भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट किये जाने को लेकर युवा मोर्चा के शुशांत अनिल एवं रौनक राय को किया पदमुक्त समस्तीपुर ! भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की आपात बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, गाली गलौज एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल एवं रौनक राय को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रदेश को प्रेषित किया, साथ ही युवा मोर्चा की पूरी कमेटी को भंग किया गया। इस बैठक में जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ,प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, राम याद शांडिल्य, राकेश कुमार राज, मंत्री हीरा पासवान, मनोरंजन मोदीन, कौशल पांडे, अमित कुमार सिंह ,दीपक मंडल, जय प्रकाश राय मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि भाजपा देश की एक मात्र अनुशासित पार्टी है और रहेगा ऐसे में किसी भी कार्यकर्ताओं के द्वारा अनुशासन का पालन नही करने वाले को एक क्षण भी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगा ,उन्होंने बताया कि नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद राहुल कुमार के साथ युवा मोर्चा के अध्यक्ष के द्वारा मारपीट गाली गलौज की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ इसी कड़ी में ये करवाई किया गया है !
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीतामढ़ी, बरौनी, दरभंगा, धनबाद और पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.* *को भी दिया जाएगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप* *यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं* 05 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप देने की पहल, पहले ही की जा चुकी है शुरू हाजीपुर: 27.07.2021 स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पूर्व में चयनित 05 स्टेशनों के अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, बरौनी, धनबाद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित पूर्व मध्य रेल के और 05 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा । विदित हो कि अब तक गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं सिंगरौली स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की जा चुकी है । पांच और स्टेशनों के चयन के बाद पूर्व मध्य रेल में अब कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाआंे से युक्त किया जाएगा । स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) द्वारा किया जाना है । स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है । स्टेशन को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। रेलवे के जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाया जाएगा । स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों के अनुसार किया जाएगा । रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे । इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे । पुनिर्वकास के क्रम में दिव्यांगजनों के लिए भी सभी सुविधाएं जैसे रैम्प, ब्रेल लिपि इत्यादि प्रदान की जाएंगी ताकि दिव्यांगजन बिना किसी असुविधा के स्वयं भी रेल यात्रा करने में सक्षम हो सकें ।
समस्तीपुर ज़िले के उजियार पुर प्रखंड के अन्गार धाट में शौच क्रिया के दौरान पैर फिसलने से सुमित्रा देवी पति उपेन्द्र सहनी की हुई मौत को लेकर लगातार दो दिनों से एस डी आर एफ की टीम के अथक प्रयास और खोज बीन करने पर आज रोसङा डाक बन्गला के सामने बूढ़ी गन्डक नदी में एस डी आर एफ की टीम ने शव को ढूंढ लिया। अन्गार धाट थानाध्यक्ष शव को बरामद कर अन्त्यपरिक्षण के लिए समस्तीपुर भेज कर यू डी केस दर्ज कर लिया है। इधर भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार एवं समीम मन्सूरी ने अनुमन्डल पदाधिकारी दलसिह से मांग किया है कि अन्गार धाट पन्चायत के वार्ड नं 04 में सभी शौचालय ध्वस्त हो चुका है। आज भी महिलाओं के सामने शौच का सन्कट पैदा ही है। शौच के लिए नदी किनारे के आलावे दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए बरसात का मौसम को देखते हुए उक्त वार्ड में अस्थायी शौचालय निर्माण कराया जाए अन्यथा दूसरी घटना घटने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मांग किया है कि अविलंब आपदा राहत कोष से 04 लाख रुपये एवं कबीर अंत्येष्टि मद से 20000 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
अग्ज्ञात अपराधियों ने युवक की पिट पीटकर हत्या कर दिया दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार समस्तीपुर !ज़िले के बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा निवासी गिरीश कुमार निराला के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार निराला की अग्ज्ञात अपराधियों ने अहले सुबह लाठी डंडे से पिट पीटकर कर हत्या कर दिया है ! जब इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजन घटनास्थल पर पहुँचकर रोहित को लेकर इलाज के लिए बेगूसराय ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,इसी बीच घटना की सूचना पर बिथान थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है!वहीँ घटना को लेकर बिथान थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस घटना में शामिल दो अपराधियों को दबोच लिया है !
