विभूतिपुर ,समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव में विभूतिपुर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है ।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि देसरी में देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ठिकाने पर छापा देकर देशरी निवासी अरविंद सिंह एवं बेगूसराय जिले के बीहट निवासी जुगनू कुमार को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।