड़ी समेत नदी में कूदकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सीएसपी कर्मी से लूट और हत्या के मामले में सिंघिया, हसनपुर और दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस ने अपराधी को पकड़ा था, जिसका की नाम राकेश यादव बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त कुख्यात की निशानदेही पर कुशेश्वरस्थान की पुलिस उसे लेकर अन्य जगहों पर छापेमारी के लिए रविवार की रात को निकली जब पुलिस की गाड़ी राजघाट पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जांच के लिए रोका और इस बीच सभी पुलिसकर्मि गाड़ी से उतर गए और मौके का फायदा उठाकर कुख्यात गाड़ी से कूदकर हथकड़ी सहित बगल के करेह नदी में कूदकर भाग गया। जिसके बाद से बिहार पुलिस नाव के सहारे नदी के विभिन्न इलाकों में और अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है। राजघाट पुल के पास घटनास्थल के पास पुलिसकर्मि कैम्प कर रहे हैं और अपराधी की तलाश जारी है। इतनी बड़ी लापरवाही की घटना के बाद फिर भी कुछ पुलिसकर्मी बांध पर सोते हुए देखे गए। जिससे कि पुलिसकर्मियों को अपने दायित्व के प्रति जवाबदेह नही होना दर्शाता है। हालांकि इस मामले पर प्रशासन के लोग कैमरे के सामने बोलने से बचते रहे।
निर्माणाधीन राम जानकी मेडिकल कॉलेज के समीप मिला युवती का शव. ------------------ समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन राम जानकी मेडिकल कॉलेज के समीप एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के स्वजनों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व रात में उक्त किशोरी अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। मृतका की पहचान गांव के ही मनोज पासवान की पुत्री संध्या कुमारी (17) वर्ष के रूप में की गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त किशोरी का कुछ अता पता नहीं चल पाया तो इस संबंध में सरायरंजन थाने में एक सनहा दर्ज कराया गया। इस बीच रविवार की दोपहर गांव के कुछ लोग तालाब के पास मवेशी के लिए चारा काट रहे थे तो उनलोगों की नज़र अचानक तालाब में उपलाते एक किशोरी के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में जाकर दी। ग्रामीणों के सहयोग से मृतका के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उक्त की पहचान की गई। इस संबंध में मृतका के स्वजनों ने बताया कि उक्त किशोरी शौच के लिए निकली होगी। इस दौरान तालाब किनारे उसका पैर फिसल गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। ग्रामीणों ने इस घटना की तत्काल सूचना सरायरंजन पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा दल-बल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मनरेगा कानून का मौलिक स्वरुप केन्द्र सरकार बहाल करें-उपेन्द्र* गरीबों का रोज़गार कानून मनरेगा की हत्यारी मोदी सरकार इस्तीफा दें-जीवछ* *# 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की सरकार गारंटी करें-अशोक* समस्तीपुर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा(खेग्रामस) व मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले संयुक्त तत्वाधान में देशव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करने की आंदोलन समस्तीपुर शहर के विभिन्न मार्गो होते हुए मालगोदाम लेनिन चौक स्थित के निकट सभा में तब्दिल हो गया सभा को खेग्रामस जिला अध्यक्ष सह मनरेगा जिला प्रभारी उपेन्द्र राय,खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान,अशोक कुमार यादव,अनिल चौधरी,टिंकू कुमार यादव,रामचंद्र पासवान,अम्लेंदू कुमार,मो0 अन्नू अली सुरेन्द्र राय आदि नेताओं ने संबोधित किया। जीवछ पासवान व उपेन्द्र राय संयुक्त रुप से कही मनरेगा कानून को मोदी सरकार हत्या करने पर तुली है,लगातार संशोधनों के जरिये उसे कमजोर बना दिया गया है मोदी सरकार द्वारा हाल में जारी एडवाइजरी ने यूनिवर्सल जॉब गारंटी के उसके मौलिक तत्व को ही खारिज कर दे रहा है,मांग आधारित काम पाना और काम नही मिलने पर बेरोजगारी भत्ता पाने का क्लेम करना इस कानून का अहम पक्ष है। इसे टुकडो़ टुकडो़ में विभाजित कर अंतत: कानून को केन्द्र सरकार हत्या कर देना इस सरकार की मंशा है,इस प्रतिवाद मार्च व पुतला दहन आंदोलन के माध्यम से सरकार से हमारी मुख्य मांगे मनरेगा कानून का मौलिक स्वरुप बहाल करने,200 दिन काम 600 रुपये दैनिक मजदूरी देने, मनरेगा कानून को लेकर एडवाइजरी सरकार वापस लें, किसान-मजदूर विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अभियान तेज की जाएगी।आज 26 जुलाई को देशव्यापी वामदलों से जुडे़ खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठनों की ओर से की गयी।
