सर्प दशा में युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम । ओपी के कांकर गांव निवासी राम प्रसाद यादव के 41 वर्षिया पुत्र चन्दर यादव की बुधवार को जहरीला सांप के काटने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि कांकर घाट पर नागपंचमी मेला का आयोजन चल रहा था उसी दौरान युवक सौच करने करेह नदी किनारे गया वहीं जहरीला सर्प दंश मार दिया युवक किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। लोगों ने मोटर साइकिल से इलाज के लिए पी एच सी बहेरी दरभंगा में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद परिजनों पत्नी, पुत्र, पुत्री,भाई, मां की रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय मुखिया प्रदीप कुमार महतो, सरपंच महेश्वर कमती, चन्द्र भूषण शर्मा, दिलाकर पासवान,रूप कांत यादव आदि ने शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट में हर साल नागपंचमी के मौके पर सांपों का अद्भुत मेला लगता है। नागपंचमी के दिन सांप लेकर हजारों की संख्या में झुंड बनाकर लोग नदी के घाट पर जुटते हैं। इस मेले की खासियत है की नदी से भगत मंत्र विद्या से सैकड़ों की संख्या में जहरीले सांप निकालते हैं इसके बाद हाथों में व गर्दन में लपेट कर प्रदर्शन करते हैं जिसे देखने आसपास के कई जिलों के लोग आते हैं।इस कोरोना काल में मेला का रंग कुछ फीका जरूर है लेकिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों में उत्साह उतना ही बना हुआ है। भगत और सांपों का करतब देखने हजारों लोगों की भीड़ जुटी। यह अद्भुत मेला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में लगती है जहां सैकड़ों की संख्या में सांपों का खेला इस कदर होता है जिसे देख अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाए।लेकिन यहां के लोगों में विषैले सांपों से जरा भी डर नहीं है तभी तो बेखौफ होकर अपने गर्दन में जहरीले सांपो लपेट कर इस नाग पंचमी मेले में एक जुलूस निकालकर मंदिर परिसर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि यह मेला करीब 100 वर्षों से यहां लगाया जाता है। हर वर्ष यहां सांपों को निकाला जाता है। पुजारी और गांववालों का कहना है कि इन सांपों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता और इन्हें पूजा के बाद नदी या जंगल में छोड़ दिया जाता है।
शराबी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। शिवाजीनगर ओपी थाना क्षेत्र के बोरज से। पुलिस ने शराब के नशे में धुत। बाबू साहेब मंडल उम्र 50 वर्ष पिता परमेश्वर मंडल को बुधवार को। गिरफ्तार कर भेजा जेल इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष कमल राम ने दिया।
नाग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भगत के द्वारा सांपों का करवत दिखाया गया। नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भगत के द्वारा विभिन्न प्रकार की सांपों का करतब दिखाया गया। प्रखंड के शिवराम, कांकर, मल्ही पाकड़, कोल हट्टा, सरहीला, करियन, गाय घाट, वाघोपुर, मधुरापुर,शिवरामा डीह सहित अन्य स्थानों पर नाग पंचमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं के द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर विभिन्न बिषहारा स्थान में श्रद्धालुओं के द्वारा दूध,धान की लावा, पान प्रसाद,झांप एवं बलि प्रदान की जाती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस तरह की कार्य करने से उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति पूरे साल भर तक सर्पदंश का शिकार नहीं होते हैं तथा उनकी मुरादे पूरी होती है। उक्त सभी स्थानों पर भगत द्वारा विभिन्न प्रकार की सर्पों की कर्तव्य देखने के लिए मेला में भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर बाजार एवं चौक चौराहों पर 1 दिन पूर्व से ही आम, कटहल विभिन्न प्रकार की फलों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर विभिन्न नाग पंचमी मेला समिति के द्वारा लोक धुनों पर आधारित आल्हा रुदल सहित अन्य नाटकों की प्रस्तुति की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद भी नाग पंचमी के अवसर पर बिसहारा देवता को की पूजा अर्चना के लिए लोगों का भी उमड़ा रहा।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजय कुमार बबलू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुजफ्फरपुर जिला के सकरा प्रखंड अंतर्गत गन्नीपूर बेझा को एक दिन में शत प्रतिशत कोविड 19 टीकाकरण के आच्छादन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा मे आज पुस्तकालय भवन के प्रांगण में मुखिया हेमंति देवी की अध्यक्षता में बैठक मे कि गयी जिसमें मुख्यअतिथि आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के सी ओ ओ नवीन पाटीदार शामिल हुए तथा उन्होंने ने बताया कि समर्पण के साथ कार्य करते हुए उक्त संकल्प को पाना कतई नामुमकिन नहीं है उन्होंने कहा कि वार्ड वाईज बेहतर समन्वय के साथ लोगों को जागरूक करे साथ ही सघन प्रचार - प्रसार कर लोगों को टीका के प्रति प्रोत्साहित करे जिस दिन बेझा पंचायत वैक्सीन मुक्त होगा।उसके उपरांत इस कार्य मे लगे सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा! वही रीजनल मैनेजर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि हम तभी सुरक्षित रह सकते जब सब लोग टीका ले ले इसके लिए जो व्यक्ती टीका ले लिए है वो अपने घर,आसपास के लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक तभी यह लक्ष्य को हम सब पा सकते है इस इस अभियान सभी लोग मिलकर बेझा को तय समय के अंदर लक्ष्य को हासिल करे!
