Transcript Unavailable.
समस्तीपुर के मोहद्दीनगर प्रखंड में 30 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान में देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के ऊपर प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सरोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए दसवीं क्लास के छात्र सुमन कुमार रिया सिंह वर्षा कुमारी एवं सोहित कुमार को चयनित किया गया । मौके पर उपस्थित राज नंदनी कुमारी अंकिता कुमारी रमन कुमार रोशन कुमार सुमन झा अविनाश कुमार मंजू झा आदि छात्र-छात्राओं उपस्थित हुए।
समस्तीपुर जिला के युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण राजीव गांधी राष्ट्रीय संस्थान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवा नेतृत्व कौशल विषय पर नेहरू युवा केंद्र, संगठन पटना बिहार के राज्य निर्देशक हनी सिन्हा की अध्यक्षता में ऑनलाईन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अभिनव ठाकुर द्वारा लीडरशिप के बारे में प्रशिक्षण दिया। नेहरू युवा केंद्र,समस्तीपुर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) रौशन कुमार एवं कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद एजाज ने भाग लेकर नेतृत्व कौशल का जानकारी प्राप्त किए।
Transcript Unavailable.
गुरु शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। घटहो थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपनी छात्रा को हवस का शिकार बना कर गर्भवती कर दिया। बताया जाता है कि गांव की दसवीं की एक छात्रा एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी। इसी अवधि में शिक्षक व शिष्या के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा तो वह गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि यहां के शिक्षक हिमांशु कुमार ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले को लेकर महिला थाना में छात्रा ने आवेदन देकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बहरहाल महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जाड़े की वजह से कम लोड के बावजूद डेमो में लगा विवेक विहार मुहल्ला स्थित डॉ. रंधीर कुमार का प्रीपेड मीटर पुराने मीटर के तुलना में 6632 अधिक चला। इसी प्रकार अनीता देवी का 8173, प्रमोद कुमार का 4741, संगीता देवी का 4835, कंचन ठाकुर का 8040, विद्या राय का 1319 अधिक उठा। यह दावा बिजली सुधार संघर्ष समिति के संयोजक व माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया है।उन्होंने बताया कि डेमो में लगे प्रीपेड मीटर में विभाग द्वारा छेड़छाड़ करने से उत्पन्न गतिरोध के बावजूद रविवार को विभागीय टीम एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रथम चरण के मीटर डेमो पर सहमति बनाते हुए सामूहिक रिडिंग कर तीन चरणों वाले डेमो के प्रथम चरण को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य एवं विभागीय टेक्निकल टीम के समक्ष डेमो पूर्ण होने के बाद सामूहिक रिपोर्ट जारी करने पर निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि डेमो के दौरान विभागीय टीम द्वारा मीटर को छेड़छाड़ करने की शिकायत के बाद अतिरिक्त डेमो का मांग डीएम से की गयी है।
समस्तीपुर जिले में पंचायत चुनाव जीतने के बाद हर्ष फायरिंग का मामला आया है। जीत के जश्न में कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं। लोगों के अनुसार वीडियो जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मैं इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हूं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी को गोली लग जाती तो क्या होता! हालांकि इस मामले पर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष से संपर्क स्थापित ना हो पाने के कारण बयान नहीं लिया जा सका।
मुखिया चुनाव में जीत के बाद समर्थकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल विद्यापतिनगर, प्रातः किरण संवाददाता विद्यापतिनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव जीतने के बाद हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जीत के जश्न में युवकों के द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवक फायरिंग कर रहे हैं। लोगों के अनुसार यह वीडियो विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत का बताया जा रहा है। जहां पंचायत चुनाव में मुखिया चुनाव में जीत के बाद उनके समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके को दहला दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मोबाइल वाणी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। जिससे फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी को गोली लग जाती तो क्या होता। इस मामले पर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष प्रसूंजय कुमार ने बताया कि एसडीपीओ दलसिंहसराय के आदेशानुसार वायरल वीडियो में शामिल युवकों को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अलावा उसी ग्रूप के अन्य युवकों की पहचान जारी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेलगामा के एक अधेड़ को बीते शुक्रवार को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस आशय का आवेदन देते हुए पीड़ित कपिल राय ने अपने आवेदन में कहा है कि जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे तो पटोरी थाना क्षेत्र के बरैठा गांव के तीन अपराधी रामजतन पासवान, शंभु पासवान एवं अजय पासवान उनके दरवाजे पर आए एवं पंचायत चुनाव से उनके भतीजे का नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने लगे इस पर जब वे नहीं माने तो उनमें से दो व्यक्तियों ने अपने हथियार निकाल कर उन पर गोली चला दी जिसमें 1 गोली उनके पीठ में लगी एवं दूसरी गोली उनके कनपट्टी को छूते हुए निकल गई। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी भाग गए एवं घायल अवस्था में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर मैं भर्ती करवायाला जहां उनके स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस बाबत मोहनपुर ओपी में केस नंबर 459/2021 दर्ज करते हुए सहायक अवर निरीक्षक सुमंत कुमार को आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है।
तेलगामा में चुनावी रंजिश को लेकर अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली फोटो-गोली लगा हुआ अधेर प्रात किरण संवाददाता विजय राज समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेलगामा के एक अधेड़ को बीते शुक्रवार को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस आशय का आवेदन देते हुए पीड़ित कपिल राय ने अपने आवेदन में कहा है कि जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे तो पटोरी थाना क्षेत्र के बरैठा गांव के तीन अपराधी रामजतन पासवान, शंभु पासवान एवं अजय पासवान उनके दरवाजे पर आए एवं पंचायत चुनाव से उनके भतीजे का नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने लगे इस पर जब वे नहीं माने तो उनमें से दो व्यक्तियों ने अपने हथियार निकाल कर उन पर गोली चला दी जिसमें 1 गोली उनके पीठ में लगी एवं दूसरी गोली उनके कनपट्टी को छूते हुए निकल गई। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी भाग गए एवं घायल अवस्था में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर मैं भर्ती करवायाला जहां उनके स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस बाबत मोहनपुर ओपी में केस नंबर 459/2021 दर्ज करते हुए सहायक अवर निरीक्षक सुमंत कुमार को आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है।