आरपीएफ ने दो टिकट दलाल को दबोचा ! भाड़ी मात्रा में तत्काल टिकट समेत कई उपकरण बरामद समस्तीपुर ! पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोनल कार्यालय के स्थित साइबर सेल की सूचना पर समस्तीपुर रेल मंडल के पोस्ट प्रभारी आलम अंसारी के नेतृत्व मे ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा बाजार में दो ऑनलाइन शॉप पर छापेमारी कर दो लोगों को तत्काल टिकट निकलते हुये दबोचा साथ ही दो लैपटॉप माउस कीबोर्ड प्रिंटर एवं अग्रिम यात्रा की टिकट व तत्काल टिकट भी बरामद किया गया है ! दोनो ऑनलाइन शॉप के दुकानदार को आरपीएफ पोस्ट लाया गया है, दबोचे गए दुकानदार की पहचान मो0 जुनैद पे स्व मो0मंज़ूर गोपाल टोला वार्ड नं 10 मोरवा थाना ताजपुर मो0 अवरेज़ पे मो0 मुस्लिम मोरवा बाजार वार्ड नं 07 थाना ताजपुर के रूप में किया गया है !पोस्ट प्रभारी आलम अंसारी ने बताया कि साइबर सेल हाजीपुर रेल जोन के आदेश पर ये करवायी किया गया है साइबर सेल काफी समय से इन दोनों पर नज़र रख रहा था ये अपने आई डी से लगातार बिना लाइसेंस के तत्काल टिकट बना रहा था !
शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में दूसरे जिले से आए पशुपालक किसान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण उन किसान के ऊपर भारी संकट छाई है उन किसानों से बातचीत के दौरान पता चला कि उनके क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने जितने भी पशुओं के चारे वाले क्षेत्र थे वह सारा क्षेत्र बांध के पानी में प्रभावित हो चुके उनको पानी समाप्त होने में कम से कम 2 से 3 महीने की मोहलत होगी इसी बीच उन्होंने बताया मेरा घर खगरिया जिला में पड़ता है और मेरा नाम राम सुमिरन रावत और मेरे साथी गण कोमल रावत लोकन रावत उपेंद्र रावत मैं 4 साथी गण यह 55 पशु मेरे साथ हैं जोकि आज का दिन शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत में रहूंगा और सुबह फिर किसी दूसरे गांव के तरफ निकल जाऊंगा मेरा 3 महीना जीवन इसी तरह जाएगा कोमल रावत ने बताया की रात्रि विश्राम में मैं जिस भी खेत मैं अपने पशु को छोड़ता हूं वह खेत के मालिक मेरे सब लोगों के लिए खना कुराकी का बड़े ही इम्तिहान से व्यवस्था किया जाता है
शिवाजी नगर प्रखंड के बन्धार पंचायत स्थित बन्धार वाटर वेज बांध पर ओमकारेश्वर महादेव शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से गुजा बन्धार धाम और वहां के श्रद्धालुओं को अच्छे मार्गदर्शन देकर ओमकारेश्वर महादेव को जल चढ़ाने एवं पूजा करने का जो सही मार्ग है उसका मार्गदर्शन करना मंदिर के सदस्यगण श्री शिवेंद्र नारायण चौधरी उर्फ मुखिया जी श्री राम शंकर चौधरी उर्फ बरा बाबू श्री प्रभात कुमार चौधरी प्रकाश चौधरी सोनू चौधरी अविनाश चौधरी आनंद चौधरी गौरव चौधरी विक्कू चौधरी मोहित झा जयराम झा गुलशन कुमार आदि गांव के सारे गन्यमान व्यक्ति मौजूद थे
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गाँव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि विशनपुर पंचायत के रोजगार सेवक यहाँ के मजदूरों का मनरेगा कार्ड एवं आधार कार्ड ले लिया है पांच साल से और मजदूरों को जॉब कार्ड नहीं दे रहे है उन्हें मजदूरों की कोई जिंटा ही नहीं है
