मंडल कारा समस्तीपुर में महिला बंदियों के बीच राष्ट्रीय पोषण माह 2021 अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला सह पोषण आहार स्टॉल कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अधीक्षक श्रीमती ज्ञानिता गौरव ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हरी सब्जियांऔर फल का जो करेगा सेवन वो रहेगा हमेशा निरोग।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर जिले के सरायरंजन प्रखंड में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को मिल्क पार्लर से मुक्त कराया गया, जबकि सरैया पेड़ा चौक से 3 बाल श्रमिकों की मुक्ति के बाद स्थानीय लोगों नें हंगामा कर उनको धावा दल से छीन लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के मध्य विद्यालय कुरसाहा में बिना शिक्षा समिति के बैठक किए हुए सचिव का चयन कागज पर प्रधानाध्यापक एवं वर्तमान मुखिया एवं गांव के कुछ लोगों के सहयोग से कर लिया जाता है एवं मध्यान भोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जाती है इस बाबत गांव के ही ग्रामीण मुन्ना यादव ने बताते हुए कहा कि इस संबंध में उन्हें या किसी भी ग्रामीणों को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग आवेदन दें हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महासंघ के सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष रघुवंश राय के नेतृत्व में धरना दिया एवं प्रदर्शन किया मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने श्री राय एवं प्रखंड मंत्री स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन एवं विभिन्न सुविधाओं को चालू करवाने को लेकर सरकार से मांग की है। उनके द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि वह उनके सभी मांगों को सरकार के समक्ष अवश्य उठाएंगे एवं हर संभव मदद करने का उन्होंने वादा किया। मौके पर आशा कार्यकर्ताओं के सचिव चंदा राय, अध्यक्ष संध्या कुमारी, मंजू सिंह, मंजू कुमारी, चंद्रकला देवी सहित अनेकों आशा कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

देशव्यापी स्कीम वर्कर के द्वारा आयोजित आम हड़ताल की 16 सूत्री मांगों को लेकर मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय पर मीड डे मील रसोइया संघ के बैनर तले सैकड़ों रसोइयों ने धरना दिया । मांगो के समर्थन में माकपा बिहार राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूली शिक्षा को केंद्र और राज्य सरकार की नीति से बर्बाद हो रहा है और एक सोची समझी साजिश के तहत शिक्षा का निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है । एक तरफ रसोइया को सरकारी कर्मी घोषित करने एवं 21000 रुपया मानदेय देने की मांग हो रही है तो दूसरी तरफ मध्यान्ह भोजन को एन जी ओके हवाले करने की तैयारी सरकार करके रसोइया को हटाने की तैयारी कर रही है । जिसके खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल हो रहा है । उन्होंने कहा कि रसोइया , आशा , ममता दीदी एवं आँगन बाड़ी सेविका , सहायिकाओं को केरल सरकार के तर्ज पर सरकारी कर्मी घोषित नीतीश सरकार करे एवं मानदेय 21000 रुपया करे । समाज में इन तबकों को मजबूत किये बिना न कुपोषण मिटेगा न हीं गरीब पिछड़ा दलित वर्ग के बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होंगे । इसलिए आज जरूरी है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारीकरण मजबूत करें और निजीकरण पर रोक लगबें ,तभी सबको शिक्षा , सबको स्वास्थ की गारंटी हो सकती है । सभा की अध्यक्षता मीड डे मील रसौइया संघ के मो नगर प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी एवं संचालन सचिव भुनेश्वर पासवान ने किया । सभा को माकपा अंचल सचिव ब्रजविलास राय , रसोइया संघ के नेत्री डोली देवी , रेश्मा देवी , आशा देवी , फूल कुमारी देवी , विमला देवी , मनोज पासवान , रूबी देवी , शिव कुमारी देवी आदि ने संबोधित किया । 16 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहिउद्दीन नगर को सौंपा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर में 87 विद्यालयों के समग्र शिक्षा अनुदान का खाता खुला प्रतिनिधि-मोहिउद्दीननगर बीआरसी भवन पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लगाया गया कैम्प में प्रखंड के 87 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के खाता खोले गए। जानकारी देते हुए बीईओ डॉ. मधुकर प्रसाद सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अनुदानक का जीरो बैलेंस पर ये सभी एकाउंट प्रधानाध्यापक व सचिव विद्यालय शिक्षा समिति के संयुक्त हस्ताक्षर से ही खाता संचालित करना है। इस कार्य मे एसबीआई मोहिउद्दीननगर के शाखा प्रबंधक अमित आनंद, सहायक चंद्रमणि, लेखापाल दिलीप कुमार आदि बैंक कर्मी देर शाम तक व्यस्त थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पतसियापंचायत अंतर्गत एक युवक की मौत शुक्रवार की शाम पतसिया स्थित मर गंगा नदी में भैंस को नहलाने के क्रम में डूबने से हो गई मृतक किशोर की पहचान उक्त गांव के पप्पू महत्व के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि किशोर अपने साथियों के साथ भैंस को नहलाने के लिए मर गंगा नदी में गया था अचानक पैर फिसलने के वजह से वह गहरे पानी में चला गया एवं डूब गया काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त युवक को नदी से बाहर निकाला गया एवं इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड धर्मागतपुर बाथुआ से मीरा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि वह एक एक गर्भवती महिला हैं जिनका आठवां महीना चल रहा है ,उनको आंगनबाड़ी केंद्र से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि उनको सुई ,आयरन की गोलियां या खिचड़ी कोई भी सहायता नहीं दी जा रही है आशा या आंगनबाड़ी केंद्र से इसलिए उनको मदद चाहिए

आशा की किरण परिवार द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव एवं महा भंडारा आयोजन बर्रा विश्व बैंक के पास किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे अपनी रंगारंग कार्यक्रम व नृत्य करके सभी का मन मोह लिया जिसमें आशा की किरण की अध्यक्षा रितिका गुप्ता बताती हैं कि गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी महिला पदाधिकारियों के साथ मिल गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।