बोचहा के नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत फोटो-मृतक के दरवाजे पर लगी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना के बोचहा पंचायत के पश्चिमी टोला के एक नाबालिग की मृत्यु रासपुर पतसिया स्थित गंगा नदी में डूबने से बुधवार को हो गई। मृतक बालक की पहचान बोचहा पश्चिम टोला निवासी उमेश राय के 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिक अपनी दादी के साथ गंगा स्नान को गया था जहां स्नान के क्रम में अचानक वह गहरे पानी में चला गया एवं डूब गया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से नाबालिग को नदी से निकाला गया एवं इलाज हेतु मोहिउद्दीन नगर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर एसआई नवल किशोर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटौली गांव निवासी लाला सहनी के पुत्र मोहन सहनी गृह कांड में फरार अभियुक्त मोहन साहनी को हथौड़ी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जानकारी मुताबिक थाना जेएसआई सोहन सिंह के द्वारा सारी जानकारी का पता करने के बाद पता चला गृह कांड में फरार अभियुक्त को थाना अघ्यक्ष ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दोस्तों मोहद्दीनगर प्रखंड के कुरसाहा पंचायत के प्रवासी मजदूरों की स्थिति यह है कि वह कोरोना काल में जब से गांव में आए हैं मनरेगा के तहत उनको एक भी दिन काम नहीं दिया गया है और तो और मुफ्त राशन जो 5kg दिया जाता है वह भी उनको नहीं दिया जाता है वजह साफ है पंचायत में लूट खसोट इतना हावी है कि मजदूरों और उसकी समस्याओं को कौन देखता है यहां सिर्फ दिखाई देता है अवैध कमाई।
समस्तीपुर हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटौली से पुलिस ने। एक केस में वर्षों से फरार वारंटी लाला साहनी के पुत्र मोहन साहनी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि। वारंटी जो वर्षों से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डाँ धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की अपने पैतृक गांव हामिन्दपुर तेर्रा और पचकेशर गांव मे वन महोत्सव मानाऐ गये । वन महोत्सव के तहत पौधे के साथ गांव मे प्रभात फेरी लगाई वृक्ष को लगाने क्या जरूरी है लोगों को जागृत किया गया ।वृक्ष ही हमारी आवश्यकता की पुरती करती है सांस के बिना हम एक क्षण भी जिंदा नहीं रह सकते है ।वृक्ष ही जीवन है हर हाथ से पांच पांच पौधरोपण हो तो धरती श्रृंगार से पट जाऐगी ,धरती की श्रृंगार अपनी श्रृंगार है । करोना काल मे ऑक्सीजन के लिए जो हाहाकार मची थी पैसा रहते भी ऑक्सीजन मिलना मुश्किल था आज वायु से ऑक्सीजन की मात्रा घटते जा रही है जिसके चलते नयी संक्रमण बिमारी आ रही है वायु मे ऑक्सीजन की मात्रा बढाने के लिऐ पौधरोपण कर वृक्षो परिवार की जनसंख्या बढाऐ बिना अगली पिढी सुरक्षित नहीं है वन महोत्सव के तहत 50मोहगनी ,5कटहल ,5आंवला 10आमडा का बच्चों के साथ पौधारोपण किया गया ईस अभियान मे धनेश मिस्त्री ,अवलेश दास ,योगी बिंद ,एडोवोकेट धर्म दीपक विश्वास ,आदित्य ,अंशुतोस कुमार ,विनय बिंद के अलावे बच्चों ने भी भाग लिया