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का सत्र फिर पिछड़ने के कगार पर हो गया है। कोरोना संक्रमण और इसके चलते दो बार लगे लॉकडाउन व अन्य प्रतिबंधों से परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। सत्र 2021 की स्नातक प्रथम खंड, तृतीय खंड तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो जाने के बावजूद परीक्षाएं नहीं हो रही थी। इन परीक्षाओं के लिए छात्रों से परीक्षा फॉर्म काफी पहले भरवा लिया गया। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दो-दो बार 15 दिन तक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथियां भी विस्तारित की गई थी। परीक्षा की सारी तैयारियां कर ली गई थीं लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने परीक्षा के आयोजन पर ब्रेक लगा दिया।इधर लोगों का विश्वास था कि छह जुलाई के बाद प्रतिबंधों से मिलने वाली छूट के बाद परीक्षा हो जायेगी लेकिन राज्य सरकार ने फिलहाल आठ अगस्त तक परीक्षाओं के आयोजन पर रोक लगा रखी है। इससे छात्रों में निराशा हो रही थी। छात्रों का कहना है कि कोरोना के लिए निर्धारित प्रॉटोकॉल का अनुपालन करते हुए वैसी परिस्थिति में परीक्षाएं हो सकती थी। पिछली बार भी ऐसी परिस्थिति में बिना कठिनाई की परीक्षा हो गई थी। इस पर कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा से छात्रों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों सहित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सत्र भी पूर्व में पीछे चल रहे थे लेकिन कुलाधिपति के आदेश के बाद काफी मशक्कत कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्रों को तीन साल पहले पूर्ण रूप से नियमित कर लिया था। सत्र नियमित होने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई थी लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों में मायूसी व्याप्त है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के आयोजन में बाढ़ और चुनाव भी बहुत बाधक साबित होता रहा है।फिलहाल चुनाव तो नहीं लेकिन बाढ़ ने दस्तक दे दी है। अगर बाढ़ का प्रकोप बढ़ा तो इससे भी व्यवधान हो सकता है। सत्र नियमित होने से इस क्षेत्र से छात्रों का पलायन कम होने लगा था। नामांकन में छात्रों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ने लगी थी लेकिन अगर स्थिति इसी प्रकार रही तो भविष्य में फिर छात्रों का पलायन शुरू हो सकता है। विश्वविद्यालय में सालभर में करीब साठ परीक्षाएं हुआ करती हैं। अन्य छोटी परीक्षाओं का आयोजन तो समय पर कर लिया जाता है लेकिन स्नातक तीन खंडों में छात्रों के अधिक होने की वजह से परीक्षा की तैयारियों और आयोजन में थोड़ा अधिक समय लगता है। इसके लिए अधिक परीक्षा केंद्र भी बनाने होते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएन राय ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी थी और कम समय में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर परीक्षा करायी जा सकती थी। लेकिन सरकारी आदेश होने के बाद इस पर फिर ग्रहण लग गया था।
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में छात्र संगठन आइसा से जुड़े छात्रों की बैठक जितवारपुर स्थित निजी आवास पर हुआ। जिसकी अध्यक्षता आइसा के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनीषा कुमारी तथा संचालन अभिषेक चौधरी ने किया। बतौर पर्यवेक्षक आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज के उपस्थिति में 11 सदस्यी आइसा का समस्तीपुर कॉलेज संयोजन कमेटी गठित की गई जिसके संयोजक संजीव कुमार उर्फ गोलू सह – संयोजक राहुल कुमार, सोनल गुप्ता, अनिल कुमार एवं दिनेश कुमार, सनी कुमार, प्रवीण कुमार, रूपा कुमारी, दीपक कुमार, रितेश कुमार, पिंटू कुमार को सदस्य चुने गए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए 26 जुलाई 2021 से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष छात्र कल्याण कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर बताया कि स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए सर्विस प्रोवाइडर द्वारा तैयार नामांकन पोर्टल के डेमो का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नामांकन समिति के सदस्यों ने नामांकन पोर्टल में दर्ज कई कॉलम में सुधार को लेकर सुझाव दिए थे। जिसे पूरा कर लिया गया है। स्नातक प्रथम खंड में नामांकन को लेकर 26 जुलाई से 16 अगस्त तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. विजय कुमार यादव ने कहा कि स्नातक प्रथम खंड कला, विज्ञान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठा सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट www.lnmuuniversity.in पर छात्र-छात्राएं नामांकन को लेकर आवेदन कर सकते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
