बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की समाज को आगे बढ़ाने के लिए लड़की को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसलिए बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। ख़ास कर लड़की शादी के बाद ससुराल जाएगी और शिक्षित माहौल बनाएगी। इसलिए लड़कियों को शिक्षा देना बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने नंदनी कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके समाज में शिक्षा का विकास हुआ है जिस कारण समाज में जो कुरीतियां फ़ैल रही थी वो दूर हुई है। और महिलाएं डेब्लप हुई है। महिलाये शिक्षित हुई है और पुरुष से कदम से कदम मिला कर चल रही है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने संजू शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी के जेनरेशन में लड़का और लड़की शिक्षित होते जा रहे हैं। हरएक लड़का लड़की को ये भी मालूम है की लड़के की शादी 21 साल और लड़की की शादी 18 साल के उम्र में सरकारी मान्यता के हिसाब से होती है। उस समय में लड़का लड़की कुछ समझने के इच्छुक भी हो जाते है। पहले के समय में हर घर शिक्षित नहीं था। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में लड़का और लड़की की शादी कम उम्र में कर दी जाती थी। जिससे लड़की के स्वाथ्य पर असर पड़ता था

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने बबली कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की शिक्षा के कारण बाल विवाह पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ा है। लड़की शिक्षित हो रही है जिस कारण से वो स्वय अपना निर्णय ले पा रही है। अगर अभिभावक बाल विवाह पर जोड़ देते हैं तो लड़कियाँ मना कर देती है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने वीणा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की बेटी के शिक्षा का असर बाल विवाह पर बहुत ही ज्यादा पड़ा है। क्योकि बेटियाँ पहले अशिक्षित होती थी लोग बेटो को पढ़ाते थे और बेटियों को नहीं पढ़ाना चाहते थे।वे समझते थे की बेटी को पढ़ा कर क्या होगा उसको तो केवल गृह कार्य में निपूर्ण होना चाहिए। पढ़ लिख कर आखिर चूल्हा ही फुकेगी

मध्य विद्यालय कुरसाहा में बिना बैठक के हुआ सचिव का चयन, प्रधानाध्यापक मौन फोटो-चुप्पी साधते हुए प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कुरसाहा स्थित मध्य विद्यालय में बगैर शिक्षा समिति के बैठक के ही सचिव एवं सदस्यों का चुनाव कर लिया गया है। इस बाबत मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधानाध्यापक मोहम्मद कबीरूद्दीन अंसारी पर मध्याह्न भोजन एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से उनके द्वारा बिना सरकारी क्राइटेरिया का पालन करते हुए ऐसी महिला का चयन सचिव के रूप में कर लिया गया है जो देखरेख करना तो दूर स्कूल भी नहीं आती है इसका सत्यापन या तो ग्रामीणों के द्वारा हाई स्कूल में लगे हुए सीसीटीवी के मदद से की जा सकती है जबकि सचिव एवं प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से सरकार द्वारा प्रदत राशि की निकासी की जानी है। इस बाबत जब प्रतिनिधि के द्वारा प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेवारी संकुल समन्वयक की है और इसके बाद उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली। इस बाबत जब दूरभाष से उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इन सारे प्रसंगों की सूचना जब प्रतिनिधि के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी को दी गई तो उन लोगों के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस बाबत जांच कर कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।

महंगाई, निजीकरण, कृषि कानून, बिजली विधेयक 2020, 4 श्रम कोड के खिलाफ सोमवार को आहुत भारत बंद के अवसर पर इनौस, ऐपवा, किसान महासभा, खेग्रामस, एक्टू, इंसाफ मंच, मनरेगा मजदूर सभा, निर्माण मजदूर यूनियन आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बैनर तले भाकपा माले के नेतृत्व में अपने-अपने हाथों में झंडे, चायनीज फेसटून आदि लेकर नारे लगाते हुए शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले कार्यालय से बंदी जुलूस निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर। उप कारा दलसिंहसराय में महिला बंदियों के बीच राष्ट्रीय पोषण माह 2021 अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला सह पोषण आहार स्टॉल कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अधीक्षक श्रीमती स्नेहलता ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बैनर तले जिला स्तरीय चित्रांश सम्मेलन का आयोजन स्थानीय होली मिशन हाई स्कूल में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधा डेयरी के एम डी डी के श्रीवास्तव ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने आधुनिक भारत के निर्माण में कायस्थों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोबाइल वाणी संवाददाता ने पुष्पम प्रिया से साक्षात्कार लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।