समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट में हर साल नागपंचमी के मौके पर सांपों का अद्भुत मेला लगता है। नागपंचमी के दिन सांप लेकर हजारों की संख्या में झुंड बनाकर लोग नदी के घाट पर जुटते हैं। इस मेले की खासियत है की नदी से भगत मंत्र विद्या से सैकड़ों की संख्या में जहरीले सांप निकालते हैं इसके बाद हाथों में व गर्दन में लपेट कर प्रदर्शन करते हैं जिसे देखने आसपास के कई जिलों के लोग आते हैं।इस कोरोना काल में मेला का रंग कुछ फीका जरूर है लेकिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों में उत्साह उतना ही बना हुआ है। भगत और सांपों का करतब देखने हजारों लोगों की भीड़ जुटी। यह अद्भुत मेला जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में लगती है जहां सैकड़ों की संख्या में सांपों का खेला इस कदर होता है जिसे देख अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाए।लेकिन यहां के लोगों में विषैले सांपों से जरा भी डर नहीं है तभी तो बेखौफ होकर अपने गर्दन में जहरीले सांपो लपेट कर इस नाग पंचमी मेले में एक जुलूस निकालकर मंदिर परिसर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि यह मेला करीब 100 वर्षों से यहां लगाया जाता है। हर वर्ष यहां सांपों को निकाला जाता है। पुजारी और गांववालों का कहना है कि इन सांपों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता और इन्हें पूजा के बाद नदी या जंगल में छोड़ दिया जाता है।
