रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में विगत 14 जुलाई के शाम सिंघिया थाना के बारा चौक पर सीएसपी कर्मी नीतीश कुमार को तीन अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर ₹2.33 लाख लूट लिया था। इस संबंध में सिंघिया थाना कांड संख्या 116 /21 दिनांक 15 जुलाई को धारा 302/ 394/ 34 एवं आर्म्स एक्ट दर्ज की गई। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को दी गई। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष सिंघिया कृष्णकांत मंडल थाना अध्यक्ष हसनपुर पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार को शामिल कर इस कांड के उद्भेदन के लिए संघन रूप से सिंघिया हसनपुर बिथान एवं कुशेश्वर थाना क्षेत्र में छापेमारी किया गया। इस कांड में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सुनील पंडित (21) वर्षीय पिता बुटेला पंडित ग्राम बारा थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर, नित्यानंद पंडित (21) वर्षीय पिता सूर्यनारायण पंडित झझरा वार्ड- नंबर 12 थाना कुशेश्वर स्थान जिला दरभंगा को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अपराधी अविनाश यादव पिता जगदीश यादव झझरा वार्ड- नंबर 12 राकेश यादव पिता रामबालक यादव पुष्करवा दोनों थाना कुशेश्वरस्थान तिलकेश्वर ओपी जिला दरभंगा की गिरफ्तारी के लिए युद्ध स्तर छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि अविनाश कुमार यादव द्वारा घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल एवं घटना के समय उपयोग में लाया गया दो मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि गत 14 जुलाई को राजकुमार पूर्वे अधिकृत सीएसपी कर्मी नीतीश कुमार राय सिंधिया मुख्य शाखा से शाम के लगभग 4:00 बजे रुपया लेकर अपने सीएसपी बारा चौक जा रहा था।इसी दौरान आरडीपीएस विद्यालय जाने वाली सड़क के सामने तीन अज्ञात अपराधी गोली मारकर रुपयों को ले फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अपराधी को ढूंढने में लग गए । दो अपराधी गिरफ्तार किए गए तथा दो अपराधी का तलाश अभी भी जारी है।

स्कार्पियो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत ! समस्तीपुर ज़िले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के निकट एन एच 28 पर एक बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया है घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है! घटना की सूचना पर पहुँची मुसरीघरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है !मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लाट बसेपुरा के परिहट्टा गाँव निवासी राम बलि राय के 45 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार राय के रूप में किया गया है !

प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत डॉक्टर ने बच्चे की बचाई जान समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोसरम्मा गांव के पास एक प्रसूता की जब दर्द होने लगा तो परिजनों ने इलाज के लिए वारिसनगर सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देखने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई उसकी पहचान वारिसनगर प्रखंड के रोसरम्मा गांव के रूबी देवी उम्र 26 वर्ष के ऊपर पहचान की गई वही बच्चे को सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा कर इलाज किया जा रहा है देश की हालत नाजुक बताई गई है घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर ज़िले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगारघाट पंचायत के वार्ड 4 उपेन्द्र सहनी की पत्नी सुमित्रा देवी (50 वर्ष) का शव घटना के तीसरे दिन मंगलवार को रोसड़ा के पास बुढीगंडक नदी में मिला। थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा नदी से खोजे गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका के परिजनों का कहना है कि शौच के लिए बुढीगंडक नदी किनारे जाने के क्रम में पांव नदी में फिसलने से महिला पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। सीओ अजीत कुमार झा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम दो दिनो के रेसक्यू के बाद शव को ढूढने में कामियाब मिला।

समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के आमदिपुर, हरपुर सैदवाद के पावन गंगा तट पर सावन के प्रथम सोमवारी को गंगा आरती का भव्य आयोजन सम्पूर्ण ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।

