प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पतसियापंचायत अंतर्गत एक युवक की मौत शुक्रवार की शाम पतसिया स्थित मर गंगा नदी में भैंस को नहलाने के क्रम में डूबने से हो गई मृतक किशोर की पहचान उक्त गांव के पप्पू महत्व के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि किशोर अपने साथियों के साथ भैंस को नहलाने के लिए मर गंगा नदी में गया था अचानक पैर फिसलने के वजह से वह गहरे पानी में चला गया एवं डूब गया काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त युवक को नदी से बाहर निकाला गया एवं इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