तेतारपुर पंचायत में लगाया गया नल जल योजना चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट फोटो-नल जल योजना के द्वारा लगाया गया खूंटी पर टंगा पाइप प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लगाया गया नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है । यह स्थिति धर्मपुर के अधिकांश दलित बस्ती में है जिसमें वार्ड 4,5 ,6 सहित कई वार्ड है। और क्योंकि उन लोगों की पहुंच अधिकारियों तक नहीं है इस वजह से सालों पहले नल जल योजना का पाइप खूंटी पर टंगा हुआ है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि अगर इस बारे में उनके द्वारा आवाज उठाया जाता है तो उस आवाज को दबंगों के द्वारा दबा दिया जाता है और वे लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर है। दलित बस्ती के कुछ लोगों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि इन लोगों के द्वारा पीएचईडी के बड़े पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता सहित मुखिया एवं वार्ड मेंबर से भी शिकायत किया एवं समस्या के समाधान हेतु कहा बावजूद किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और क्योंकि वह लोग समाज के उस तबके से आते हैं जो आज भी सही मायने में दलित एवं पीड़ित है इसीलिए उनकी आवाज को कोई नहीं सुनता है। अफसरशाही की स्थिति यह है कि प्रतिनिधि प्रातः किरण के द्वारा कई बार उनसे बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन वह लोग पहले तो फोन उठाते नहीं हैं और अगर उठाते हैं तो सही कोई जानकारी नहीं देते हैं।
आज डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की पुन्य तिथि के अवसर पर कटनी जिले की अगृणी और हमेशा सकि्य रहने वाली सामाजिक संस्था मुस्कान डी्म्स फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा फलदार और छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। मुस्कान डी्म्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाज सेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज हमारे देश के महान सांइटिस्ट पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन,भारत रत्न, युवाओं को अपने विचारों से प्रेरित करने वाले डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की पुन्य तिथि पर चंद्र शेखर आजाद वॉड में मुस्कान संस्था के सबसे जूनियर लिटिल विराट गौतम ने पांच आम के पौधे लगाये और जूनियर समा्ट गौतम ने पांच आम के पौधों के साथ आंवला, तुलसी का पौधा लगाया। इसी कार्यक्रम में समा्ट गौतम ने सभी देशवासियों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। लिटिल विराट गौतम ने कहा पेड़ लगाइये आक्सीजन पाइये। चारों तरफ़ हरियाली होना जरूरी है तभी हमारी धरती माता प्रकृति हरी भरी रहेगी। इसी के साथ ही बच्चों ने डॉ. अब्दुल कलाम जी को श्रद्धा पूर्वक कोटि- कोटि नमन किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल के कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एकता युवा मंडल के अध्यक्ष मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार एवं पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवि रोशन कुमार ने किया। कलाम युथ अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित शिक्षक सह मंडल सलाहकार प्रदीप कुमार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि कलाम साहब के व्यवहार उनकी सादगी देश के लिए प्रेरणा का काम करती हैं और उनके विचार अमूल्य धरोहर हैं। उन्होने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उन्होंने समाज के युवाओं को मिसाइल मैन के बताएं रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। अब्दुल कलाम पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता एक नौका चालक थे, जो हिंदू तीर्थयात्रियों को लाने जाने का काम करते थे। उनकी मां एक गृहिणी थीं। एपीजे अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलांग में हुआ था। कार्यक्रम के मौके पर मिथिला युवा संघ के अध्यक्ष अनुष राज, समाजसेवी बिठू झा, सलाहकार नवीन कुमार रजक, राजेश कुमार, राजा कुमार आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर सावन की पहली सोमवारी पर विद्यापतिधाम में जलाभिषेक व श्रावणी मेले पर रोक लगाए जाने के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु जलाभिषेक करने विद्यापतिधाम शिवालय पहुंच गए। यहां कोरोना पर आस्था भाड़ी पर गया। जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु अहले सुबह से वैरिकेडिंग पार कर मंदिर परिसर में प्रवेश कर जलाभिषेक किया। वहीं कुछ श्रद्धालु शिवालय को बांस बल्ले के घेरे में देख भक्तों ने मंदिर के सामने सड़क पर बेलपत्र के साथ महादेव के नाम पर जलाभिषेक करते दिखे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख मंदिर व्यवस्थापक ने पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बांस बल्ले से घेरे जाने के बावजूद श्रद्धालु जलाभिषेक सड़क पर मंदिर गेट के समीप कर रहे थे। मंदिर प्रांगण में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी थी। सूचना पर सीओ अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचने पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ को वहां से हटाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
मनरेगा-7 दिसंबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित यह योजना गांव में रहने वाले मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु शुरू किया गया था लेकिन मोहिउद्दीन नगर में या हाथी का दांत साबित हो रहा है। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में ऐसे ऐसे लोगों के नाम पर मनरेगा मद से सरकारी राशि की निकासी फर्जी तरीके से की जाती है घर से ही नहीं निकलते हैं। दूसरी तरफ जिन मजदूरों के नाम पर रोजगार न देकर फर्जी तरीके से उनके नाम पर फर्जी तरीके से राशि की निकासी की जाती है उस मजदूर को मात्र ₹200 देकर के ठेकेदार के द्वारा राशि की निकासी के बाद घर भेज दिया जाता है यह उच्च स्तरीय जांच अगर करवाई जाए तो सच्चाई उजागर भी होगी लेकिन जांच होगी ही नहीं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