*अगस्त में होने वाली नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर अधिक से अधिक जगह चर्चा: अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव* समस्तीपुर:- डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में आगामी 7/8 अगस्त को होने वाली नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर विभिन्न तरह की चर्चा का बाजार जिले से लेकर देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान कुलपति के नियुक्ति काल से केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने तक भ्रष्टाचार का तमाम चरम सीमा पार कर गया है। दो हजार अट्ठारह में इन भ्रष्टाचार को क्लीन चिट देने के लिए देश के राष्ट्रपति सह केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रामनाथ गोविंद समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। मुख्यमंत्री ने मंच पर आने से पहले ही कुलपति के काली करतूतों के लेकर उन्हें डांट पिलाई थी। जिसके कारण मंच पर कुलपति का आवाज नहीं निकल पा रहा था। विश्वविद्यालय परिसर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कुलपति द्वारा आज तक समाचार लिखने पर जितने भी नियुक्तियां भरी गई है जिसमें एक खास जाति विशेष के लोग और साथ ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रमुख हैं। इस बात को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने कुलपति के क्रियाकलापों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से माननीय राष्ट्रपति महोदय नई नियुक्ति संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर, इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में भेजे गए राष्ट्रपति को पत्र में कहा गया है कि वर्तमान कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा की गई नियुक्ति, आगामी 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा को तत्काल स्थगित कर, कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाना चाहिए। अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आर०के० राय ने मांग किया हैं।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत के भूतपूर्व पंचायत समिति सुनील चौधरी को रोसरा अनुमंडल के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किये जाने पर लोगों ने और उम्मीदवारों ने दीया बधाई दो पंचवर्षीय पूर्व में बल्लीपुर पंचायत निवासी सुनील चौधरी बल्लीपुर पंचायत का पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं कर्मठ और जुझारू व्यक्ति होने के कारण कर्म फल का उन्हें तोहफा मिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के द्वारा रोसरा अनुमंडल के सचिव पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया जिस पर बल्लीपुर पंचायत निवासी जिला पार्षद के भावी उम्मीदवार मीरा देवी पुत्र गगन झा के द्वारा ढेर सारी बधाई एवं शिवाजी नगर प्रखंड के सभी डीलर और बल्लीपुर पंचायत के सारे गणमान्य व्यक्ति द्वारा बधाई दिया गया

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के वंधार पंचायत और शादी पुर पंचायत के बीच बॉर्डर में विश्व हर मंदिर बहुत पूर्व से स्थापित है बहुत पूर्व से वहां नाग पंचमी का मेला धूमधाम से मनाया जाता है इसी क्रम में 28 07 2021 को नाग पंचमी के शुभ अवसर पर वंधार पंचायत स्थित मेघपट्टी गांव निवासी रामप्रवेश महतो ने बताया इस बार मेला के शुभ अवसर पर 24 7 2021 से अष्टयाम गोष्टी रामायण आदि कार्यक्रमों का हुआ है और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कुछ लोक संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा मंदिर के सदस्यगण राम पुनीत महतो सागर महतो शंकर महतो छोटे महत्व विजय पासवान मेन भगत हरिप्रसाद महत्व डलवा और मां नहीं ढोल वादक के साथ नाग पंचमी के शुभ अवसर पर नाग देवता को लेकर पूजन किया जाएगा

जीविका परियोजना के द्वारा दीदियों को निशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है : राजीव कुमार रंजन । बिथान प्रखंड के जीविका परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार रंजन ने बताया कि जीविका के द्वारा समूह से जुड़ी दीदियों को एक - एक पौधा निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इसके लिए सभी पंचायत स्तर पर नॉडल ड्रॉप पॉइन्ट मैनेजर नियुक्त किया गया । इसके देखरेख के लिए एरिया कोऑर्डिनेटर तथा सीसी को लगाया है । आज जगमोहरा पंचायत के ड्रॉप पॉइन्ट मैनेजर हरिश्चन्द्र पौद्दार ने जानकारी दिया कि उ0 म0 विद्यालय बेलाही पर 1011 एक हजार ग्यारह पौधा मिला है । एसी ललित प्रसाद और सीसी शौरव कुमार देख रेख कर रहें हैं । आज जयगंगा जीविका महिला ग्राम संगठन बेलाही में सागवान , महोगनी , जामुन , सरिफा , आवंला इत्यादी का पौधा वितरण किया गया । वितरण में उपस्थित कुमारी नीलू , कौशल्या देवी , सीएम रूपम कुमारी ,तेतरी देवी , रंजन देवी , सुशीला देवी , जयमाला देवी इत्यादी ।