समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेलगामा के एक अधेड़ को बीते शुक्रवार को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस आशय का आवेदन देते हुए पीड़ित कपिल राय ने अपने आवेदन में कहा है कि जब वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे तो पटोरी थाना क्षेत्र के बरैठा गांव के तीन अपराधी रामजतन पासवान, शंभु पासवान एवं अजय पासवान उनके दरवाजे पर आए एवं पंचायत चुनाव से उनके भतीजे का नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने लगे इस पर जब वे नहीं माने तो उनमें से दो व्यक्तियों ने अपने हथियार निकाल कर उन पर गोली चला दी जिसमें 1 गोली उनके पीठ में लगी एवं दूसरी गोली उनके कनपट्टी को छूते हुए निकल गई। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी भाग गए एवं घायल अवस्था में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर मैं भर्ती करवायाला जहां उनके स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस बाबत मोहनपुर ओपी में केस नंबर 459/2021 दर्ज करते हुए सहायक अवर निरीक्षक सुमंत कुमार को आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी दी गई है।