समस्तीपुर में पुलिस को चकमा दे हथकड़ी समेत कुख्यात अपराधी फरार. ------------------------ समस्तीपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की चूक देखने को मिली है जहां लूट एवं हत्या आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से चकमा दे हथकड़ी समेत नदी में कूदकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सीएसपी कर्मी से लूट और हत्या के मामले में सिंघिया, हसनपुर और दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस ने अपराधी को पकड़ा था, जिसका की नाम राकेश यादव बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त कुख्यात की निशानदेही पर कुशेश्वरस्थान की पुलिस उसे लेकर अन्य जगहों पर छापेमारी के लिए रविवार की रात को निकली जब पुलिस की गाड़ी राजघाट पुल के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जांच के लिए रोका और इस बीच सभी पुलिसकर्मि गाड़ी से उतर गए और मौके का फायदा उठाकर कुख्यात गाड़ी से कूदकर हथकड़ी सहित बगल के करेह नदी में कूदकर भाग गया। जिसके बाद से बिहार पुलिस नाव के सहारे नदी के विभिन्न इलाकों में और अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है। राजघाट पुल के पास घटनास्थल के पास पुलिसकर्मि कैम्प कर रहे हैं और अपराधी की तलाश जारी है। इतनी बड़ी लापरवाही की घटना के बाद फिर भी कुछ पुलिसकर्मी बांध पर सोते हुए देखे गए। जिससे कि पुलिसकर्मियों को अपने दायित्व के प्रति जवाबदेह नही होना दर्शाता है। हालांकि इस मामले पर प्रशासन के लोग कैमरे के सामने बोलने से बचते रहे।
