सर्प दशा में युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम । ओपी के कांकर गांव निवासी राम प्रसाद यादव के 41 वर्षिया पुत्र चन्दर यादव की बुधवार को जहरीला सांप के काटने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि कांकर घाट पर नागपंचमी मेला का आयोजन चल रहा था उसी दौरान युवक सौच करने करेह नदी किनारे गया वहीं जहरीला सर्प दंश मार दिया युवक किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। लोगों ने मोटर साइकिल से इलाज के लिए पी एच सी बहेरी दरभंगा में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद परिजनों पत्नी, पुत्र, पुत्री,भाई, मां की रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय मुखिया प्रदीप कुमार महतो, सरपंच महेश्वर कमती, चन्द्र भूषण शर्मा, दिलाकर पासवान,रूप कांत यादव आदि ने शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।
