बोचहा के नाबालिग की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत फोटो-मृतक के दरवाजे पर लगी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना के बोचहा पंचायत के पश्चिमी टोला के एक नाबालिग की मृत्यु रासपुर पतसिया स्थित गंगा नदी में डूबने से बुधवार को हो गई। मृतक बालक की पहचान बोचहा पश्चिम टोला निवासी उमेश राय के 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिक अपनी दादी के साथ गंगा स्नान को गया था जहां स्नान के क्रम में अचानक वह गहरे पानी में चला गया एवं डूब गया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से नाबालिग को नदी से निकाला गया एवं इलाज हेतु मोहिउद्दीन नगर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर एसआई नवल किशोर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
