विभूतिपुर , समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव के वार्ड नंबर 14 के स्थाई निवासी रामप्रवेश राय के 18 वर्षीय पुत्र रंकज कुमार शौच करने के लिए जाने के क्रम में गहरे पानी में पैर फिसल जाने के डूबने से हुई मौत । मिली जानकारी के अनुसार रंकज कुमार रविवार की दोपहर मे अपने घर के पीछे शौच करने के लिए जाने के दौरान बाढ़ का अधिक पानी का अंदाजा नहीं रहने से उसका पैर गहरे पानी में फिसल गया जिससे गहरा पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई । मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दिया जब तक उसके परिजन और ग्रामीण आकर उसको गहरे पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मृतक के परिजनों ने विभूतिपुर पुलिस को सूचना दिया विभूतिपुर पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया ।मृतक के परिजनों ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन में लिखा कि मेरा बेटा रंकज कुमार रविवार की दोपहर अपने घर के पीछे शौच करने के लिए गया था तभी अचानक उसकी पैर गहरे पानी में फिछल के डूबने से हुई उसकी मौत इसमें किसी का कोई दोष नहीं है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर ,समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव में विभूतिपुर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है ।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि देसरी में देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ठिकाने पर छापा देकर देशरी निवासी अरविंद सिंह एवं बेगूसराय जिले के बीहट निवासी जुगनू कुमार को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का विरोधी है उजियार पुर बी डी ओ--महावीर पोद्दार
राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत एडवांस सेंटर आफ मशरूम रिसर्च में आधुनिक मशरूम उत्पादन प्रयोगशाला एवं मशरूम उत्पादन अनुसंधान नियंत्रित कक्ष का उद्घाटन कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बोलते हुये डा श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में बिहार में मशरूम उत्पादन दो हजार टन से बढकर बाइस हजार टन हो गया है। बिहार मशरूम उत्पादन में देश भर में दूसरे नंबर पर है। इसमें विश्व विद्यालय के मशरूम वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मशरूम के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने पचास हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किये हैं। आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अन्तर्गत महाभाष्य सभा कक्ष का भी आज उद्घाटन किया गया तथा वार्षिक महाभाष्य लेक्चर सीरिज की शुरुआत की गयी।अपने लेक्चर में बोलते हुए डा श्रीवास्तव ने सुंदर कांड की पंक्तियों का उदाहरण देते हुये बताया कि प्राचीन काल में लोगों के 49 तरह की वायु के विषय में ज्ञात था इसके अतिरिक्त कई अन्य तथ्य जो आज विज्ञान जान गये है तथा जिन पर अनुसंधान कर रहे हैं उसके विषय में वैदिक साहित्य में वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमण के कारण भारतीय ज्ञान परंपरा को काफी नुकसान हुआ और बहुत सारे ज्ञान एवं विज्ञान की बाते अंधकार में चली गयी। डा श्रीवास्तव ने वैज्ञानिकों से कहा की विश्वविद्यालय में वैदिक स्टडीज की पढाई की संभावना के विषय में उन्हें सोचना चाहिये। इससे पहले बोलते हुये आधार विज्ञान के अधिष्ठाता डा सोमनाथ राय चौधरी ने कुलपति का स्वागत किया और कहा कि हमें प्राचीन विज्ञान से प्रेरणा लेनी चाहिये और ऐसे अनुसंधान करने चाहिये जो पर्यावरण अनुकूल होे। उन्होंने वैदिक कृषि अपनाने पर भी बल दिया तथा उस और अनुसंधान को प्रेरित करने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह के दौरान कुलसचिव डा पी पी श्रीवास्तव, निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, निदेशक प्रसार शिक्षा, डा एम एस कुंडू, डीन पीजी डा के एम सिंह, डीन हार्टीकल्चर डा कृष्ण कुमार, डा ए के सिंह, डा कुमार राज्यवर्धन, डा आर के झा समेत कई वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित थे।
रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला पानी टंकी पर बिजली के समस्या के समाधान के लिये इनौस ने ताजपुर जेई का किया पुतला दहन। ताजपुर 25 जुलाई 2021 ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला समेत सम्पूर्ण प्रखंड में बिजली के लो वोल्टेज से लोग परेशान है जल्द बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं करता है तो इनौस करेगा सीरिया पावर हाउस का घेराव आसिफ होदा ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला में इनौस कार्यकर्ताओं ने काॅमरेड एजाज के घर कू पास से जुलूस निकाल कर बहेलिया टोला पानी टंकी पहुच कर सभा में तब्दीली हो गया सभा की अध्यक्षता इनौस उपाध्यक्ष मो० एजाज एवं संचालन मो०अरसद कमाल बब्लु ने किया सभा को संबोधित चाॅद बाबु, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, मो० परबेज, एकलव्य कुमार, मो० जाकिर हुसेन, मो० दुलारे, मो० हसनेन, सुरज कुमार राम, मो० समसाद, आदि ने किया रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला में पहले 63 के वी का दो ट्रांसफॉर्मर था गांव के उपभोक्ता का दोनों ट्रांसफॉर्मर पर लोड था लगभग दो माह जब से एक 63 के वी के ट्रांसफॉर्मर को हटा कर 200 के वी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है तब से गांव के सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन पुराने ट्रांसफार्मर 63 के वी के ट्रांसफॉर्मर पर दे दिया गया है और 200 के वी का जो न्याय ट्रांसफॉर्मर लगाया है उस पर मात्र 10 उपभोक्ता का कनेक्शन है जिससे पुराने ट्रांसफार्मर का कई कई दिनों तक ट्रांसफार्मर का फिउज उड़ा रहता है जिससे बहेलिया टोला के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना परता है अभी भी बहेलिया टोला समेत कई पंचायत में तार पोल जरजर है जिससे कभी भी को अप्रिय घटना घट सकता है इस से बिजली विभाग का कोई लेना-देना नहीं है समय रहते बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं करता है तो इनौस करेगा चर्णवध आंदोलन
जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की पार्टी में कोई बदलाव नहीं हुआ है पार्टी अभी भी वही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अभी भी एक ही है। कोई व्यक्ति अगर किसी अलग गुट की बात कर रहा है तो वह उस दिन निजी समस्या है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिर्फ शीर्ष नेतृत्व की बदलाव हुई है पार्टी वही है।
बालू की तय कीमत से अधिक पर बचने पर होगी सख्त करवाई !खनन मंत्री
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गाँव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि नदी भरा हुआ है मजदूरों का कोई काम धाम नहीं है। मनरेगा का काम भी नहीं चल रहा है अगर मनरेगा का काम चलता तब भी मजदुर मेहनत कर गुजारा करते
राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के निर्देश पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव ने अपनी कमिटी को विस्तार देते हुए शिवाजीनगर प्रखंड के रानीपरती पंचायत के खनुमा गावं निवासी मन्टुन यादव को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है l इनके मनोनयन पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रांतीय नेता पी.पी.शर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , कार्यालय सचिव रोशन यादव , जिला राजद नेता ज्योतिष महतो , अजीत कुमार यादव , जगदीश रजक , राजद प्रखंड अध्यक्ष घूरन यादव, दानी यादव , योगेन्द्र पासवान , अखिलेश कुमार सिंह , प्रकाश शर्मा , मुखिया मुन्ना यादव , सियाशरण यादव , नंदकिशोर यादव, गंगा प्रसाद यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मन्टुन यादव को बधाई दी है l
मोहिउद्दीन नगर में टीकाकरण एक्सप्रेस एवं कैंप के माध्यम से 950 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन फोटो-वैक्सीनेशन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाए गए कैंप एवं टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से रविवार को कुल 950 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण एक्सप्रेस के बाबत जानकारी देते हुए डॉ सुजीत कुमार ने कहा कि भदैया पंचायत में उनके निगरानी में 160 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया जिसमें उनके साथ ए एन एम नूतन कुमारी एवं फार्मासिस्ट कुंदन कुमार मौजूद थे। जबकि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 950 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया इस बाबत बताते हुए प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड में 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज के रूप में 950 लोगों का टीकाकरण किया गया।
