मोहिउद्दीन नगर में टीकाकरण एक्सप्रेस एवं कैंप के माध्यम से 950 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन फोटो-वैक्सीनेशन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाए गए कैंप एवं टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से रविवार को कुल 950 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण एक्सप्रेस के बाबत जानकारी देते हुए डॉ सुजीत कुमार ने कहा कि भदैया पंचायत में उनके निगरानी में 160 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया जिसमें उनके साथ ए एन एम नूतन कुमारी एवं फार्मासिस्ट कुंदन कुमार मौजूद थे। जबकि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 950 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया इस बाबत बताते हुए प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड में 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को प्रथम एवं द्वितीय डोज के रूप में 950 लोगों का टीकाकरण किया गया।
